Mistakes Regarding Roman Reigns at Crown Jewel: WWE क्राउन ज्वेल (Crown Jewel 2024) प्रीमियम लाइव इवेंट अब इतिहास के पन्नों में दर्ज हो गया है। इस शो में कई मुकाबले देखने को मिले और इसी बीच रोमन रेंस (Roman Reigns) का मैच सबसे ज्यादा चर्चा का विषय बना। उन्होंने जिमी और जे उसो के साथ टीम बनाकर सोलो सिकोआ, जेकब फाटू और टामा टोंगा का सामना किया। इस मैच में रोमन और उसोज़ की हार हुई। स्टोरीलाइन के हिसाब से यह एक अच्छा फैसला था लेकिन मैच में रोमन रेंस को लेकर कुछ बड़ी गलतियां हुई। इस आर्टिकल में हम 3 गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो WWE ने रोमन रेंस को लेकर Crown Jewel 2024 में की।3- WWE Crown Jewel 2024 में रोमन रेंस को मैच में बेहद कम समय देना View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस को Bad Blood 2024 में टैग टीम मैच में देखा गया था। उन्होंने कोडी रोड्स के साथ टीम बनाकर सोलो सिकोआ और जेकब फाटू का सामना किया था। इस मैच में रोमन को काफी कम समय दिया गया था और इसी कारण फैंस ने WWE की कड़ी आलोचना की थी। हालांकि, कंपनी ने फिर से इस गलती को दोहरा दिया। रोमन को Crown Jewel में भी रिंग में कम समय मिला।मैच में ज्यादातर समय जिमी और जे उसो ही लड़ते हुए नज़र आए। रोमन रेंस ने रिंग में आकर सिर्फ अपने मुख्य मूव्स का उपयोग किया और बवाल मचने के बाद इसका अंत हो गया। रोमन मैच का मुख्य आकर्षण थे और उन्हें रिंग में ज्यादा समय दिया जाना चाहिए था लेकिन WWE ने फिर से सभी को निराश कर दिया। आने वाले समय में WWE को अपनी इस गलती को सुधारना चाहिए।2- WWE Crown Jewel में रोमन रेंस की पिन से हार होना View this post on Instagram Instagram PostCrown Jewel 2024 का सबसे चौंकाने वाला पल रोमन रेंस का पिन होना रहा। रोमन को पिन से हराना आसान नहीं है। ट्राइबल चीफ किरदार में पहले सिर्फ जे उसो और कोडी रोड्स ही यह कारनामा कर चुके थे। रोमन और द उसोज़ की हार को बुक करना सही फैसला था क्योंकि इससे उनका बदला पूरा नहीं होता और स्टोरीलाइन जारी रहती। WWE ने कुछ ऐसा ही किया लेकिन एक जगह गलती कर दी।मैच में रोमन रेंस को बेहद कमजोर दिखाया गया और अंत में सोलो सिकोआ के दो समोअन स्पाइक के बाद वो पिन हो गए। इसी के चलते बेबीफेस टीम की हार हो गई। रोमन के बेबीफेस कैरेक्टर की शुरुआत कुछ समय पहले से हुई है और उन्हें अभी ही इस तरह दिखाया गया, जो काफी खराब फैसला है। WWE ने इस मामले में बड़ी गलती कर दी और फैंस भी साफ तौर पर निराश नज़र आए।1- WWE दिग्गज रोमन रेंस की टैग टीम मैच के बाद भी हालत खराब होना View this post on Instagram Instagram PostWWE Crown Jewel में रोमन रेंस और द उसोज़ की हार हुई। इसके बाद भी बवाल खत्म नहीं हुआ। सोलो सिकोआ ने जेकब फाटू और टोंगा ब्रदर्स के साथ मिलकर उनपर हमला किया। उन्होंने जिमी उसो को धराशाई करने के बाद रोमन रेंस को रिंगसाइड पर निशाना बनाया। इसके बाद ही जे उसो का हाल ही भी बेहाल हुआ। सैमी ज़ेन ने आकर स्थिति संभाली।रोमन रेंस और उसोज़ को हार के बाद भी कमजोर दिखाया गया और यह बिल्कुल सही नहीं था। बेबीफेस टीम को भले ही हार के लिए बुक किया गया लेकिन मैच के बाद उन्हें मिलकर नए ब्लडलाइन की हालत खराब करनी चाहिए थी। रोमन और उसोज़ काफी अनुभवी स्टार हैं। तीनों को ही हील रेसलर्स को धराशाई कर देना चाहिए था। इसमें सैमी ज़ेन की जरूरत नहीं पड़नी चाहिए थी। इससे सिर्फ रोमन ही नहीं बल्कि उसोज़ का भी कद कम हुआ है।