3 मौजूदा WWE सुपरस्टार्स जिन्होंने WrestleMania में सबसे ज्यादा मैच हारे हैं

WrestleMania में सबका रिकॉर्ड अच्छा नहीं है (Photos: WWE.com)
WrestleMania में सबका रिकॉर्ड अच्छा नहीं है (Photos: WWE.com)

Current Stars Most WrestleMania Loss: WWE में सभी को रेसलमेनिया (WrestleMania) के दौरान जीत मिलना आसान नहीं है। रोमन रेंस (Roman Reigns) को भी इस प्रीमियम लाइव इवेंट में हार मिली है। वह पिछले साल अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियनशिप को कोडी रोड्स के हाथों हार गए थे। वैसे वह इकलौते नहीं हैं जिन्हें साल के सबसे बड़े शो में हार का सामना करना पड़ा है। इस आर्टिकल में हम आपको उन तीन मौजूदा WWE सुपरस्टार्स के बारे में बताने वाले हैं, जिन्होंने WrestleMania में सबसे ज्यादा मैच हारे हैं।

Ad

(नोट: ट्रिपल एच और शॉन माइकल्स भी WWE का हिस्सा हैं और लिस्ट में आते हैं, लेकिन वह अब एक्टिव रेसलर्स नहीं हैं। इसी कारण से उन्हें शामिल नहीं किया गया है।)

#1 कोफी किंग्सटन WWE के WrestleMania प्रीमियम लाइव इवेंट में अपने 14 में से 12 मुकाबले हार चुके हैं

youtube-cover
Ad

कोफी किंग्सटन ने 2006 में WWE के साथ साइन किया और 2008 में मेन रोस्टर डेब्यू किया। उनका पहला WrestleMania भी उसी साल हुआ था। वह WrestleMania 24 में ECW हैवीवेट टाइटल नंबर वन कंटेंडर 24 मैन बैटल रॉयल हार गए थे। उनके हारने का सिलसिला WrestleMania 25 में Money in the Bank लैडर मैच में जारी रहा। वह अगले साल के सबसे बड़े शो में भी इसी मुकाबले को हार गए। वो 2012, 2014, 2015 में दो मुकाबले, WrestleMania 32, 34, 36, 37, 38, और XL में हार चुके हैं। इस तरह से उन्हें कुल 12 मुकाबलों में हार मिली है। वहीं उन्हें WrestleMania 2011 में टैग टीम मैच, और WrestleMania 35 में WWE टाइटल मैच जीतने का मौका मिला है।

#2 WWE दिग्गज द मिज़ को WrestleMania में अब तक 17 में से 11 बार मात मिली है

youtube-cover
Ad

द मिज़ को भी कोफी किंग्सटन की तरह 2008 में हुए WrestleMania के दौरान ECW हैवीवेट टाइटल नंबर वन कंटेंडर 24 मैन बैटल रॉयल में मात मिली थी। इसके साथ ही उन्हें 2009, 2014, 2015, 2016, 2017, 2018, 2019, 2021, और 2023 में दो बार हार का सामना करना पड़ा है। वहीं 2010, 2011, 2012, 2013, और 2022 में द मिज़ को जीत प्राप्त हुई है। द मिज़ इस समय कार्मेलो हेज के साथ एक टैग टीम के रूप में SmackDown में काम कर रहे हैं। यह देखना होगा कि इस साल उनका प्रदर्शन कैसा रहता है।

#1 WWE के सबसे खतरनाक रेसलर रैंडी ऑर्टन को 18 में से 8 बार WrestleMania में जीत और 10 बार हार मिली है

youtube-cover

रैंडी ऑर्टन को 2004, 2008, 2010, 2011, 2015, 2017, 2021, और 2022 में हुए WrestleMania मैच में जीत मिली थी। इसके अलावा वह जिन अन्य 10 मुकाबलों में शामिल रहे हैं, उसमें उनके हाथ निराशा लगी है। यह मुकाबले 2005, 2006, 2007, 2009, 2012, 2013, 2014, 2018, 2019, 2020 और 2024 में हुए हैं। अब देखना होगा कि Elimination Chamber 2025 में वापस आए रैंडी इस साल क्या WrestleMania में अपना मुकाबला जीत पाएंगे।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications