Superstars Who Can Find Success In Hollywood: WWE दुनिया की सबसे बड़ी एंटरटेनमेंट कंपनियों में से एक है। एक प्रो रेसलर के तौर पर किसी भी स्टार को अपने कैरेक्टर पर महारत हासिल करनी होती है। एक अच्छा रेसलर बनने के लिए एक अच्छा एक्टर होना भी होता है। WWE में कई ऐसे सुपरस्टार्स रहे जिन्होंने अपनी एक्टिंग के दम पर हॉलीवुड में भी नाम कमाया। द रॉक, जॉन सीना और बतिस्ता जैसे दिग्गज बड़े उदाहरण हैं। खैर इस आर्टिकल में हम उन 3 स्टार्स की बात करेंगे जिन्हें हॉलीवुड में अच्छी सफलता मिल सकती है।#3 WWE सुपरस्टार रिया रिप्ला बना सकती हैं अपना बड़ा नामविमेंस डिवीजन में इस समय रिया रिप्ली जबरदस्त काम कर रही हैं। फैंस के बीच वो बहुत लोकप्रिय हैं। कभी जजमेंट डे में धमाल मचाने वालीं रिया इस समय विमेंस वर्ल्ड चैंपियनशिप को दोबारा जीतने की कोशिश कर रही हैं। आगे जाकर रिप्ली भी सिल्वर स्क्रीन पर अपना जलवा दिखा सकती हैं।रिया का लोगों के प्रति जो आकर्षण रहता है वो हॉलीवुड को बहुत पसंद आएगा। अपनी खास स्किल और शानदार फिजिक के जरिए वो एक्शन मूवी में मेगास्टार बन सकती हैं। अब देखना होगा कि वो आगे जाकर हॉलीवुड में कदम रखेंगी या नहीं।#2 WWE सुपरस्टार ओमोस को मिल सकता है बड़ा मौका View this post on Instagram Instagram Postओमोस के लिए पिछला साल WWE में अच्छा रहा था। इस साल भी ओमोस WWE टीवी पर बहुत कम नज़र आए हैं। वो एक जायंट हैं और उनकी लंबाई सात फिट से भी ज्यादा है। WWE में उनके विशाल आकर के करीब कोई दूसरा रेसलर नहीं है।ट्रिपल एच के एरा में ओमोस को पुश नहीं मिला है। वो अपने साइज के कारण हॉलीवुड में अच्छा नाम बना सकते हैं। उन्हें कुछ बड़ी भूमिकाएं मिल सकती हैं। ओमोस को बॉडीगार्ड के रूप में रोल मिल सकता है। अगर किसी फिल्म में शक्तिशाली इंसान की जरूरत है तो फिर ओमोस की तुलना में कुछ ही लोग हैं।#1 WWE NXT सुपरस्टार टोनी डी'एंजेलो में है पूरा दमWWE टीवी में टोनी डी'एंजेलो का कैरेक्टर बहुत ही दिलचस्प है। वो NXT का हिस्सा हैं और उनका निकनेम द डॉन है। उनका कैरेक्टर मूलत: इटालियन माफिया बॉस का है। NXT में टोनी अकेले नहीं हैं बल्कि उनका फैक्शन भी है।टोनी ने अभी तक अपने कैरेक्टर को अच्छे ढंग से निभाया है। उनका ये किरदार हॉलीवुड में बहुत अच्छे से काम कर सकता है। खासकर इतावली माफिया की किसी फिल्म में वो जोरदार रोल निभा सकते हैं। उन्हें आगे जाकर इस फील्ड में कदम जरूर रखना चाहिए।