3 बड़े कदम जो सोलो सिकोआ WWE में रोमन रेंस की वापसी के बाद उठा सकते हैं

WWE, Roman Reigns, Solo Sikoa, Bloodline,
क्या WWE में रोमन रेंस पर भारी पड़ेंगे सोलो सिकोआ? (Photo: WWE.com)

Big Steps Solo Sikoa Can Take After Roman Reigns WWE Return: WWE में जारी ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन की वजह से SummerSlam में रोमन रेंस (Roman Reigns) की वापसी काफी हद तक कंफर्म हो चुकी है। ऐसा लग रहा है कि रोमन का वापसी के बाद सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के साथ फिउड देखने को मिल सकता है। शायद सोलो ने रेंस से निपटने का प्लान भी बना लिया है।

Ad

संभव है कि सिकोआ टीवी पर पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन की वापसी के बाद कुछ बड़ा करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 ऐसे बड़े कदम का जिक्र करने वाले हैं जो कि सोलो सिकोआ WWE में रोमन रेंस की वापसी के बाद उठाते हुए दिखाई दे सकते हैं।

3- रोमन रेंस को WWE SmackDown का हिस्सा बनने से रोकने की कोशिश कर सकते हैं सोलो सिकोआ

Ad

इस साल हुए ड्राफ्ट में रोमन रेंस को किसी भी ब्रांड का हिस्सा नहीं बनाया गया था। इसका मतलब यह है कि रोमन फ्री एजेंट हैं और उन्हें Raw या SmackDown किसी भी ब्रांड का हिस्सा बनाया जा सकता है। यह बात तो पक्की है कि रेंस की वापसी से सिकोआ के लिए मुश्किलें बढ़ जाएगी।

यही कारण है कि संभावना है कि नए ट्राइबल चीफ WWE में रोमन रेंस की वापसी के बाद उन्हें SmackDown का हिस्सा बनने से रोकने की कोशिश कर सकते हैं। हालांकि, रोमन के पास काफी बैकस्टेज पावर मौजूद है। यही कारण है कि अगर रेंस वापसी के बाद ब्लू ब्रांड जॉइन करना चाहते हैं तो सोलो सिकोआ उन्हें शायद ही रोक पाएंगे।

2- WWE SmackDown में रोमन रेंस को उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए मजबूर करने की कोशिश कर सकते हैं सोलो सिकोआ

Ad

सोलो सिकोआ ट्राइबल चीफ बनने के बाद से ही रोमन रेंस की तरह व्यवहार करने लगे हैं। वो हर किसी को उन्हें एक्नॉलेज करते हुए देखना चाहते हैं। सिकोआ यह भी कह चुके हैं कि रोमन को वापसी के बाद उन्हें एक्नॉलेज करना होगा।

हालांकि, यह बात तो पक्की है कि रेंस अपनी मर्जी से कभी भी सोलो को एक्नॉलेज नहीं करेंगे। यही कारण है कि सोलो दिग्गज पर अटैक कराके या किसी दूसरे तरीके से रोमन रेंस को उन्हें एक्नॉलेज करने के लिए मजबूर करने की कोशिश कर सकते हैं। इस स्थिति में यह देखना रोचक होगा कि रोमन मजबूर होकर अपने पूर्व इन्फोर्सर को एक्नॉलेज करते हैं या नहीं।

1- WWE SmackDown में रोमन रेंस पर अटैक करके उन्हें ब्रेक पर भेजने की कोशिश कर सकते हैं सोलो सिकोआ

Ad

सोलो सिकोआ ने नए ब्लडलाइन को टेकओवर करने के बाद से ही काफी शानदार काम किया है। यही नहीं, उन्होंने अपने फैक्शन के अधिकतर दुश्मनों पर खतरनाक हमला करके उन्हें ब्रेक पर जाने पर मजबूर कर दिया है। देखा जाए तो जिमी उसो, पॉल हेमन, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस उनपर ब्लडलाइन द्वारा हुए हमले के बाद से ही टीवी पर दिखाई नहीं दिए हैं।

अब सोलो अपने सबसे बड़े दुश्मन रोमन रेंस को ब्लडलाइन के हमले का शिकार बनाने की कोशिश कर सकते हैं। इस स्थिति में यह देखना रोचक होगा कि रोमन खुद को इस हमले से बचा पाते हैं या फिर हील फैक्शन उनका भी बुरा हाल करके उन्हें ब्रेक पर भेज देगी।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications