3 बड़े झटके जो Roman Reigns को WWE में Survivor Series 2024 के बाद लग सकते हैं 

WWE, Survivor Series 2024, Roman Reigns, Paul Heyman, The Rock, Jey Uso, Sami Zayn,
क्या WWE Survivor Series के बाद अकेले हो जाएंगे रोमन रेंस? (Photo: WWE.com)

Big Shocks Roman Reigns Can Face: WWE में मौजूदा समय में सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) की तैयारियां चल रही है। रोमन रेंस (Roman Reigns) इस इवेंट में मेंस WarGames मैच में कम्पीट करने वाले हैं। देखा जाए तो रोमन के असली ब्लडलाइन में द उसोज़, सैमी ज़ेन के बाद अब पॉल भी लौट चुके हैं। यही कारण है कि यह कहना गलत नहीं होगा कि रेंस के लिए मौजूदा समय में WWE में अच्छा समय चल रहा है। संभव है कि Survivor Series के बाद असली ट्राइबल चीफ के लिए एक बार फिर परेशानियां बढ़ सकती हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े झटकों का जिक्र करने वाले हैं जो कि रोमन रेंस को WWE में Survivor Series 2024 के बाद लग सकते हैं।

Ad

3- WWE Survivor Series 2024 के बाद रोमन रेंस को छोड़कर Raw वापस लौट सकते हैं सैमी ज़ेन और जे उसो

Ad

रोमन रेंस को मेंस WarGames मैच के लिए सुपरस्टार्स की जरूरत थी। इसके बाद जिमी उसो Raw में जाकर जे उसो से मिले थे। जे शुरूआत में इंकार करने के बाद रोमन की टीम जॉइन करने को तैयार हो गए थे। मेन इवेंट जे की वजह से सैमी ज़ेन भी SmackDown में असली ब्लडलाइन में वापस आ गए।

हालांकि, WWE ने इन दोनों सुपरस्टार्स के रिप्लेसमेंट के तौर पर SmackDown से Raw में रेसलर्स नहीं भेजे हैं। इस वजह से संभव है कि जे उसो और सैमी ज़ेन WarGames मैच लड़ने के बाद रेड ब्रांड में वापस लौट सकते हैं। हालांकि, इससे असली ब्लडलाइन कमजोर हो जाएगा और यह रोमन रेंस के लिए बड़ा झटका होगा।

2- सोलो सिकोआ WWE में द रॉक के उनकी तरफ होने का ऐलान करके रोमन रेंस को झटका दे सकते हैं

Ad

द रॉक ने Bad Blood में वापसी के बाद सोलो सिकोआ की टीम की तरफ होने के संकेत दिए थे। हालांकि, अभी तक इस चीज को किसी ने कंफर्म नहीं किया है। यह बात तो पक्की है कि इस साल Survivor Series में मेंस WarGames मैच के बाद भी असली और नए ब्लडलाइन के बीच दुश्मनी जारी रहने वाली है।

संभव है कि सोलो सिकोआ Survivor Series के बाद रोमन रेंस को बड़ा झटका देने के लिए द रॉक के उनकी तरफ होने का ऐलान कर सकते हैं। यही नहीं, सिकोआ, रॉक की तरफ से रोमन को कोई धमकी भरा संदेश भी दे सकते हैं। इस स्थिति में रेंस काफी गुस्से में आ सकते हैं और वो फाइनल बॉस को WWE में वापस आने के लिए ललकार सकते हैं।

1- WWE में रोमन रेंस को धोखा दे सकते हैं पॉल हेमन

Ad

पॉल हेमन वापसी के बाद मेंस WarGames मैच के लिए सीएम पंक को रोमन रेंस की टीम का 5वां मेंबर बना चुके हैं। हालांकि, इसके साथ ही पॉल ने रोमन को धोखा देकर पंक या सोलो सिकोआ के साथ जाने के संकेत दिए हैं। गौर करने वाली बात यह है कि हेमन ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में जिमी उसो को चुपके से आंख भी मारी थी।

इस वजह से संभव है कि पॉल हेमन के साथ-साथ जिमी उसो भी रोमन रेंस को धोखा दे सकते हैं। अपने करीबियों से धोखा मिलने की स्थिति में रोमन हक्के-बक्के रह जाएंगे। इसके बाद रेंस WWE में अपने साथियों से मिले धोखे का बदला लेने का फैसला कर सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications