Things Roman Reigns Not Done Since Return: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने धमाकेदार वापसी की। वो सोलो सिकोआ की अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में हार का कारण बने। SmackDown के आखिरी एपिसोड में रोमन रेंस ने तबाही मचाई। फैंस को अभी तक उनका रिटर्न काफी ज्यादा पसंद आया है।रोमन के इस खतरनाक रूप की उम्मीद फैंस को नहीं थी। बेबीफेस बनने के बाद साफ तौर पर असली ट्राइबल चीफ को प्रशंसकों का पूरा साथ मिल रहा है। इसी बीच कुछ चीज़ें रोमन ने वापसी के बाद अभी तक नहीं की है। इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी चीज़ों के बारे में बात करेंगे, जो रेंस ने वापसी के बाद अभी तक WWE में नहीं की हैं।3- WWE दिग्गज पॉल हेमन के साथ रोमन रेंस का ऑन-स्क्रीन रीयूनियन नहीं हुआ है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस और पॉल हेमन को फैंस साथ देखना काफी पसंद करते हैं। रेंस ने Hall of Fame स्पीच के दौरान अपनी सफलता का श्रेय पॉल हेमन को दिया था। इससे पता चलता है कि रेंस के लिए हेमन कितने जरुरी हैं। फैंस ने उम्मीद लगाई थी कि रोमन की पॉल हेमन के साथ वापसी देखने को मिलेगी लेकिन ऐसा कुछ भी नहीं हुआ।रोमन रेंस ने SummerSlam 2024 में अकेले वापसी की। SmackDown के एपिसोड में भी एक समय पर लगा कि वाइजमैन आखिर रिटर्न करेंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ। रोमन ने अभी तक पॉल के साथ ऑन-स्क्रीन रीयूनियन नहीं किया है और फैंस यह चीज़ देखना चाहते हैं। कंपनी को ज्यादा देरी नहीं करते हुए आने वाले समय में इसे बुक करना चाहिए। वाइजमैन और असली ट्राइबल चीफ के रीयूनियन पर फैंस का रिएक्शन देखने लायक रहेगा।2- WWE में रोमन रेंस का जेकब फाटू से कंफ्रंटेशन नहीं हुआ है View this post on Instagram Instagram Postजेकब फाटू ने जब से नए ब्लडलाइन में कदम रखा था। यह फैक्शन और भी ताकतवर हो गया था लेकिन रोमन रेंस की वापसी के बाद से जेकब से उनका फेसऑफ नहीं हो पाया। SummerSlam में ब्लडलाइन रूल्स मैच के दौरान जेकब फाटू ने कोडी रोड्स को टेबल पर स्प्लैश दे दिया था और इसी बीच वो चोटिल हो गए। वो सही ढंग से खड़े भी नहीं हो पा रहे थे और इसी के बाद रोमन रेंस आए और सोलो सिकोआ पर हमला करके चले गए।बाद में जेकब फाटू एक वॉकिंग बूट में नज़र आए थे और इससे संकेत मिले कि वो चोटिल हैं। SmackDown के आखिरी एपिसोड भी जब रोमन रेंस ने नए ब्लडलाइन पर खतरनाक हमला किया, तो जेकब फाटू मौजूद नहीं थे। वो इस फैक्शन के सबसे खतरनाक स्टार हैं और किसी के लिए भी अभी तक उन्हें रोक पाना आसान नहीं रहा है। इसी वजह से फैंस उन्हें रोमन के खिलाफ फेसऑफ में देखना चाहते थे लेकिन यह चीज़ फाटू की चोट के कारण संभव नहीं हो पाई है।1- रोमन रेंस का प्रोमो कट करके WWE फैंस को सम्बोधित करना View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने वापसी के बाद से एक भी शब्द नहीं बोला है और यह चीज़ कई फैंस के लिए शॉकिंग होगी। रोमन माइक पर काफी अच्छे हैं और वो फैंस को कंट्रोल करना जानते हैं। अब तो फैंस भी उनके साथ हैं लेकिन फिर भी वो लगातार नए ब्लडलाइन पर अपना गुस्सा निकालने पर ही ध्यान दे रहे हैं। असली ट्राइबल चीफ ने SummerSlam में वापसी पर कुछ नहीं बोला।जब SmackDown में उनकी अपीयरेंस का ऐलान हुआ, तो फैंस को लगा कि रेंस अपने रिटर्न और सोलो सिकोआ द्वारा उठाए गए कदमों पर कुछ बोलेंगे लेकिन ऐसा भी नहीं हुआ। उन्होंने SmackDown में आकर सोलो और पूरे ब्लडलाइन को चारों खाने चित कर दिया। उम्मीद है कि आने वाले ब्लू ब्रांड के शो में आखिर रोमन एक प्रोमो कट करते हुए नज़र आएं। इसी बीच फैंस द्वारा उन्हें तगड़ा रिएक्शन मिल सकता है।