Logan Paul Dated Many Actress: लोगन पॉल (Logan Paul) WWE में आने से पहले ही इंटरनेट पर बड़े सेलिब्रिटी बन गए थे। यह कहना गलत नहीं होगा कि लोगन को फेमस होने की वजह से ही WWE में आने का मौका मिला। बता दें, पॉल को WrestleMania 41 में एजे स्टाइल्स (Aj Styles) के खिलाफ मैच लड़ने का मौका मिलने वाला है। पूर्व यूएस चैंपियन मौजूदा समय में मॉडल नीना एडगिल से सगाई कर चुके हैं और इन दोनों को एक बेटी भी हैं। नीना से पहले भी लोगन पॉल अपने पर्सनल लाइफ में कई महिलाओं को डेट कर चुके हैं और कुछ एक्ट्रेस भी उनकी गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 मशहूर एक्ट्रेस का जिक्र करने वाले हैं जिन्हें WWE सुपरस्टार लोगन पॉल डेट कर चुके हैं।
3- WWE सुपरस्टार लोगन पॉल असल जिंदगी में अमांडा सर्नी को डेट कर चुके हैं
लोगन पॉल की तरह ही अमांडा सर्नी मशहूर इंटरनेट पर्सनालिटी हैं। इसके अलावा अमांडा कई हॉलीवुड फिल्मों में भी काम कर चुकी हैं। लोगन ने साल 2016 में सर्नी को डेट करना शुरू किया था। ये दोनों अपने रिलेशनशिप से जुड़ी महत्वपूर्ण चीजें सोशल मीडिया पर शेयर करते रहते थे। लोगन पॉल-अमांडा सर्नी का रिश्ता ज्यादा समय तक टिक नहीं पाया और इन दोनों ने 2017 में अलग होने का फैसला किया था। लोगन-अमांडा के ब्रेकअप के कारण का खुलासा नहीं हो पाया लेकिन अलग होने के बाद भी इन दोनों ने अच्छा रिश्ता बनाए रखा।
2- WWE सुपरस्टार लोगन पॉल पर्सनल लाइफ में ओल्गा सफारी को डेट कर चुके हैं
लोगन पॉल असल जिंदगी में एक्ट्रेस ओल्गा सफारी को भी डेट कर चुके हैं। लोगन कई मौकों पर ओल्गा के साथ पब्लिक में भी दिखाई दिए थे। पॉल और सफारी के बीच रिलेशनशिप की शुरुआत नवंबर 2017 में हुई थी। लोगन पॉल और ओल्गा सफारी की जोड़ी सोशल मीडिया पर चर्चा का विषय बन गई थी। हालांकि, लोगन असल जिंदगी में ओल्गा के साथ रिलेशनशिप को ज्यादा समय तक बनाए नहीं रख पाए थे। पॉल और सफारी ने साल 2018 की शुरुआत में आखिरकार अपने रिश्ते का अंत करने का फैसला किया था।
1- WWE के पूर्व यूएस चैंपियन लोगन पॉल की गर्लफ्रेंड रह चुकी हैं क्लोई बेनेट
लोगन पॉल की एक्स गर्लफ्रेंड क्लोई बेनेट मशहूर एक्ट्रेस हैं और वो Agents of Shield जैसी कई बेहतरीन मूवी में काम कर चुकी हैं। लोगन और क्लोई ने अपने रिलेशनिप को साल 2018 में सार्वजिनक किया था। पॉल और बेनेट ने 3 महीने तक साथ रहने के बाद साल 2018 में ही अलग होने का फैसला किया था। लोगन पॉल ने अतीत में यह बात मानी थी कि क्लोई बेनेट का उनके जीवन पर बहुत बड़ा प्रभाव रहा था। हालांकि, ये दोनों अपने रिश्ते को लंबे समय तक कायम नहीं रख पाए।