3 विवादित सुपरस्टार्स जिनकी Survivor Series में WWE चैंपियन के रूप में बादशाहत खत्म हुई

Ujjaval
WWE Survivor Series में कुछ विवादित स्टार्स नज़र आ चुके हैं (Photo: WWE.com)
WWE Survivor Series में कुछ विवादित स्टार्स नज़र आ चुके हैं (Photo: WWE.com)

Controversial Stars Title Reign Ended Survivor Series: WWE और इसमें मौजूद सुपरस्टार्स कई बार विवादों में आए हैं। यह चीज अभी नहीं, बल्कि दशकों से चलती आ रही है। रेसलर्स को एक समय के बाद रिंग से दूर होना पड़ता है। कई सुपरस्टार्स हैं जो WWE में बेहद सफल हुए और बड़ा नाम कमाया। बाद में वो कुछ बड़े विवादों का हिस्सा बन गए और उसी कारण उन्हें विवादित स्टार्स की श्रेणी दी जाने लगी। सर्वाइवर सीरीज (Survivor Series) का इतिहास काफी पुराना है और कई सारे दिग्गजों ने इस शो में मैच लड़ा है।

Ad

इस शो में विवादों में रहे कुछ रेसलर्स भी शामिल हैं। वो उस समय विवादों में नहीं थे लेकिन बाद में उनपर कुछ कड़े आरोप लगे या उन्होंने ही कुछ बड़े कदम उठाए। इसमें से कुछ रेसलर्स की बादशाहत का अंत Survivor Series प्रीमियम लाइव इवेंट में देखने को मिला है। इस आर्टिकल में हम 3 विवादित सुपरस्टार्स के बारे में बारे करने वाले हैं, जिनके WWE चैंपियन के रूप में बादशाहत का अंत Survivor Series इवेंट में हुआ है।

3- ब्रेट हार्ट WWE Survivor Series 1997 के कारण विवादों में आए थे

youtube-cover
Ad

ब्रेट हार्ट कनाडा से आते हैं और वो एक समय पर अपने देश के सबसे बड़े स्टार थे। Survivor Series 1997 का आयोजन मॉन्ट्रियल, कनाडा में हुआ था। हार्ट उस समय WWE चैंपियन थे और वो कंपनी को छोड़ने वाले थे। इसी वजह से विंस मैकमैहन चाहते थे कि ब्रेट अपने टाइटल को शॉन माइकल्स के खिलाफ इस शो में हार जाएं। हालांकि, ब्रेट ने अपने देश के लोगों के सामने चैंपियनशिप हारने से इंकार कर दिया था।

विंस मैकमैहन ने इसी कारण मैच के दौरान काफी बड़ा दांव खेला। माइकल्स ने शार्पशूटर पर ब्रेट ने टैपआउट नहीं किया था लेकिन फिर भी विंस मैकमैहन ने रेफरी को बेल बजाने के लिए कह दिया। इसी कारण माइकल्स चैंपियन बन गए और ब्रेट अपनी मर्जी के बिना हार गए। यह पल काफी विवादित रहा और ब्रेट इसके बाद विवादों में आए। उन्होंने विंस मैकमैहन पर बैकस्टेज हमला भी किया था और फिर WCW का हिस्सा बन गए। यह टाइटल चेंज हमेशा फैंस को याद रहेगा।

2- विवादित WWE दिग्गज हल्क होगन की बादशाहत का अंत भी Survivor Series में हुआ है

youtube-cover
Ad

हल्क होगन को WWE इतिहास के सबसे जबरदस्त स्टार्स में गिना जा सकता है। होगन एक दशक पहले रेसिस्म के कारण विवादों के घेरे में आए थे और WWE ने भी उनसे अपना रिश्ता तोड़ दिया था। हालांकि, अभी उनके बीच चीजें एकदम सही हैं। बता दें कि हल्क ने Survivor Series में कुछ बड़े मैच लड़े हैं और वो यहां वर्ल्ड चैंपियन के तौर पर भी गए हैं।

Survivor Series 1991 में हल्क होगन और अंडरटेकर के बीच WWE चैंपियनशिप मैच हुआ था। इस मुकाबले में रिक फ्लेयर ने दखल दिया और इसी कारण हल्क को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। अंडरटेकर इस जीत के साथ WWE चैंपियन बन गए। यह उनके करियर की पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप थी।

1- पूर्व WWE स्टार अल्बर्टो डेल रियो की बादशाहत Survivor Series 2011 में खत्म हुई है

Ad

अल्बर्टो डेल रियो ने जब WWE में कदम रखा था, तो उन्हें तगड़ा पुश मिला। उन्होंने Royal Rumble जीता और फिर Money in the Bank कॉन्ट्रैक्ट विजेता भी बने। इसके अलावा उन्होंने WWE और वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप भी जीती। डेल रियो का करियर अच्छी तरह आगे बढ़ रहा था। Survivor Series 2011 में अल्बर्टो ने WWE चैंपियनशिप को सीएम पंक के खिलाफ दांव पर लगाया था।

अल्बर्टो डेल रियो ने इस मैच में तगड़ा प्रदर्शन किया लेकिन वो सीएम पंक के सबमिशन पर हार मान गए। इसी के साथ पंक नए चैंपियन बन गए। डेल रियो कई बार विवादों में आए हैं। वो खराब बर्ताव के चलते 2014 में रिलीज हो गए थे और 2016 में उन्हें दोबारा रिलीज कर दिया गया। दोनों ही मौकों पर वो विवादों में आए थे। 2020 में डेल रियो पर कुछ कड़े आरोप लगे थे। इसी कारण वो इतिहास के सबसे विवादित स्टार्स में से एक बन गए। उनकी अब WWE में वापसी मुश्किल है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications