Things Seth Rollins Faction Can Do Raw: WWE रॉ (Raw) में सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) का ग्रुप काफी धमाल कर रहा है। रॉलिंस के फैक्शन में पॉल हेमन पहले ही थे। WrestleMania 41 में रोमन रेंस और सीएम पंक को धोखा देने वाले पॉल ने इस ग्रुप में ब्रॉन ब्रेकर को भी जोड़ लिया था। अब आइए जानते हैं वह तीन धमाकेदार चीजें जो WWE Raw में सैथ रॉलिंस का फैक्शन कर सकता है।#3 WWE Backlash 2025 में सीएम पंक और रोमन रेंस को एक मैच के लिए चैलेंज कर सकते हैं सैथ रॉलिंस View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस ने जहां सीएम पंक की हालत WrestleMania 41 के बाद वाले Raw में खराब की थी, तो वहीं ब्रॉन ब्रेकर ने रोमन रेंस की सिट्टी पिट्टी गुम कर दी थी। अब इसके चलते पंक और रेंस पिछले हफ्ते के एपिसोड से गायब थे। रॉलिंस यह बात जानते हैं कि उनके दोनों विरोधी ठीक नहीं हैं। ऐसे में वह एक चाल चल सकते हैं। वह Raw में Backlash 2025 के लिए एक चैलेंज सामने रख सकते हैं। इसमें वह पंक और रेंस को टैग टीम मैच की चुनौती दे सकते हैं।#2 सैथ रॉलिंस WWE Raw में सैमी ज़ेन पर हमला किए जाने का कारण बता सकते हैं View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के पिछले हफ्ते हुए एपिसोड में सैथ रॉलिंस ने सैमी ज़ेन को कुछ विकल्प दिए थे। उन्होंने सैमी को अपने साथ जुड़ने या फिर SmackDown जाने का ऑफर दिया था। चूंकि ज़ेन ने उनकी बात नहीं मानी, तो इसके चलते शो के अंत तक उन्होंने पूर्व इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन को कर्ब स्टॉम्प मूव हिट कर दिया था। रॉलिंस अब यह बता सकते हैं कि उन्होंने यह फैसला क्यों किया था। सैथ यह इशारा दे सकते हैं कि चूंकि सैमी ने अपने उसूल आगे रखे. इसलिए उनका इतना बुरा हाल किया गया था।#1 WWE Backlash 2025 में ब्रॉन ब्रेकर और सैमी ज़ेन के बीच एक मैच का सुझाव दे सकते हैं सैथ रॉलिंस View this post on Instagram Instagram Postसैमी ज़ेन के सामने दो रास्ते पिछले Raw एपिसोड में मौजूद थे। जब उन्होंने सैथ रॉलिंस के सामने दोनों को चुनने से इंकार कर दिया, तो उन्हें ब्रॉन ब्रेकर के साथ एक मुकाबला करना पड़ा था। उसमें ब्रेकर ने सैमी को काफी नुकसान पहुंचाया था। अब चूंकि Raw में दोनों के मैच का साफ अंत नहीं हुआ था, तो रॉलिंस Backlash 2025 में ब्रेकर और ज़ेन के बीच एक नो DQ मुकाबले का सुझाव दे सकते हैं। इस मुकाबले में रोमन रेंस या सीएम पंक आकर सैमी की मदद कर सकते हैं।