Bad Blood 2024 Mistakes: WWE बैड ब्लड (Bad Blood 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट काफी जबरदस्त रहा। फैंस को इस इवेंट से काफी उम्मीदें थी और इसने प्रभावित भी किया। शुरुआत में हुआ हैल इन द सैल (Hell in a Cell) मैच और मेन इवेंट में हुआ टैग टीम मैच तगड़ा रहा। यह दोनों ही शो का मुख्य आकर्षण रहे। इसके अलावा भी शो में कुछ अच्छी चीज़ें हुई। हालांकि, WWE ने इसी बीच बुकिंग के मामले में कुछ गलत फैसले लिए, जो फैंस को काफी ज्यादा निराश कर गए। इस आर्टिकल में WWE Bad Blood 2024 में हुई 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो फैंस को देखने को मिली।3- WWE विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप मैच का Bad Blood में खराब अंत View this post on Instagram Instagram PostWWE Bad Blood में लगभग सभी मैचों की क्वालिटी अच्छी थी लेकिन जिस तरह से विमेंस वर्ल्ड टाइटल मैच का अंत हुआ, फैंस खुश नहीं थे। WWE ने यहां बहुत बड़ी गलती कर दी। मैच के अंतिम पलों में राकेल रॉड्रिगेज़ ने वापसी की और रिया रिप्ली पर हमला किया। उन्होंने इसके बाद लिव मॉर्गन को रिप्ली पर रख दिया और उन्हें लगा कि मैच चल रहा है। मैच को पहले ही रेफरी ने DQ के चलते खत्म कर दिया था।इसी बीच राकेल काफी कन्फ्यूज नज़र आ रही थी और ऐसा लगा कि चीज़ें प्लान के हिसाब से नहीं गई। यहां दो गलतियां हो सकती हैं, पहली यह कि राकेल अपना स्पॉट भूल गईं और उन्हें लिव को रिया पर पिन करने के लिए नहीं रखना था। दूसरी गलती यह हो सकती है कि रेफरी ने गलती से मैच DQ द्वारा खत्म कर दिया और यह चीज़ प्लान में नहीं थी। दोनों में से कुछ भी हो लेकिन Bad Blood में इस चीज़ ने बेहद निराश किया।2- WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर का गोल्डबर्ग से फेसऑफ नहीं होना View this post on Instagram Instagram PostWWE Bad Blood के दौरान गोल्डबर्ग फैंस के बीच मौजूद थे। ट्रिपल एच के सैगमेंट में गुंथर ने दखल दिया और गोल्डबर्ग पर निशाना साधा। उन्होंने दिग्गज की बेइज्जती की और इसी वजह से वो रिंग में आने लगे। एडम पीयर्स और सिक्योरिटी ने उन्हें रोकने की कोशिश की। फैंस खुश हो गए थे क्योंकि गोल्डबर्ग का आकर गुंथर को कंफ्रंट करना खास रहता लेकिन अंत में ऐसा कुछ नहीं हुआ।जब गुंथर का ध्यान गोल्डबर्ग पर था, उसी बीच सैमी ज़ेन ने पीछे से आकर गुंथर पर हमला किया। एक बेबीफेस के तौर पर उनका यह कदम उठाना खराब चीज़ रही। गोल्डबर्ग और गुंथर का फेसऑफ देखने के उत्साहित फैंस के हाथ भी निराशा लगी। साफ तौर पर यह WWE की बड़ी गलती रही। गोल्डबर्ग और गुंथर का रिंग में कंफ्रंटेशन आगे के लिए कुछ बड़ी चीज़ें तय कर सकता था।1- फिन बैलर का इतनी मदद मिलने के बावजूद WWE Bad Blood में हार जाना View this post on Instagram Instagram PostWWE Bad Blood में फिन बैलर ने सबसे ज्यादा निराश किया। वो WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं और उनके पास जजमेंट डे का साथ भी है। इसके बावजूद भी Bad Blood में उन्हें बड़ी हार का सामना किया। डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ उनका मैच काफी अच्छा रहा और यहां जमकर बवाल मचा। जजमेंट डे के सदस्यों ने मैच में दखल देकर फिन की लगातार मदद करने का प्रयास भी किया।फिन बैलर इसके बावजूद फायदा नहीं उठा पाए और उन्हें बहुत बड़ी हार का सामना करना पड़ा। बैलर जैसे स्टार को अगर क्लीन हार मिल जाती, तो फैंस उतने निराश नहीं होते। हालांकि, मदद मिलने के बावजूद उनका हारना खराब चीज़ है। इसने बैलर का कद एकदम कम कर दिया है। कई फैंस को ऐसा भी महसूस हुआ कि फिन vs डेमियन PLE लेवल का मैच नहीं रहा।