WWE WrestleMania में चौंकाने वाली अपीयरेंस देने वाले दिग्गज के फैंस के लिए खुशखबरी, कंपनी के साथ साइन किया नया कॉन्ट्रैक्ट

Ujjaval
WWE दिग्गज द अंडरटेकर ने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया
WWE दिग्गज द अंडरटेकर ने नया कॉन्ट्रैक्ट साइन किया

The Undertaker: WWE दिग्गज द अंडरटेकर (The Undertaker) ने 2020 में रिटायरमेंट ले लिया था। इसके बावजूद भी वो कई बार WWE में अपीयरेंस दे चुके हैं। आपको बता दें कि द अंडरटेकर ने WWE के साथ लैजेंड्स कॉन्ट्रैक्ट साइन किया हुआ था और अब उन्होंने इसे आगे बढ़ाने का फैसला लिया है।

Ad

PWInsider ने हालिया रिपोर्ट में फैंस को बहुत बड़ी खुशखबरी दी। उन्होंने बताया कि द अंडरटेकर ने WWE के साथ नया कॉन्ट्रैक्ट साइन कर लिया है। असल में यह लैजेंड्स कॉन्ट्रैक्ट है। WWE और द अंडरटेकर के बीच यह कॉन्ट्रैक्ट WrestleMania सीजन के करीब फाइनल हुआ था।

इन रिंग एक्शन से रिटायर होने के बाद WWE Hall of Famer ने कई अलग चीज़ों में अपना हाथ आजमाया है। वो रेसलिंग से जुड़े हुए हैं और वो अपने One Deadman Show शो को अलग-अलग जगहों पर परफॉर्म करते हैं। इसके साथ ही द फिनॉम ने Six Feet Under with Mark Callaway नाम के पॉडकास्ट की भी कुछ समय पहले शुरुआत की थी। इसमें वो रेसलिंग और अपने करियर समेत अन्य चीज़ों के बारे में बात करते हैं। अंडरटेकर इस तरह से फैंस से जुड़े रहते हैं।

Ad

WWE WrestleMania XL में द अंडरटेकर ने दी थी खास अपीयरेंस

WWE दिग्गज द अंडरटेकर की आखिरी अपीयरेंस WrestleMania XL में आई थी। नाईट 2 के मेन इवेंट में रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच मैच हुआ था। अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल के लिए हुए इस मुकाबले में ब्लडलाइन रूल्स शर्त जुड़ी हुई थी। मैच में जबरदस्त बवाल मचा और कई बड़े सुपरस्टार्स ने मैच में दखल दिया। द रॉक ने एक समय पर दखल देकर रोड्स पर हमला करने का मन बनाया।

इसी बीच द अंडरटेकर ने दखल दिया और आकर रॉक पर चोकस्लैम दिया। इसके बाद मैच जारी रहा और अंत में कोडी रोड्स का पलड़ा भारी रहा। उन्होंने रोमन रेंस पर लगातार तीन क्रॉस रोड्स लगाए और पिन करके जीत दर्ज की। इसी के साथ कोडी रोड्स नए अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन बनने में सफल हो गए। द अंडरटेकर की इस अपीयरेंस की फैंस को उम्मीद कम थी और ऐसे में जब वो आए, तो फैंस का रिएक्शन देखने लायक रहा था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications