Things Will Happen First Time Survivor Series: WWE Survivor Series 2024 बहुत ही मजेदार होने वाला है। कंपनी ने बड़े मुकाबलों का ऐलान कर दिया है। फैंस को दो WarGames मैच भी देखने को मिलेंगे। सभी की नज़रें ब्लडलाइन WarGames पर टिकी होंगी। इस प्रीमियम लाइव इवेंट का इतिहास बहुत ही तगड़ा रहा है। हर बार कुछ ना कुछ नया देखने को मिलता है। साथ ही साथ बड़े सरप्राइज भी मिलते हैं। इस साल भी ऐसा होने की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़ी चीजों के बारे में बात करेंगे जो Survivor Series 2024 में पहली बार होंगी।#3 WWE Survivor Series में पहली बार WarGames मैच का हिस्सा होंगे सीएम पंकSurvivor Series में WarGames मैच की शुरूआत साल 2022 से हुई थी। पिछले साल शो में हुए WarGames मैच के बाद सीएम पंक ने धमाकेदार एंट्री की थी। उन्हें देखकर सभी खुश हो गए थे। रिंग में मौजूद सभी स्टार्स के हाव-भाव बदल गए थे। Survivor Series 2024 में पहली बार WarGames मैच का हिस्सा सीएम पंक होंगे। ये बहुत ही रोचक चीज है। रोमन रेंस की टीम का साथ देते हुए पंक की टक्कर सोलो सिकोआ की टीम से होगी। पिछले हफ्ते ब्लू ब्रांड के एपिसोड में पॉल हेमन ने पंक की वापसी कराई थी। #2 WWE Survivor Series 2024 में पहली बार वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप डिफेंड की जाएगी View this post on Instagram Instagram Postपिछले साल मई में वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप को इंट्रोड्यूस किया गया था। सैथ रॉलिंस पहले चैंपियन बने थे। 316 दिन तक टाइटल उन्होंने अपने पास रखा था। रॉलिंस ने पिछले साल Survivor Series में टाइटल डिफेंड नहीं किया था। वो WarGames मैच का हिस्सा थे।Survivor Series 2024 में ये चीज देखने को मिलेगी और ऐसा पहली बार होगा। मौजूदा चैंपियन गुंथर अपने टाइटल को डेमियन प्रीस्ट के खिलाफ डिफेंड करेंगे। दोनों की राइवलरी को शानदार अंदाज में बिल्ड किया जा रहा है।#1 WWE सुपरस्टार ड्रू मैकइंटायर पहली बार WarGames मैच का हिस्सा नहीं होंगेअक्टूबर, 2024 में हुए Bad Blood के बाद से अभी तक WWE टीवी पर ड्रू मैकइंटायर नज़र नहीं आए हैं। Hell in a Cell मैच में उन्हें सीएम पंक ने हराया था। पिछले दो बार से लगातार Survivor Series में हुए WarGames मैच का हिस्सा ड्रू रहे हैं लेकिन इस बार ऐसा नहीं होगा। ये चीज भी पहली बार देखने को मिलेगी। साल 2023 में कोडी रोड्स, सैथ रॉलिंस, जे उसो, सैमी ज़ेन और रैंडी ऑर्टन ने द जजमेंट डे (डेमियन प्रीस्ट, फिन बैलर, डॉमिनिक मिस्टीरियो और जेडी मैकडॉना) और ड्रू मैकइंटायर को हराया था। वहीं साल 2022 में रोमन रेंस की असली ब्लडलाइन ने टीम ब्रॉलिंग ब्रूट्स को हराया था, जिसका हिस्सा मैकइंटायर भी थे।