Mistakes to Avoid SmackDown: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के अगले एपिसोड पर फैंस की नज़रें टिकी हुई हैं। यह Crown Jewel 2024 के बाद ब्लू ब्रांड का पहला एपिसोड होने वाला है। इस शो के लिए कंपनी ने कई चीजों का ऐलान पहले ही कर दिया है। बता दें कि रोमन रेंस (Roman Reigns) समेत कुछ बड़े रेसलर्स एपिसोड का हिस्सा बनेंगे। WWE को अगर इस शो को अच्छा बनाना है, तो कुछ गलतियां करने से बचना होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 बड़ी गलतियों के बारे में बात करने वाले हैं, जो WWE को SmackDown के अगले एपिसोड में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।3- WWE SmackDown में रोमन रेंस का सैमी ज़ेन की बात सुने बिना उनपर हमला कर देना View this post on Instagram Instagram PostCrown Jewel में सैमी ज़ेन ने गलती से रोमन रेंस पर हमला कर दिया था। Raw के एपिसोड में जिमी उसो, सैमी से बेहद निराश नज़र आए और उन्होंने यह भी बताया कि रोमन रेंस खुश नहीं हैं। इन सभी चीजों के बावजूद जे उसो ने सैमी को SmackDown में आने का न्योता दिया है। उन्होंने कहा है कि वो चारों शांति से बात करेंगे। WWE को यहां कुछ ऐसा ही करते हुए उन्हें साथ लाने का प्रयास करना चाहिए।सैगमेंट के दौरान अगर रोमन रेंस का सैमी ज़ेन पर गुस्सा फूटता है, तो यह बड़ी गलती होगी। ऐसा होने से सिर्फ सैमी ही नहीं, बल्कि जे उसो भी बेहद नाराज़ हो जाएंगे। इससे असली ब्लडलाइन के रीयूनियन की राह बिगड़ सकती है। रोमन को सैमी की बात शांति से सुननी चाहिए और उन्हें भी अपने साथ जोड़ने का प्रयास करना चाहिए। जे ने वैसे भी सैमी को अपने परिवार का एक सदस्य बता दिया है। रोमन को भी सैमी को साथ जोड़ना चाहिए।2- WWE SmackDown में ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी के बीच अनबन नहीं दिखाना View this post on Instagram Instagram Postपिछले कुछ महीनों से ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी के बीच अनबन देखने को मिल रही है। इन सभी चीजों के बावजूद अभी भी वो साथ काम करते हुए नज़र आ रहे हैं। हालांकि, WWE को उनके बीच अनबन के एंगल को खत्म नहीं करना चाहिए और इसके लगातार टीज़ मिलते रहने चाहिए। SmackDown के एपिसोड में ग्रेसन वॉलर इफेक्ट शो देखने को मिलने वाला है।ग्रेसन वॉलर और ऑस्टिन थ्योरी यहां पर मोटर सिटी मशीन गन्स को गेस्ट के रूप में बुलाने वाले हैं। इस सैगमेंट से WWE टैग टीम चैंपियंस की ग्रेसन और ऑस्टिन के साथ दुश्मनी शुरू होने के चांस काफी ज्यादा लग रहे हैं। हालांकि, उन्हें इस स्टोरीलाइन की नींव रखने के साथ-साथ ग्रेसन और ऑस्टिन में भी अनबन दिखाना जारी रखना चाहिए। अगर ऐसा नहीं हुआ, तो यह बड़ी गलती होगी। फैंस उन्हें एक-दूसरे के खिलाफ भविष्य में देखना चाहेंगे।1- WWE स्टार केविन ओवेंस की कोडी रोड्स के साथ स्टोरी शुरू नहीं करना गलती होगी View this post on Instagram Instagram Postकेविन ओवेंस ने Crown Jewel 2024 में रैंडी ऑर्टन की हालत खराब की थी और इसके बाद ऑर्टन को एक गाड़ी द्वारा बैकस्टेज ले जाया गया था। इसके बाद से कयास लगने लगे हैं कि रैंडी ऑर्टन स्टोरीलाइन एंगल के कारण बाहर हो जाएंगे। ऐसे में WWE को केविन ओवेंस को भी टीवी से दूर नहीं रखना चाहिए। उनकी कोडी रोड्स के साथ स्टोरीलाइन होल्ड पर चली गई थी लेकिन अब इसे शुरू करने का समय आ गया है।SmackDown के एपिसोड में किसी तरह से कोडी रोड्स या केविन ओवेंस द्वारा यह कहानी शुरू की जानी चाहिए। अगर ऐसा नहीं होता है, तो यह बड़ी गलती होगी। रोड्स के अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल के लिए पहले से ही तगड़ा विरोधी मौजूद है और उन्हें इसी कारण नए स्टार को रोड्स के सामने लाने की गलती नहीं करनी चाहिए। दोनों के बीच फैंस दोबारा मैच देखना पसंद करेंगे।