Real Life Bloodline Members Can Miss WrestleMania: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) के लिए फैंस का उत्साह अलग लेवल पर हैं। पिछले साल ग्रैंडेस्ट स्टेज पर WWE ने फैंस का दिल जीता था। इस साल भी कंपनी उसी तरह से सभी को खुश करना चाहेगी। WWE और रेसलिंग जगत में रियल लाइफ ब्लडलाइन (Bloodline) मेंबर्स का दबदबा रहा है। हमेशा ही WWE द्वारा समोअन रेसलर्स को पुश किया जाता है। WrestleMania में रोमन रेंस और जे उसो जैसे टॉप ब्लडलाइन मेंबर्स बड़े मैच का हिस्सा हैं। हालांकि, उनके परिवार के कुछ सदस्यों को शायद शो में लड़ने का चांस नहीं मिलेगा। इस आर्टिकल में हम 3 रियल लाइफ ब्लडलाइन मेंबर्स के बारे में बात करेंगे, जिन्हें WrestleMania 41 में शायद मैच लड़ने का मौका नहीं मिलेगा।
3- WWE WrestleMania 41 को मिस कर सकती हैं नाया जैक्स
नाया जैक्स कुछ महीनों पहले तक WWE टीवी का अहम हिस्सा थीं। वो SmackDown ब्रांड में काम करते हुए बवाल मचा रही थीं। पिछले साल न सिर्फ उन्होंने Queen of the Ring टूर्नामेंट में बड़ी जीत दर्ज की, बल्कि वो काफी समय तक WWE विमेंस चैंपियन रही थीं। नाया का प्रदर्शन अच्छा था। इसी वजह से लगा था कि जैक्स को WrestleMania 41 में कोई बड़ा स्पॉट दिया जाएगा। हालांकि, नाया बहुत समय से एक्शन में दिखाई नहीं दी हैं।
आपको बता दें कि जैक्स का WWE में आखिरी मैच Elimination Chamber 2025 में आया था। इस शो में पूर्व विमेंस चैंपियन ने कैंडिस लेरे के साथ टीम बनाकर टिफनी स्ट्रैटन और ट्रिश स्ट्रेटस का सामना किया था। इस मैच में जैक्स और लेरे को करारी हार का सामना करना पड़ा था। नाया के इसके बाद से गायब रहने का कारण समझ नहीं आ रहा है। अब WrestleMania करीब है और नाया की अभी वापसी के चांस बेहद कम लग रहे हैं। इसी के चलते वो साल के सबसे बड़े शो मिस कर सकती हैं।
2- WWE स्टार टामा टोंगा शायद WrestleMania 41 मिस कर देंगे
टामा टोंगा ने पिछले साल WrestleMania के बाद अपना डेब्यू किया था। इसके बाद से वो सोलो सिकोआ के साथ दिखाई दे रहे हैं। टामा एक जबरदस्त सुपरस्टार हैं और उनके पास अनोखा कैरेक्टर है। वो मुख्य रूप से टैग टीम रेसलर हैं। इस समय टामा के भाई टांगा लोआ एक्शन से दूर हैं। जब से लोआ बाहर हुए हैं, टामा अकेले संघर्ष करते हुए दिखाई दिए हैं। उन्हें ज्यादातर मौकों पर कमजोर दिखाया गया है।
अगर टांगा लोआ होते, तो टामा उनके साथ मिलकर संभावित तौर पर WWE टैग टीम चैंपियनशिप से जुड़ी WrestleMania स्टोरीलाइन का हिस्सा रहते। हालांकि, लोआ के चोट से अभी ठीक होकर वापस आने के चांस बेहद कम हैं। इसी वजह से नए ब्लडलाइन के टामा WrestleMania में शायद कोई मैच लड़ते हुए दिखाई नहीं देंगे। जब भी टांगा की वापसी होगी, तो टामा जरूर टैग टीम डिवीजन में एक चर्चित नाम बन जाएंगे।
1- WWE WrestleMania 41 को जिमी उसो कर सकते हैं मिस
जे उसो WrestleMania 41 में गुंथर के खिलाफ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप के लिए मैच लड़ने वाले हैं। जे की तरह ही जिमी ने भी SmackDown में सिंगल्स स्टार के रूप में प्रभावित किया है। वो पिछले कुछ समय में ड्रू मैकइंटायर और द मिज़ जैसे पूर्व WWE चैंपियन को हरा चुके हैं। इसी के चलते लगा था कि WWE द्वारा जिमी को भी WrestleMania में सिंगल्स स्टार के रूप में खुद को साबित करने का मौका दिया जाएगा।
फैंस ने जिमी के यूएस टाइटल के लिए चैलेंज करने की उम्मीद लगाई थी और एलए नाइट के खिलाफ बार्सेलोना, स्पेन में हुए SmackDown में मैच भी टीज़ हुआ था। इस सभी चीजों के बावजूद Raw के आखिरी एपिसोड में गुंथर ने जिमी उसो पर जानलेवा हमला करके उन्हें लहूलुहान कर दिया। इस स्टोरीलाइन एंगल के चलते जिमी के WrestleMania 41 मिस करने के चांस बढ़ गए हैं। जिमी अपने भाई की स्टोरी को बेहतर करने के लिए खुद बाहर हो गए हैं।