Things CM Punk Can Do After Survivor Series: WWE सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series 2024) पर फैंस की नज़र है। सीएम पंक इस शो का हिस्सा बनने वाले हैं और वो असली ब्लडलाइन (OG Bloodline) के साथ होंगे। उनका सामना नए ब्लडलाइन और ब्रॉन्सन रीड से WarGames मैच में होने वाला है। सीएम पंक को यहां देखने के लिए फैंस उत्साहित हैं लेकिन इसके बाद भी पंक के कदम पर फैंस की नज़र होगी। इस आर्टिकल में हम 3 जबरदस्त चीजों के बारे में बात करेंगे, जो सीएम पंक WWE Survivor Series 2024 के बाद कर सकते हैं।3- WWE Raw में ब्रॉन्सन रीड के साथ दुश्मनी शुरू कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postब्रॉन्सन रीड ने नए ब्लडलाइन का साथ दिया है और सीएम पंक ने असली ब्लडलाइन की मदद की है। एक हालिया रिपोर्ट सामने आई थी कि Survivor Series के बाद भी असली ब्लडलाइन के सदस्य साथ रहेंगे। इसका अर्थ है कि उनकी नए ब्लडलाइन के साथ दुश्मनी जारी रह सकती है। हालांकि, ब्रॉन्सन रीड और सीएम पंक अपनी अलग राह पर निकल सकते हैं। इस स्थिति में WWE दोनों के बीच सिंगल्स स्टोरीलाइन प्लान कर सकता है।Survivor Series 2024 के बाद Raw के एपिसोड में सीएम पंक आकर प्रोमो कट कर सकते हैं और इसी बीच ब्रॉन्सन रीड आकर उनपर हमला करते हुए दुश्मनी शुरू कर सकते हैं। Saturday Night's Main Event या फिर Royal Rumble 2025 में इसके तहत एक मैच प्लान किया जा सकता है। फैंस जरूर ब्रॉन्सन को पंक जैसे बड़े स्टार के खिलाफ लड़ते हुए देखना चाहेंगे।2- सैथ रॉलिंस के साथ WWE दिग्गज सीएम पंक की दुश्मनी शुरू हो सकती है View this post on Instagram Instagram Postसीएम पंक और सैथ रॉलिंस की स्टोरीलाइन का फैंस बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं। दोनों ही रेसलर्स के बीच दुश्मनी के संकेत काफी समय से मिल रहे हैं। सैथ को सीएम पंक पसंद नहीं हैं और उन्होंने WarGames मैच का हिस्सा बनने और असली ब्लडलाइन का साथ देने से इंकार कर दिया था। इसी बीच उनके दुश्मन सीएम पंक ने रोमन रेंस की मदद करने का फैसला किया। सैथ को यह चीज पसंद नहीं आई होगी।सैथ रॉलिंस Survivor Series WarGames 2024 के बाद इसी चीज को लेकर बात कर सकते हैं। वो बेस्ट इन द वर्ल्ड पर निशाना साध सकते हैं और रोमन की मदद करने को लेकर गुस्सा जता सकते हैं। इसी बीच दोनों के बीच ब्रॉल हो सकता है और यहां से दोनों के बीच दुश्मनी को आखिर शुरू किया जा सकता है। फैंस इस तरह के एंगल को देखना बेहद पसंद करेंगे। दोनों आसानी से अपनी स्टोरीलाइन को Road to WrestleMania तक खींचते हुए ले जा सकते हैं।1- सीएम पंक, रोमन रेंस को WWE Survivor Series WarGames 2024 में धोखा देते हुए दुश्मनी शुरू कर सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और सीएम पंक दोनों एक-दूसरे को पसंद नहीं करते हैं। इसी वजह से उनके साथ आने की उम्मीद फैंस को बिल्कुल नहीं थी। पॉल हेमन के कहने पर आखिर सीएम पंक ने रोमन रेंस की टीम में शामिल होने का फैसला किया। रोमन रेंस को जरूर यह चीज पसंद नहीं आई है और उनका अजीब रिएक्शन सभी से देखा था। बाद में एक वीडियो सामने आई थी, जहां पॉल हेमन, सीएम पंक के साथ बैकस्टेज जा रहे थे और उन्होंने रोमन रेंस से किसी तरह की बात नहीं की।हो सकता है कि पॉल हेमन ने सीएम पंक का मैनेजर बनने का फैसला कर लिया हो। इसी वजह से Survivor Series में बड़ा धोखा मिल सकता है। सीएम पंक मैच के अंत में या उसके बाद रोमन रेंस पर हमला करते हुए उन्हें धोखा दे सकते हैं। इसी के बाद पॉल हेमन, सीएम पंक के साथ जा सकते हैं। Survivor Series के बाद रोमन और पंक के बीच दुश्मनी को आगे बढ़ाया जा सकता है।