Things Solo Sikoa Can Do SmackDown: WWE SmackDown का एपिसोड इस हफ्ते धमाकेदार होने वाला है। कंपनी ने पहले ही बड़े ऐलान कर दिए हैं। ब्लडलाइन के ऊपर भी सभी की नज़रें रहेंगी। सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) कुछ ना कुछ बड़ा बवाल कर सकते हैं। स्टोरी में किसी नए मोड़ के आने की पूरी संभावना जताई जा रही है। सिकोआ और जेकब फाटू के बीच मनमुटाव भी चल रहा है। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे जो सिकोआ इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में करके सभी को चौका सकते हैं।#3 WWE SmackDown में होने वाले मिज़ टीवी सैगमेंट में बवाल मचा सकते हैं सोलो सिकोआElimination Chamber में कोडी रोड्स के ऊपर जॉन सीना ने हील टर्न लिया था। इसके बाद से वो काफी दिक्कतों में नज़र आ रहे हैं। अगले हफ्ते जॉन सीना से रेड ब्रांड में उनका सामना होने वाला है। खैर SmackDown में इस हफ्ते वो भी नज़र आएंगे। मिज़ टीवी में कोडी अपनी उपस्थिति दर्ज कराएंगे।इस सैगमेंट में आकर सोलो सिकोआ बवाल मचा सकते हैं। ऐसा होने की पूरी संभावना नज़र आ रही है। सिकोआ अपने दबदबे के लिए कुछ भी कर सकते हैं। पिछले महीने उन्होंने रोड्स के ऊपर वापसी के बाद हमला भी किया था। #2 WWE SmackDown में जेकब फाटू के साथ मिलकर ब्रॉन स्ट्रोमैन के ऊपर हमला कर सकते हैं सोलो सिकोआ View this post on Instagram Instagram Postपिछले हफ्ते WWE SmackDown में ब्रॉन स्ट्रोमैन और सोलो सिकोआ के बीच मुकाबला हुआ था। टामा टोंगा ने स्ट्रोमैन के ऊपर हमला कर दिया था। इस वजह से DQ से स्ट्रोमैन की जीत हो गई। स्ट्रोमैन ने इसके बाद जेकब फाटू का भी बुरा हाल किया था, जिसके बारे में शायद ही किसी ने सोचा होगा।सोलो सिकोआ की नज़रें इस हफ्ते भी ब्रॉन स्ट्रोमैन के ऊपर हो सकती हैं। वो जेकब फाटू के साथ मिलकर उनके ऊपर हमला कर सकते हैं। ऐसा हुआ तो फिर स्टोरी और शानदार हो जाएगी। फाटू और स्ट्रोमैन की राइवलरी में भी मजा आ जाएगा।#1 WWE टैग टीम चैंपियनशिप मैच में हो सकती है दखलअंदाजी View this post on Instagram Instagram PostSmackDown में इस हफ्ते DIY अपनी WWE टैग टीम चैंपियनशिप को स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के खिलाफ डिफेंड करने वाले हैं। मुकाबले के बहुत ही तगड़े होने की उम्मीद जताई जा रही है। हालांकि, मैच में तबाही भी मच सकती है।टामा टोंगा के साथ मिलकर चैंपियनशिप मैच में सोलो सिकोआ खलल डाल सकते हैं। सिकोआ पहले भी इस तरह के कारनामे कर चुके हैं। उनसे ऐसी उम्मीद की जा सकती है। सोलो ऐसा करने के बाद आगे की स्टोरी में भी शामिल हो सकते हैं।