Big Losses Can Happen If Roman Reigns Goes On A Break: रोमन रेंस (Roman Reigns) की WWE में वापसी के बाद ऐसा लगा था कि वो नियमित रूप से टीवी पर नज़र आएंगे। हालांकि, ऐसा लग रहा है कि रोमन एक बार फिर टीवी से लंबे समय के लिए गायब हो सकते हैं। बता दें, रेंस को 13 सितंबर को SmackDown के एपिसोड के जरिए वापसी करने के लिए शेड्यूल किया गया था।हालांकि, उन्हें इस शो के लिए एडवर्टाइज किया जाना बंद किया जा चुका है। देखा जाए तो असली ट्राइबल चीफ का लंबे वक्त के लिए ब्रेक पर जाना बिल्कुल भी सही नहीं रहेगा। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े नुकसान का जिक्र करने वाले हैं जो कि रोमन रेंस के WWE से ब्रेक पर जाने के बाद हो सकते हैं।3- रोमन रेंस के ब्रेक पर जाने के बाद WWE SmackDown की व्यूअरशिप पर असर पड़ सकता है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार्स में से एक हैं। SummerSlam में उनकी वापसी ने सोशल मीडिया पर व्यूअरशिप के मामले में सारे रिकॉर्ड तोड़ दिए थे। यह चीज़ दर्शाती है कि फैंस रेंस की टीवी पर वापसी को लेकर कितने उत्साहित थे।अगर असली ट्राइबल चीफ एक बार फिर ब्रेक पर जाते हैं तो इससे WWE यूनिवर्स को काफी निराशा हो सकती है। संभव है कि कई फैंस रोमन रेंस की अनुपस्थिति में SmackDown से दूरियां बना सकते हैं। अगर ऐसा है तो ब्लू ब्रांड की व्यूअरशिप में गिरावट आना तय है।2- WWE SmackDown में ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में फैंस की दिलचस्पी कम हो सकती है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस की वापसी से ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन का रोमांच काफी बढ़ गया था। रोमन ने उला फाला हासिल करने के इरादे जाहिर करके इसकी वैल्यू भी काफी बढ़ा दी है। अगर रेंस ब्रेक पर जाते हैं तो उला फाला की लड़ाई बंद हो जाएगी।यही नहीं, अपने सबसे बड़े दुश्मन की अनुपस्थिति में नए ब्लडलाइन के पास नया करने के लिए ज्यादा कुछ रह नहीं जाएगा। इस वजह से ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन पर काफी असर पड़ सकता है और फैंस की इस कहानी में दिलचस्पी कम हो सकती है।1- रोमन रेंस WWE SmackDown से ब्रेक पर जाने की स्थिति में कमजोर सुपरस्टार लगेंगे View this post on Instagram Instagram Postब्लडलाइन द्वारा हुए खतरनाक हमले में पॉल हेमन और जिमी उसो की हालत काफी खराब हो गई थी। इसके बाद से ही ये दोनों टीवी पर नज़र नहीं आए हैं। इस हील फैक्शन ने पिछले हफ्ते SmackDown में रोमन रेंस पर भी खतरनाक हमला कर दिया था।कई फैंस को उम्मीद है कि रोमन इसी हफ्ते ब्लू ब्रांड में खुद पर हुए हमले का बदला लेंगे। हालांकि, अगर रेंस बदला लेने के बजाए ब्रेक पर चले जाते हैं तो वो काफी कमजोर सुपरस्टार लगेंगे। देखा जाए तो यह असली ट्राइबल चीफ के नए कैरेक्टर के लिए बिल्कुल भी सही नहीं रहेगा।