Current Champion Husband in WWE or AEW: WWE में इस समय कई सारे बड़े सुपरस्टार्स मौजूद हैं, जो फैंस का मनोरंजन करने की कोशिश करते हैं। सुपरस्टार्स साल में ज्यादातर समय रेसलिंग करते हैं और इसी वजह से कई बार उन्हें अन्य रेसलर के रूप में अपने जीवन साथी मिल जाते हैं। इसी वजह से काफी सारे फेमस कपल फैंस को अब तक देखने को मिले हैं। इसी बीच कुछ के रिश्ते शादी में भी बदल गए। इस समय विमेंस डिवीजन में कई अलग-अलग चैंपियन हैं। कुछ के पति भी WWE में हैं। इसी बीच एक चुनिंदा विमेंस चैंपियन हैं, जिनके जीवन साथी विरोधी कंपनी AEW में काम कर रहे हैं। इस आर्टिकल में 3 मौजूदा चैंपियन के बारे में बात करेंगे, जिनके पति WWE में हैं और 1 जिनके जीवन साथी AEW में काम कर रहे हैं। 3- चैंपियन जिनके पति WWE में हैं: नेओमी और जिमी उसो की जोड़ी से फैंस परिचित होंगेनेओमी मौजूदा विमेंस टैग टीम चैंपियन हैं और उनके पति जिमी उसो SmackDown में काम कर रहे हैं। दोनों काफी सालों से साथ हैं। उन्होंने 2014 में शादी की थी और इसके बाद से दोनों साथ हैं। उन्होंने WWE टीवी पर भी साथ मिलकर काम किया है और फैंस का खूब मनोरंजन किया है। हर कोई दोनों को फिर से साथ देखना चाहता है लेकिन अभी यह चीज मुमकिन नहीं लग रही है। दोनों की स्टोरी अलग-अलग दिशाओं में हैं लेकिन भविष्य में पति-पत्नी की यह खास जोड़ी टीवी पर बवाल मचा सकती है। 2- चैंपियन जिनके पति WWE मे हैं: कैंडिस लेरे के पति जॉनी गार्गानो भी चैंपियन हैं View this post on Instagram Instagram Postकैंडिस लेरे और जॉनी गार्गानो दोनों ने 2016 में शादी की थी और इसके बाद से वो साथ हैं। फैंस को उनकी जोड़ी खूब पसंद है। बता दें कि इस समय दोनों ही चैंपियनशिप होल्ड कर रहे हैं। लेरे के पास विमेंस Speed चैंपियनशिप है और अभी उनकी बादशाहत खत्म होते हुए नज़र नहीं आ रही है। दूसरी ओर जॉनी गार्गानो SmackDown ब्रांड का हिस्सा हैं और वो टैग टीम चैंपियनशिप होल्ड कर रहे हैं। उनके टैग टीम पार्टनर्स इसी बीच टॉमैसो चैम्पा है। कैंडिस और जॉनी अमूमन सोशल मीडिया पर फोटो पोस्ट करते रहते हैं। 1- चैंपियन जिनके पति AEW में हैं: रिया रिप्ली के जीवन साथी दूसरी कंपनी में हैं View this post on Instagram Instagram Postरिया रिप्ली मौजूदा समय में WWE की सबसे बड़ी विमेंस स्टार्स में से एक हैं। उन्होंने Raw Netflix डेब्यू पर लिव मॉर्गन को हराकर विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप जीती थी। रिप्ली के निजी जीवन के बारे में फैंस को जरूर पता होगा। वो AEW स्टार बडी मर्फी के साथ हैं। दोनों के बीच काफी समय तक रिलेशनशिप रहा और पिछले साल ही दोनों ने शादी की। मर्फी एक ओर AEW में टैग टीम डिवीजन में काम कर रहे हैं, तो वहीं रिया Raw के विमेंस डिवीजन को लीड कर रही हैं। बडी पहले WWE में भी रह चुके हैं लेकिन फिर उन्हें रिलीज कर दिया गया था।1- चैंपियन जिनके पति WWE में हैं: बियांका ब्लेयर और मोंटेज़ फोर्ड की जोड़ी बहुत फेमस है View this post on Instagram Instagram Postबियांका ब्लेयर के पास विमेंस टैग टीम चैंपियनशिप है और वो काफी समय से यह टाइटल होल्ड कर रही हैं। ब्लेयर के पति मोंटेज़ फोर्ड भी WWE का हिस्सा हैं। वो स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स नाम की टैग टीम के अहम सदस्य हैं। बियांका और मोंटेज़ की शादि को 7 साल हो चुके हैं। वो 2018 में शादी के बंधन में बंधे थे। इसके बाद से ब्लेयर और फोर्ड दोनों ही सफलता की सीढ़ियां चढ़ रहे हैं। ब्लेयर एक और लगातार चैंपियनशिप के करीब रहती हैं, तो वहीं उनके पति मोंटेज़ सालों पहले आखिरी बार टैग टीम चैंपियन बने थे। उनकी किस्मत 2025 में जरूर बदल सकती है।