Reasons Bloodline Rules Stipulation Added in Cody Rhodes vs Solo Sikoa Match: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) के आयोजन में कुछ घंटे बचे हैं। इस शो में कोडी रोड्स (Cody Rhodes) और सोलो सिकोआ के बीच अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच होने वाला है। अब इस मैच में कंपनी द्वारा ब्लडलाइन रूल्स शर्त को जोड़ दिया गया है।WWE ने कुछ कारणों से ब्लडलाइन रूल्स शर्त को जोड़ा होगा। इसलिए इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों SummerSlam 2024 में होने वाले कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच में ब्लडलाइन रूल्स शर्त जोड़ी गई।3- WWE SummerSlam 2024 में कोडी रोड्स vs सोलो सिकोआ मैच को लेकर फैंस का उत्साह बढ़ाने के लिए View this post on Instagram Instagram PostWWE SummerSlam के लिए जब कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के मैच का ऐलान हुआ था, तो कुछ फैंस इस चीज़ से खुश नहीं थे। वो रोड्स को किसी बड़े स्टार के खिलाफ देखना चाहते थे। कई लोगों को लगने लगा था कि कोडी का यहां जीतना तय है। साफ तौर पर फैंस का उत्साह उतना नहीं था। ऊपर से WWE ने इसे मेन इवेंट के लिए प्लान किया था।ऐसे में मैच को आकर्षक बनाने और फैंस का ध्यान खींचने के लिए एक स्टीप्यूलेशन को जोड़ने की जरूरत थी। इसी चीज़ को देखते हुए WWE ने ब्लडलाइन रूल्स शर्त जोड़ दी है। अब मैच में कई चीज़ें होने की संभावना है और जो लोग पहले सोलो और कोडी को लड़ते हुए नहीं देखना चाहते थे, उनका उत्साह भी बढ़ गया है। WWE का यह फैसला कई लोगों को जरूर पसंद आया होगा।2- WWE स्टार्स का दखल कराकर मैच में चार चांद लगाने के लिए View this post on Instagram Instagram Postद ब्लडलाइन रूल्स मैच में काफी बवाल मचता है और यह चीज़ हर एक फैन ने देख ली होगी। WrestleMania XL में हुए मैच में कई सारे स्टार्स का दखल देखने को मिला था। कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ की स्टोरीलाइन में अन्य स्टार्स का भी बड़ा किरदार है। ऐसे में WWE साफ तौर पर उन्हें भी SummerSlam जैसे बड़े इवेंट में मौका देना चाहता है। यही कारण है कि सिंगल्स मैच को बदलकर ब्लडलाइन रूल्स मुकाबला कर दिया गया।इससे कोडी रोड्स और सोलो सिकोआ के मैच में अन्य स्टार्स का दखल हो पाएगा। जिमी उसो, रैंडी ऑर्टन और केविन ओवेंस को ब्लडलाइन ने चोटिल किया था। इन सभी स्टार्स के अब द ब्लडलाइन रूल्स मैच में आने और रोड्स की मदद करने के चांस बढ़ गए हैं। दूसरी ओर सोलो सिकोआ का साथ देने के लिए नए ब्लडलाइन के सदस्यों का दखल हो सकता है। इसके अलावा फैंस हिकुलियो या ज़िला फाटू के अपीयरेंस के भी कयास लगा रहे हैं।1- रोमन रेंस की WWE में वापसी की संभावना को हाइप करने के लिए View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस WWE WrestleMania XL के बाद से अभी तक नज़र नहीं आए हैं और फैंस उन्हें बहुत मिस कर रहे हैं। काफी समय से कयास लगाए जा रहे हैं कि वो SummerSlam 2024 में रिटर्न कर सकते हैं। अभी तक इसकी सिर्फ संभावना थी और WWE ने रोमन की वापसी को मैच में ब्लडलाइन रूल्स शर्त जोड़कर टीज़ कर दिया है। अभी तक फैंस के मन में रेंस के आने और DQ के कारण अंत को लेकर सवाल थे।अब ब्लडलाइन रूल्स शर्त जुड़ने से एक चीज़ क्लियर है कि मैच में किसी का भी दखल हो सकता है। ऐसे में नए ब्लडलाइन का पलड़ा मैच के दौरान भारी जरूर रह सकता है। सोलो सिकोआ अगर जीत के करीब जाते हैं, तो रोमन रेंस आकर उनकी हार का कारण बन सकते हैं। WWE ने रोमन की संभावित वापसी को हाइप और इससे SummerSlam की ओर फैंस का ध्यान खींचने के लिए ब्लडलाइन रूल्स शर्त का ऐलान कर दिया।