The Usos: WWE Money in the Bank प्रीमियम लाइव इवेंट का मेन इवेंट जबरदस्त रहा। रोमन रेंस (Roman Reigns) को हार का सामना करना पड़ा। जे उसो ने उन्हें पिन किया। 1294 दिन बाद वो पिन हुए। शायद इसके बारे में किसी ने सोचा नहीं था। खैर द उसोज़ (The Usos) की अब पहली प्रतिक्रिया भी सामने आ गई है। शो के मेन इवेंट में रोमन रेंस और सोलो सिकोआ का मुकाबला द उसोज़ के साथ हुआ। इस मैच का इंतजार फैंस बेसब्री से कर रहे थे। शुरूआत में मैच काफी स्लो रहा लेकिन अंतिम क्षणों में बहुत मजा आया। रेंस ने द उसोज़ को हराने के लिए पूरा जोर लगाया। सोलो सिकोआ ने भी उनका साथ अच्छे से दिया। हालांकि सफलता नहीं मिली। मैच के दौरान कई बार रोमन निराश भी नज़र आए। जिमी और जे उसो ने इस बार अपनी केमिस्ट्री से दिखा दिया कि क्यों उन्हें सबसे बेस्ट टैग टीमों में गिना जाता हैं। उसोज़ ने पहले ही दावा किया था कि वो रेंस को इस बार पक्का हराएंगे। जे ने अंत में रोमन को पिन किया और सभी को चौंका दिया। अपनी जीत के तुरंत बाद जिमी और जे उसो ने बैकस्टेज इंटरव्यू में मैच के नतीजे पर प्रतिक्रिया व्यक्त की। WWE ने इंस्टाग्राम पर रेंस और सिकोआ पर जीत के बाद द उसोज़ की प्रतिक्रिया की एक क्लिप अपलोड की।हां सर, हां सर, हां सर। असल बात तो ये है कि अब वो कौन हैं? अब असली कौन? View this post on Instagram Instagram PostWWE रिंग में Roman Reigns का अगला कदम क्या होगा?द ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन अब और भी मजेदार हो गई है। किसी ने सोचा नहीं था कि द उसोज़ के खिलाफ सोलो सिको और रेंस को हार का सामना करना पड़ेगा। किसी को समझ भी नहीं आया कि रेंस की हार क्यों हुई। आगे की स्टोरी अब किस अंदाज में चलेगी ये भी देखने वाली बात होगी। कुछ भी हो लेकिन आने वाले हफ्ते फैंस के लिए मजेदार होंगे। रोमन रेंस की प्रतिक्रिया पर भी सभी की नजरें टिकी होंगी। View this post on Instagram Instagram PostWWE और रेसलिंग से जुड़ी तमाम बड़ी खबरों के साथ-साथ अपडेट्स, लाइव रिजल्ट्स को हमारे Facebook page पर पाएं।