Stars Can Take Break After Loss WrestleMania: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) के लिए अब तक 7 मैचों का ऐलान देखने को मिल गया है। इसमें से चार चैंपियनशिप के लिए होने वाले हैं। ग्रैंडेस्ट स्टेज पर हर कोई जीत दर्ज करने की कोशिश करता है लेकिन सभी की किस्मत अच्छी नहीं रहती है। कुछ को बड़ी हार का भी सामना करना पड़ता है। अमूमन देखा गया है कि चुनिंदा स्टार्स साल के सबसे बड़े इवेंट के समापन के बाद ब्रेक लेते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करेंगे, जो WWE WrestleMania 41 में हार गए, तो लंबे ब्रेक पर जा सकते हैं।
3- WWE WrestleMania 41 में हारने पर लोगन पॉल ब्रेक ले सकते हैं
लोगन पॉल काफी बड़े सोशल मीडिया स्टार हैं और उन्होंने WWE में रहते हुए भी अपना नाम कमाया है। लोगन पार्ट टाइम स्टार हैं और वो कम मौकों पर ही एक्शन में दिखाई देते हैं। लोगन WrestleMania 41 में एजे स्टाइल्स का सामना एक सिंगल्स मैच में करने वाले हैं। एजे और लोगन का यह मैच रेसलिंग के हिसाब से एकदम तगड़ा साबित हो सकता है। स्टाइल्स के पास काफी अनुभव है और वो किसी तरह से जीत हासिल कर सकते हैं।
फिनॉमिनल वन से हारने के बाद लोगन पॉल ब्रेक पर जा सकते हैं। WWE उन्हें पार्ट-टाइम शेड्यूल के कारण लगातार उपयोग नहीं कर पाएगा। इसी वजह से द मेवरिक को SummerSlam जैसे बड़े इवेंट के बिल्डअप के दौरान ही वापस लाया जा सकता है। लोगन तब तक अपने लंबे ब्रेक का आनंद ले सकते हैं।
2- WWE स्टार केविन ओवेंस को ब्रेक की सख्त जरूरत है
केविन ओवेंस एक ऐसे स्टार हैं, जो पिछले एक-दो साल से लगातार काम कर रहे हैं। वो फैंस का मनोरंजन करने की पूरी कोशिश करते हैं। प्राइजफाइटर को साफ तौर पर अब एक ब्रेक की जरूरत है। अभी उनकी रैंडी ऑर्टन के साथ दुश्मनी चल रही है और WrestleMania 41 की नाईट 1 में उनके खिलाफ सिंगल्स मैच का हिस्सा बनने वाले हैं। पिछले साल नवंबर में केविन ने रैंडी पर जानलेवा हमला करके उन्हें ब्रेक पर भेजा था।
कुछ ऐसा ही अब रैंडी ऑर्टन कर सकते हैं। रैंडी का खतरनाक मूव पंट किक बैन है। इसके बावजूद वाइपर ने केविन के खिलाफ मैच में इसका उपयोग करने की बात कही है। अगर वो मैच में केविन पर यह मूव लगा देते हैं और जीत दर्ज कर लेते हैं, तो प्राइजफाइटर को मजबूरन एक्शन से दूर होना पड़ सकता है। WWE उन्हें इस एंगल द्वारा WrestleMania 41 के बाद लंबे ब्रेक पर भेज सकता है, जिसके वो हकदार हैं।
1- WWE दिग्गज रोमन रेंस WrestleMania 41 में हारने के बाद ब्रेक पर जा सकते हैं
रोमन रेंस के लिए WWE WrestleMania 41 काफी महत्वपूर्ण होने वाला है। वो अपने दो सबसे बड़े दुश्मनों के खिलाफ नाईट 1 के मेन इवेंट में लड़ने वाले हैं। उनका सामना सीएम पंक और सैथ रॉलिंस से ट्रिपल थ्रेट मैच में देखने को मिलेगा। यह मैच काफी खतरनाक रह सकता है। रोमन रेंस के पास WrestleMania मेन इवेंट का काफी अनुभव है और वो जीत के लिए फेवरेट माने जा रहे हैं।
सीएम पंक के पास फेवर है और वो इसका उपयोग करके जीत सकते हैं। अगर रोमन किसी भी तरह से मैच में हारते हैं, तो वो ब्रेक पर जा सकते हैं। रोमन पार्ट-टाइमर हैं और कम मौकों पर ही दिखाई देते हैं। WrestleMania XL में हार के बाद रोमन महीनों के लिए गायब हो गए थे और कुछ ऐसा ही अब इस साल भी हो सकता है। वो हार के बाद लंबे ब्रेक पर जा सकते है और SummerSlam या Money in the Bank जैसे बड़े शो के लिए वापसी कर सकते हैं।