3 बड़ी गलतियां जो WWE को Raw के अगले एपिसोड में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए

Ujjaval
WWE Raw में कुछ चीजें नहीं होनी चाहिए (Photo: Nikki Cross & Finn Balor Instagram)
WWE Raw में कुछ चीजें नहीं होनी चाहिए (Photo: Nikki Cross & Finn Balor Instagram)

Mistakes WWE Should Not Make Next Raw: WWE रॉ (Raw) के अगले एपिसोड के लिए फैंस काफी ज्यादा उत्साहित हैं। यह Saturday Night's Main Event के पहले रेड ब्रांड का आखिरी एपिसोड होगा। इसी वजह से WWE अपने इस शो को बेहतरीन बनाने की पूरी कोशिश करेगा। हालांकि, कुछ गलत फैसले पूरी तरह से मजा किरकिरा कर सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे, जो WWE को Raw के अगले एपिसोड में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

Ad

3- WWE Raw में Wyatt Sick6 का फाइनल टेस्टामेंट के खिलाफ मैच में हारना

Ad

WWE Raw के अगले एपिसोड के लिए जबरदस्त मैच का ऐलान देखने को मिल गया है। Wyatt Sick6 का सामना फाइनल टेस्टामेंट और द मिज़ से होने वाला है। काफी समय से दोनों फैक्शन के बीच दुश्मनी देखने को मिल रही थी और अब वो आपस में भिड़ने वाले हैं। इस मुकाबले में जबरदस्त तरीके से बवाल मच सकता है। Wyatt Sick6 इस मैच में जीत के लिए फेवरेट हैं।

WWE ने अब तक Wyatt Sick6 को ताकतवर दिखाया है और उन्हें फाइनल टेस्टामेंट के खिलाफ अगर हार मिलती है, तो यह बड़ी गलती होगी। इससे अंकल हाउडी के इस ग्रुप का कद पूरी तरह से कम हो जाएगा और फिर उनके लिए आगे आना मुश्किल होगा। इसी वजह से Wyatt Sick6 को हारने के लिए बुक नहीं करना चाहिए।

2- WWE Raw में जे उसो के चोटिल होने का ऐलान करना गलती होगी

Ad

WWE Raw के आखिरी एपिसोड में जे उसो पर किसी ने बैकस्टेज हमला कर दिया था। इसी वजह से उनकी हालत खराब हो गई थी। मेन इवेंट मैच के बाद रिंग में मौजूद सैमी ज़ेन पर ड्रू मैकइंटायर ने क्लेमोर किक लगा दी थी। इससे कुछ संकेत मिले हैं कि ड्रू मैकइंटायर ही जे उसो पर हुए हमले के पीछे हैं। अब इन स्टार्स के बीच दुश्मनी शुरू हो सकती है। जे उसो और सैमी ज़ेन को एक अकेले ड्रू मैकइंटायर से WWE नहीं भिड़ाना चाहेगा। सैमी ज़ेन और जे उसो इस स्थिति में स्टोरीलाइन के तहत एक-एक करके बदला लेने की कोशिश कर सकते हैं।

इसके लिए WWE मौजूदा समय में जे उसो पर पिछले हफ्ते हुए हमले के चलते उनके चोटिल होने का ऐलान कर सकता है। इससे सैमी और ड्रू की स्टोरी आगे बढ़ पाएगी। हालांकि, जे उसो टॉप बेबीफेस हैं और इसी वजह से उन्हें टीवी से दूर रखना Raw को नुकसान पहुंचा सकता है। इसी वजह से जे को दूर करने के बजाय कुछ समय तक किसी अन्य स्टार के साथ स्टोरीलाइन में डाला जाना चाहिए। उनके चोटिल होने का ऐलान करके उन्हें टीवी से दूर रखना गलती होगी।

1- WWE वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को फिर से कमजोर दिखाना

Ad

गुंथर और फिन बैलर के बीच Saturday Night's Main Event में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच होने वाला है। पिछले हफ्ते Raw के एपिसोड में गुंथर ने डॉमिनिक मिस्टीरियो को सिंगल्स मैच में पराजित कर दिया था और इसके बाद फिन बैलर ने आकर अपना खतरनाक रूप दिखा दिया था। उन्होंने गुंथर पर लगातार कू डी ग्रा लगाए और उनकी हालत खराब कर दी।

गुंथर और फिन बैलर के बीच Raw के अगले एपिसोड में भी दुश्मनी आगे बढ़ सकती है। इस हफ्ते दोनों किसी न किसी तरह से ब्रॉल करते हुए नज़र आ सकते हैं। इस बार गुंथर का पलड़ा भारी रहना चाहिए। वो टॉप चैंपियन हैं और अगर उन्हें लगातार दूसरे हफ्ते कमजोर दिखाया जाएगा, तो यह बहुत बड़ी गलती होगी। WWE को उनके साथ ऐसा बिल्कुल नहीं करना चाहिए। इससे गुंथर का कद कम होगा। वैसे भी डेमियन प्रीस्ट के साथ स्टोरीलाइन के दौरान उन्हें कमजोर दिखाया गया था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications