3 बड़ी गलतियां जो WWE को इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए

WWE
WWE SmackDown में की गई इन गलतियों से कंपनी को नुकसान हो सकता है (Photo: WWE.com)

Mistakes Shouldn't Happen On WWE SmackDown: WWE SmackDown का इस हफ्ते का एपिसोड शानदार रहने की उम्मीद है। रोमन रेंस (Roman Reigns) लंबे समय बाद ब्लू ब्रांड में वापसी करेंगे। वो आएंगे तो फिर कुछ ना कुछ बवाल जरूर होगा। फैंस को बड़े सरप्राइज भी मिल सकते हैं।

Ad

SummerSlam 2024 में रोमन ने वापसी कर सोलो सिकोआ के ऊपर अटैक किया था। दोनों की राइवलरी अब शुरू होगी। खैर इस आर्टिकल में हम उन तीन बड़ी गलतियों के बारे में बात करेंगे जो WWE को इस हफ्ते SmackDown के एपिसोड में बिल्कुल नहीं करनी चाहिए।

#3 WWE SmackDown में रोमन रेंस को कमजोर नहीं दिखाना चाहिए

Ad

SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स ने सोलो सिकोआ को हराकर अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रिटेन की। रोमन की वजह से सोलो को हार का सामना करना पड़ा। सिकोआ बहुत गुस्से में दिखाई दिए थे। अब वो इसका बदला लेने के मूड में होंगे।

SmackDown में सोलो सिकोआ अपने साथियों के साथ मिलकर रोमन रेंस के ऊपर तगड़ा अटैक भी कर सकते हैं। इस तरह के कारनामे सिकोआ पहले कई बार कर चुके हैं। WWE द्वारा ये चीज बिल्कुल भी बुक नहीं करनी चाहिए। रोमन को कमजोर दिखाना कंपनी के लिए घातक साबित हो सकता है।

#2 अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स को नया प्रतिद्वंदी ना मिलना

Ad

कोडी रोड्स और ब्लडलाइन की राइवलरी से अब फैंस बोर हो गए हैं। लगातार कई हफ्ते एक ही चीज ब्लू ब्रांड में बार-बार दिखाई गई। कोडी को इस समय मोमेंटम की दरकार है और इसके लिए उन्हें नया प्रतिद्वंदी मिलना जरूरी है।

अगर कंपनी ने रोड्स को फिर से ब्लडलाइन के साथ स्टोरी में शामिल कर दिया तो मजा नहीं आएगा। फैंस का गुस्सा फूट सकता है। इस तरह की गलती WWE ने बिल्कुल भी नहीं करनी चाहिए। कोडी को इस बार हटकर एक तगड़ा दुश्मन मिलना चाहिए।

#1 WWE सुपरस्टार बेली को रीमैच ना मिलना

Ad

SummerSlam 2024 में बेली ने WWE विमेंस चैंपियनशिप नाया जैक्स के खिलाफ डिफेंड की थी। मुकाबले में बेली काफी कमजोर दिखीं। वैसे भी WrestleMania XL के बाद से कंपनी ने उनकी बुकिंग अच्छे अंदाज में नहीं की।

इन दोनों के बीच हुए मुकाबले में टिफनी स्ट्रैटन ने दखलअंदाजी की थी। इसका फायदा उठाकर नाया ने बेली को हराकर चैंपियनशिप जीती। इस लिहाज से देखा जाए तो बेली को रीमैच मिलना बनता है। WWE द्वारा SmackDown में उन्हें दोबारा टाइटल के लिए मैच ना देने की बड़ी गलती कंपनी को नहीं करनी चाहिए। बेली को एक और मौका जरूर मिलना चाहिए।

Quick Links

Edited by PANKAJ JOSHI
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications