Stars Not Return WWE Big Loss: एलिमिनेशन चैंबर (Elimination Chamber 2025) बेहद सफल रहा है और अब WWE का सीधा लक्ष्य रेसलमेनिया (WrestleMania) है। हालिया PLE में रैंडी ऑर्टन और जेड कार्गिल के रूप में दो बहुत बड़े रिटर्न देखने को मिले। इससे कुछ स्टोरीलाइन रोचक हो गई है। अभी भी चुनिंदा रेसलर्स की वापसी नहीं हुई है और यह चीज कुछ हद तक WWE के लिए सही नहीं है। इस आर्टिकल में हम ऐसे ही 3 बड़े सुपरस्टार्स के बारे में बात करने वाले हैं, जिनकी वापसी नहीं होने से WWE को तगड़ा नुकसान झेलना पड़ रहा है।3- WWE के विमेंस डिवीजन को बैकी लिंच की गैरमौजूदगी से नुकसान हो रहा है View this post on Instagram Instagram Postबैकी लिंच WWE की सबसे बड़ी विमेंस स्टार्स में से एक हैं। बैकी कुछ ही चुनिंदा रेसलर्स में से हैं, जिन्हें फैंस द्वारा हमेशा अच्छा रिएक्शन मिलता है। लिंच पिछले साल कॉन्ट्रैक्ट खत्म होने के बाद से बाहर हैं। 2025 की शुरुआत के साथ ही बैकी की वापसी को लेकर अलग-अलग तरह की अफवाहें सामने आई हैं। इन सभी चीजों के बावजूद द मैन का रिटर्न अब तक नहीं हो पाया है।Raw का विमेंस डिवीजन काफी महीनों से संघर्ष कर रहा है। स्टार पावर के मामले में उनके पास रिया रिप्ली, इयो स्काई और लिव मॉर्गन के रूप में बड़ी स्टार्स हैं। इसी कारण विमेंस डिवीजन की अन्य स्टोरी कुछ खास साबित नहीं हो पा रही है। साफ तौर पर WWE की भलाई के लिए बैकी की वापसी की जरूरत महसूस हो रही है। द मैन को आने वाले एक-दो हफ्तों में जरूर अपना रिटर्न कर लेना चाहिए।2- अंकल हाउडी का WWE से बहुत समय से बाहर हैं View this post on Instagram Instagram Postअंकल हाउडी ने अपने Wyatt Sick6 के साथ मिलकर आते ही तबाही मचाई थी। फैंस इस मिस्ट्री फैक्शन को टीवी पर देखकर बेहद खुश होते हैं। हालांकि, दो महीनों से यह फैक्शन एक्शन से दूर हैं और रिपोर्ट के अनुसार अंकल हाउडी इस समय किसी कारण से बाहर चल रहे हैं। यह चीज WWE को काफी नुकसान पहुंचा रही है। अंकल हाउडी को लेकर जो हाइप बनी थी, वो खत्म होती हुई नज़र आ रही है।अंकल हाउडी और उनके ग्रुप के मर्चेंडाइज सेल्स के मामले में नंबर्स भी नीचे जा रहे हैं। एलेक्सा ब्लिस जब वापस आई थीं, तो लगा था कि अंकल हाउडी वापसी करके उन्हें आखिर अपने साथ जोड़ लड़ेंगे। इन सभी चीजों के बावजूद WWE सिर्फ हिंट दे रहा है और दिवंगत ब्रे वायट के इस साथी को वापस नहीं ला रहा है। SmackDown के 2025 में ज्यादातर शोज़ निराशाजनक रहे हैं और अंकल हाउडी का योगदान शो को बेहतर बना सकता है।1- रोमन रेंस का एक्शन से दूर होना WWE को नुकसान पहुंचा रहा है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस मौजूदा समय में WWE के सबसे बड़े स्टार्स में से एक हैं। असली ट्राइबल चीफ जब टीवी पर आते हैं, तो कंपनी को फायदा होता है। सोशल मीडिया और टीवी की व्यूअरशिप दोनों में सुधार देखने को मिलता है। इसी वजह से रेंस WWE के बिजनेस के लिए बेहद ही महत्वपूर्ण स्टार हैं लेकिन वो Royal Rumble 2025 के बाद से गायब हैं। रोमन को इंजरी एंगल के चलते बाहर किया गया है।WrestleMania साल का सबसे बड़ा इवेंट होता है और रोमन रेंस Road to WrestleMania में एक महीने से गायब हैं। यह चीज साफ तौर पर WWE को नुकसान पहुंचा रही है। इससे उनके सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के साथ संभावित मैच की स्टोरी भी होल्ड पर है। रोमन को इसी कारण से जल्द वापस आने की जरूरत है। 21 मार्च 2025 को उनके रिटर्न को ऑफिशियल किया गया है लेकिन असली ट्राइबल चीफ को इससे पहले ही वापस लेकर आ जाना चाहिए।