WWE SummerSlam 2024 में कुछ ही घंटे बाद होने वाले 3 ऐतिहासिक पल जिनके साक्षी लाखों लोग बनेंगे!

WWE
WWE SummerSlam 2024 बन सकता है फैंस के लिए यादगार (Photo: WWE.com)

Historic Moments Can Hapeen Few Hours In SummerSlam: WWE SummerSlam 2024 के आयोजन में अब कुछ ही घंटे बचे हैं। इस शो में फैंस को कई चीजें देखने को मिल सकती हैं। कंपनी कई बड़े मैचों का ऐलान कर चुकी है। हमेशा की तरह बड़े स्टार्स की वापसी भी देखने को मिलेगी।

Ad

खैर इस शो को पूरी दुनिया में लाखों लोग देखेंगे। कंपनी ने कुछ ना कुछ बड़ा सरप्राइज जरूर प्लान किया होगा। इस आर्टिकल में हम कुछ ही घंटे बाद होने वाले उन तीन ऐतिहासिक पलों के बारे में बात करेंगे जिनके साक्षी लाखों लोग बन सकते हैं।

#3 WWE SummerSlam 2024 में आकर रोमन रेंस काटेंगे बवाल

Ad

रोमन रेंस को ग्रेटेस्ट ऑफ ऑल टाइम कहा जाता है। 1316 दिन तक वो चैंपियन रहे। मॉर्डन एरा के सबसे बड़े सुपरस्टार वो कहे जाते हैं। WrestleMania XL में हार के बाद से अभी तक रिंग में उनकी वापसी नहीं हुई है। सभी उनकी एंट्री का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

SummerSlam 2024 में रेंस की वापसी की पूरी उम्मीद जताई जा रही है। कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के बीच होने वाले मुकाबले के बाद उनकी एंट्री हो सकती है। अगर वो आ गए तो सोचिए कितना शानदार पल होगा। फैंस खुशी से अपनी जगह से उठने को मजबूर हो जाएंगे। इस मोमेंट को हर कोई अपनी आंखों में कैद करना चाहेगा। लाखों लोग इसके साक्षी बन सकते हैं।

#2 WWE SummerSlam 2024 में एलए नाइट को मिल सकता है मेहनत का फल

Ad

नाइट ने पिछले कुछ सालों में अपने काम से एक अलग छाप छोड़ी है। कंपनी के सबसे लोकप्रिय स्टार्स में से वो एक हैं। मेन रोस्टर में बहुत पहले ही वो बड़ा टाइटल जीतना डिजर्व करते थे लेकिन कंपनी ने इसमें देरी कर दी। खैर SummerSlam 2024 में नाइट को अपनी जिंदगी का सबसे पल मिल सकता है।

समर की सबसे बड़ी पार्टी में लोगन पॉल अपनी यूएस चैंपियनशिप को नाइट के खिलाफ डिफेंड करेंगे। मौजूदा मोमेंटम को देखकर ये तय है कि नाइट इस बार नए चैंपियन बन जाएंगे। उन्हें चैंपियन बनते हुए अब हर कोई देखना चाहता है। ये पल कुछ ही घंटे बाद फैंस को देखने को मिल सकता है।

#1 WWE रिंग में सीएम पंक का 10 साल बाद होगा मुकाबला

Ad

साल 2014 के बाद से WWE रिंग में पहली बार सिंगल्स मुकाबले में सीएम पंक नज़र आएंगे। SummerSlam 2024 में उनका मुकाबला ड्रू मैकइंटायर से होगा। इस मैच में गेस्ट रेफरी के रोल में सैथ रॉलिंस नज़र आएंगे।

पंक ने पिछले साल नवंबर में वापसी की थी। इस साल की शुरूआत में वो मेंस रॉयल रंबल मैच का हिस्सा थे। हालांकि, मैच के दौरान उन्हें चोट लग गई थी और वो लंबे समय के लिए एक्शन से बाहर हो गए थे। अब जाकर वो फिट हुए हैं। फैंस लंबे समय से उनके सिंगल्स मुकाबले का इंतजार कर रहे हैं। बहुत जल्द सभी की ये तमन्ना पूरी हो जाएगी।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications