3 फेमस कपल जिन्होंने WWE WrestleMania में साथ मिलकर मैच लड़ा है 

Ujjaval
कुछ कपल WrestleMania में साथ लड़े हैं (Photo: WWE.com)
कुछ कपल WrestleMania में साथ लड़े हैं (Photo: WWE.com)

Couple Wrestled Match WrestleMania: WWE रेसलमेनिया (Wrestlemania) का आयोजन काफी दशकों से हो रहा है। यह WWE के सबसे बड़े इवेंट में से एक है। हर साल कई बड़े-बड़े मैच यहां WWE द्वारा बुक होते हैं। WWE इतिहास में कई कपल रहे हैं, जिन्हें फैंस ने रिंग में साथ देखकर अपनी खुशी जाहिर की है। इसी बीच चुनिंदा कपल को ही WrestleMania में साथ काम करने का चांस मिला है। इस आर्टिकल में हम 3 फेमस कपल के बारे में बात करेंगे, जिन्होंने WrestleMania में साथ मिलकर मैच लड़ा है।

Ad

3- WWE WrestleMania 33 में द मिज़ और मरीस ने साथ मिलकर लड़ा था मैच

youtube-cover
Ad

द मिज़ और मरीस WWE के सबसे लोकप्रिय कपल में से एक हैं। दोनों ने 2014 में शादी की थी और इसके बाद से साथ हैं। बता दें कि मरीस ने काफी सालों पहले ही रेसलिंग छोड़ दी थी लेकिन वो पार्ट-टाइमर के तौर पर कुछ मैच लड़ी हैं। इसी बीच उन्होंने अपने पति द मिज़ के साथ ही मुख्य रूप से काम किया है। बता दें कि मिज़ और मरीस को WrestleMania में भी साथ लड़ने का चांस मिला है।

WrestleMania 33 में इस फेमस कपल ने मिक्स्ड टैग टीम मैच में जॉन सीना और निकी बैला का सामना किया था। यह मैच अच्छा रहा। मिज़ और मरीस ने टॉप हील की तरह काम किया लेकिन अंत में उनके हाथ निराशा लगी। अंत में जॉन ने मिज़ पर एटीट्यूड एडजस्टमेंट और बैला ने मरीस पर रैक अटैक 2.0 लगाया। दोनों ने साथ में पिन किया और जीत दर्ज की। मिज़ और मरीस को यहां पर करारी हार का सामना करना पड़ा था।

2- WWE WrestleMania 14 में सेबल ने अपने पूर्व पति मार्क मेरो के साथ मिलकर मैच लड़ा था

youtube-cover
Ad

सेबल ने 2006 में ब्रॉक लैसनर से शादी की थी और इसके बाद से दोनों साथ हैं। हालांकि, इसके पहले सेबल असल में पूर्व WWE स्टार मार्क मेरो के साथ रिलेशनशिप में थीं। सेबल और मार्क ने 1994 में शादी की थी और वो 10 साल तक साथ रहे। इसी बीच सेबल और मार्क WWE टीवी पर बतौर कपल भी नज़र आए। WWE ने उन्हें WrestleMania जैसे बड़े स्टेज पर लड़ने का मौका भी दिया है।

बता दें कि सेबल और मार्क मेरो ने WrestleMania 14 में मिक्स्ड टैग टीम मैच में हिस्सा लिया था। इस मुकाबले में उनके खिलाफ गोल्डस्ट और लूना वैकहॉन थीं। यह मैच 9 मिनट 11 सेकेंड तक चला। अंत में सेबल और मेरो की जोड़ी ने कमाल कर दिया। उन्होंने बड़ी जीत अपने नाम कर ली। यह सेबल का अपने पूर्व पति मार्क के साथ एकमात्र WrestleMania मैच था। ज्यादातर फैंस को इस फेमस कपल के बारे में शायद ही पता होगा।

1- WWE दिग्गज ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन ने WrestleMania में साथ काम किया है

youtube-cover
Ad

ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन WWE इतिहास के सबसे लोकप्रिय कपल में से एक हैं। बता दें कि दोनों ने 2003 में शादी की थी और इसके बाद से साथ हैं। WrestleMania में उन्होंने मिलकर मैच भी लड़ा है। बता दें कि WrestleMania 34 में मैकमैहन और ट्रिपल एच ने मिक्स्ड टैग टीम मैच में हिस्सा लिया था। इसी बीच उनके सामने WWE इन-रिंग डेब्यू कर रहीं रोंडा राउजी और दिग्गज कर्ट एंगल मौजूद थे।

फैंस को यह मिक्स्ड टैग टीम मैच पसंद आया। द गेम और स्टैफनी ने पति-पत्नी के रूप में अच्छा तालमेल दिखाया। दोनों ने डॉमिनेट किया लेकिन अंत में चीजें बदल गईं। रोंडा ने मैकमैहन पर आर्मबार लगाया और इसपर उन्होंने टैपआउट कर दिया। रोंडा और एंगल जीत गए। हार के बावजूद ट्रिपल एच और स्टैफनी मैकमैहन का साथ मिलकर काम करना कई सारे फैंस को बेहद पसंद आया था।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications