3 बड़ी चीजें जो WWE SummerSlam 2024 में रोमन रेंस की वापसी ना होने के बाद हो सकती हैं

WWE
क्या WWE SummerSlam 2024 में फैंस को मिलेगा बड़ा सरप्राइज? (Photo: WWE.com)

Things Can Happen If Roman Reigns Does Not Return SummerSlam: WWE SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) अपनी अनडिस्प्यूटेड चैंपियनशिप को सोलो सिकोआ के खिलाफ डिफेंड करेंगे। इस मुकाबले में रोमन रेंस के आने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है।

Ad

मौजूदा मोमेंटम को देखकर लग रहा है कि समर की सबसे बड़ी पार्टी में रोमन वापसी कर लेंगे। सोचिए अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर क्या होगा? इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़ी चीजों पर बात करेंगे जो SummerSlam 2024 में रोमन रेंस की वापसी ना होने के बाद हो सकती हैं।

#3 WWE फैंस का गुस्सा आसमान छू सकता है

youtube-cover
Ad

WrestleMania XL के बाद से अभी तक रोमन रेंस की वापसी नहीं हुई है। उन्हें WWE रिंग में नज़र ना आए हुए अब लंबा समय हो गया है। सभी उनकी वापसी का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। ब्लडलाइन में जिस तरह की चीजें चल रही हैं उससे फैंस मान चुके हैं कि SummerSlam 2024 में रोमन वापस आ जाएंगे।

अगर रेंस की वापसी नहीं हुई तो फिर WWE यूनिवर्स का गुस्सा कंपनी के ऊपर फूट सकता है। WWE द्वारा सबसे पहली प्राथमिकता फैंस को दी जाती है। उनकी उम्मीदों को अगर ठेस पहुंची तो फिर भारी नुकसान हो सकता है।

#2 WWE सुपरस्टार सोलो सिकोआ के साथ राइवलरी देखने के लिए और इंतजार करना पड़ेगा

Ad

रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में ब्लडलाइन पर सिकोआ ने कब्जा जमा लिया है। उनके इस फैक्शन में टामा टोंगा, टोंगा लोआ और जेकब फाटू शामिल हो चुके हैं। कुछ हफ्तों से लगातार रेंस को भी सिकोआ ललकार रहे हैं। इन दोनों की राइवलरी अब पक्की लग रही है।

SummerSlam 2024 में अगर रोमन की वापसी नहीं हुई तो फिर उनकी फ्यूड सिकोआ के साथ धरी की धरी रह जाएगी। फैंस को फिर इसके लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है। ये हर किसी को नामंजूर होगा।

#1 WWE SmackDown में ब्लडलाइन की स्टोरी बोरिंग हो जाएगी

Ad

सोलो सिकोआ इस समय अपनी नई ब्लडलाइन के साथ अच्छा काम कर रहे हैं। SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स के खिलाफ उनका मैच होगा। अगर इस प्रीमियम लाइव इवेंट में रोमन नहीं आए तो फिर ब्लडलाइन की इस स्टोरी में आगे क्या होगा।

फैंस लंबे समय से एक ही चीज देख रहे हैं। कुछ नया अभी तक नहीं हो पाया है। रोमन के आने से कई चीजें बदल जाएंगी और स्टोरी में एक बार फिर गर्माहट आ जाएगी। अगर ऐसा नहीं हुआ तो फिर ब्लडलाइन की कहानी एक ही रास्ते पर चलेगी और फैंस के पास बोर होने के अलावा कुछ नहीं होगा।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications