WWE SummerSlam इतिहास के 3 सर्वश्रेष्ठ सुपरस्टार्स जिन्होंने धमाकेदार प्रदर्शन से हमेशा अपना डंका बजाया

wwe
जानिए लिस्ट में किन WWE स्टार्स का नाम शामिल है? (Photo: WWE.com)

Best Superstars History Of SummerSlam: WWE SummerSlam 2024 का आयोजन 3 अगस्त को होगा। समरस्लैम (SummerSlam) का इतिहास इतना तगड़ा रहा है कि फैंस हमेशा इसके लिए उत्साहित रहते हैं। ये इवेंट हमेशा सभी के लिए आकर्षण का केंद्र रहा है।

Ad

समर की सबसे बड़ी पार्टी अभी तक कुछ स्टार्स के लिए बहुत ही शानदार रही है। कई रेसलर्स को इसी इवेंट ने कंपनी के टॉप पर पहुंचाया। इस आर्टिकल में हम SummerSlam इतिहास के उन तीन सर्वश्रेष्ठ सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे जिन्होंने हमेशा अपना डंका बजाया।

#3 WWE SummerSlam हमेशा ब्रॉक लैसनर के लिए शानदार रहा

youtube-cover
Ad

ब्रॉक लैसनर WWE के बड़े सुपरस्टार हैं। रिंग में उनका सामना करना किसी के लिए भी बहुत मुश्किल होता है। द बीस्ट का SummerSlam से बड़ा नाता रहा है। आपको बता दें वो SummerSlam के इतिहास में कुल 9 मेन इवेंट मैचों में हिस्सा ले चुके हैं।

लैसनर का ये एक बड़ा रिकॉर्ड भी है जो शायद आगे जाकर कभी टूट नहीं पाएगा। सोचिए द बीस्ट को समर की सबसे पार्टी में प्रदर्शन करना कितना अच्छा लगता होगा। आपको याद होगा साल 2022 में ब्रॉक ने रोमन रेंस के साथ SummerSlam के मेन इवेंट में लास्ट मैन स्टैंडिंग मैच लड़ा था। इस मुकाबले को आज भी फैंस याद करते हैं।

#2 WWE SummerSlam में रैंडी ऑर्टन को भी मिले हैं बहुत मौके

youtube-cover
Ad

WWE के मौजूदा रोस्टर में ऑर्टन सबसे पुराने एक्टिव रेसलर के रूप में काम कर रहे हैं। साल 2002 में उन्होंने WWE में एंट्री की थी। SummerSlam हमेशा से ऑर्टन के लिए भी अच्छा रहा है। वो अभी तक इस शो में 16 मुकाबले लड़ चुके हैं।

SummerSlam में ही ऑर्टन ने सबसे कम उम्र में (24 साल) WWE चैंपियन बनने का रिकॉर्ड भी बनाया है। द वाइपर WWE में आगे लंबे समय तक काम करते रहेंगे। इस लिहाज से देखा जाए तो उनका आंकड़ा आगे जा सकता है। फैंस उन्हें फ्यूचर में बड़े मैचों का हिस्सा बनते हुए देख सकते हैं।

#1 WWE दिग्गज जॉन सीना ने लड़े हैं शानदार मुकाबले

youtube-cover
Ad

SummerSlam में जॉन सीना को तगड़ा प्रदर्शन करना बहुत अच्छा लगता है। देखा जाए तो उनके इतने लंबे करियर में सबसे अच्छे मुकाबले इसी प्रीमियम लाइव इवेंट में हुए हैं। फेस के तौर पर देखा जाए तो WrestleMania से ज्यादा तगड़े मैच फैंस ने उनके SummerSlam में देखे हैं।

सीना ने इस इवेंट में कंपनी के दिग्गजों के साथ मैच लड़े हैं। उन्हें ऑल-टाइम ग्रेट SummerSlam परफॉर्मर कहा जाता है। साल 2013 में उनका डेनियल ब्रायन के साथ हुए मुकाबले को कोई नहीं भूल सकता है।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications