3 बड़ी गलतियां जो WWE ने इस हफ्ते Raw के शो में करके फैंस को बहुत ज्यादा निराश कर दिया

WWE
Raw में हुईं गलतियों पर एक नज़र (Photo: WWE.com)

WWE Raw Big Mistakes (24 March 2025): WWE Raw का एपिसोड हमेशा की तरह इस बार भी शानदार रहा। कई मजेदार चीजें देखने को मिलीं। शुरुआत जॉन सीना (John Cena) ने की और कोडी रोड्स भी उनके सैगमेंट में आए। सीना ने फिर से फैंस के ऊपर ताना मारा। वहीं मेन इवेंट में ब्रॉन ब्रेकर ने अपनी इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पेंटा के खिलाफ डिफेंड की। कंपनी द्वारा शो को बढ़िया बनाने की पूरी कोशिश की गई। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन गलतियों के बारे में बात करेंगे जो WWE ने रेड ब्रांड में करके फैंस को बहुत ज्यादा निराश किया।

Ad

#3 WWE Raw में सीएम पंक के सैगमेंट में सैथ रॉलिंस और पॉल हेमन का ना आना

Ad

SmackDown के एपिसोड में रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच तगड़ा ब्रॉल हुआ था। तीनों के बीच WrestleMania 41 के लिए ट्रिपल थ्रेट मैच का ऑफिशियल ऐलान कर दिया गया है। Raw में इस हफ्ते सीएम पंक ने तगड़ा प्रोमो दिया। उसमें अगर सैथ रॉलिंस आते तो मजा आ जाता।

रॉलिंस इस हफ्ते शो से गायब रहे। पंक के सैगमेंट में उनका आना बनता था। अगर वो रहते तो सभी को अच्छा लगता। इसके अलावा पॉल हेमन भी एंट्री कर सकते थे। उनकी और पंक की बातें सुनकर फैंस का उत्साह जरूर बढ़ता। ये बहुत बड़ी गलती कंपनी द्वारा देखने को मिली।

#2 WWE दिग्गज शेमस को इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप फ्यूड में शामिल नहीं करना

Ad

शेमस कुछ समय से WWE रिंग से गायब हैं। लाइव इवेंट में वो मुकाबले लड़ रहे हैं। शेमस मौजूदा समय में इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप डिजर्व करते हैं और इसके बावजूद उन्हें फ्यूड में शामिल नहीं किया गया है।

रोड टू WrestleMania 41 के दौरान शेमस जैसे दिग्गज का एक्शन से बाहर रहना कहीं ना कहीं WWE की बहुत बड़ी गलती है। अगर वो आईसी टाइटल फ्यूड में रहते तो फिर रोमांच दोगुना हो जाता। WWE को अब इस पर विचार कर उन्हें वापस लाना चाहिए।

#1 WWE Raw में जे उसो की लगातार दूसरे हफ्ते गलती

Ad

Raw में जे उसो और गुंथर की राइवलरी कुछ खास नहीं चल रही है। WrestleMania 41 में दोनों के बीच वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है। वहीं जे का काम भी अब सवालों के घेरे में आ रहा है। पिछले हफ्ते एक मूव लगाते समय उन्होंने बड़ी गलती की। अच्छी बात ये रही कि वो इंजरी का शिकार नहीं हुए।

Raw में इफ्ते भी जे ने गलती की। वो जब गुंथर के ऊपर हमला करने जा रहे थे तब उनका पांव फिसल गया। इसका फायदा गुंथर ने उठा लिया। जे जैसे बड़े स्टार द्वारा इस तरह की गलती शायद ही फैंस द्वारा स्वीकार की जाएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications