3 बड़े कदम जो ट्राइबल चीफ WWE में Roman Reigns-The Usos रीयूनियन की वजह से उठा सकते हैं 

WWE SmackDown, Roman Reigns, The Usos, Solo Sikoa, Bloodline,
WWE में ब्लडलाइन की कहानी हिक होने वाली है (Photo: WWE.com)

Big Steps Solo Sikoa Can Take: WWE फैंस रोमन रेंस (Roman Reigns) का द उसोज़ (The Usos) के साथ रीयूनियन देखना चाहते थे। इस हफ्ते SmackDown में आखिरी इन तीनों सुपरस्टार्स ने मिलकर असली ब्लडलाइन को एक बार फिर अस्तित्व में ला दिया। नए ब्लडलाइन के ट्राइबल चीफ सोलो सिकोआ इस रीयूनियन से बिल्कुल भी खुश नहीं दिखाई दे रहे हैं। यही कारण है कि वो आने वाले समय में कुछ बड़ा करते हुए दिखाई दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े कदम का जिक्र करने वाले हैं जो कि ट्राइबल चीफ WWE में रोमन रेंस-द उसोज़ रीयूनियन की वजह से उठा सकते हैं।

Ad

3- WWE में द उसोज़ पर हमला करके रोमन रेंस को एक बार फिर अकेला कर सकते हैं

Ad

जब रोमन रेंस ब्रेक पर थे तो सोलो सिकोआ ने अपने साथियों की मदद से SmackDown के अलग-अलग एपिसोड में पॉल हेमन और जिमी उसो पर अटैक किया था। इस वजह से पॉल और जिमी को एक्शन से दूर होना पड़ा था। यही कारण है कि रोमन WWE में वापसी के काफी समय बाद तक टीवी पर अकेले नज़र आए थे।

संभव है कि सोलो सिकोआ, रेंस को एक बार फिर अकेले करना चाहेंगे। यही कारण है कि सोलो SmackDown के किसी एपिसोड में बाकी ब्लडलाइन मेंबर्स के साथ मिलकर द उसोज़ पर खतरनाक हमला करके उन्हें ब्रेक भेजने की कोशिश कर सकते हैं। अगर सिकोआ को इस चीज़ में कामयाबी मिलती है तो रोमन रेंस के लिए मुश्किलें खड़ी हो जाएंगी।

2- सोलो सिकोआ WWE में आखिरकार ब्लडलाइन में नए मेंबर को शामिल कर सकते हैं

Ad

रोमन रेंस और जे उसो ने मनमुटाव भुलाकर असली ब्लडलाइन को पुराने दिनों की तरह मजबूत कर लिया है। रोमन और द उसोज़ ने पिछले हफ्ते SmackDown में सोलो सिकोआ के ग्रुप की हालत खराब कर दी थी। इस वजह से टोंगा ब्रदर्स को WWE टैग टीम चैंपियनशिप भी हारनी पड़ी थी।

सोलो को यह बात अच्छे से पता चल चुकी है कि उनके ग्रुप का अब असली ब्लडलाइन का सामना करना आसान नहीं होगा। यही कारण है कि सिकोआ अपने ब्लडलाइन में आखिरकार नए मेंबर को शामिल करने का फैसला कर सकते हैं।

1- WWE में सैमी ज़ेन को असली ब्लडलाइन जॉइन करने के लिए मनाकर इसमें फूट डालने के लिए कह सकते हैं

Ad

WWE Raw के आखिरी एपिसोड में सैमी ज़ेन और सोलो सिकोआ की पार्किंग लॉट में बातचीत देखने को मिली थी। बता दें, जे उसो एक शर्त पर रोमन रेंस के साथ आने को तैयार हुए हैं। अगर रोमन WWE में जे से बुरा व्यवहार करते हैं तो वो एक बार असली ब्लडलाइन को छोड़ सकते हैं।

सोलो इस चीज का जरूर फायदा उठाना चाहेंगे। यही कारण है कि सिकोआ WWE में सैमी ज़ेन को जासूस के रूप में रोमन रेंस का ब्लडलाइन जॉइन करने के लिए मना सकते हैं। यही नहीं, वो सैमी को रोमन और द उसोज़ में फूट डालने के लिए कह सकते हैं। इस स्थिति में असली ब्लडलाइन कमजोर हो जाएगी और इसके एक बार फिर टूटने का खतरा बढ़ जाएगा।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications