Reasons Jacob Fatu Can Betray Solo Sikoa: सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) मौजूदा समय में WWE SmackDown में ब्लडलाइन के ट्राइबल चीफ बन चुके हैं। इस खतरनाक फैक्शन ने ब्लू ब्रांड पर पूरी तरह दबदबा बना लिया है। सोलो के इस ग्रुप में जेकब फाटू (Jacob Fatu) जैसा ताकतवर रेसलर भी मौजूद है और उनके आने से सिकोआ को काफी फायदा हुआ है।जेकब मौजूदा समय में ब्लडलाइन के सबसे प्रमुख मेंबर्स में से एक बन चुके हैं। कुछ ऐसे संकेत मिले हैं जिनसे ऐसा लगता है कि वो आने वाले समय में अपने ही ट्राइबल चीफ को धोखा दे सकते हैं। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों जेकब फाटू WWE में सोलो सिकोआ को धोखा देते हुए चौंका सकते हैं।3- सोलो सिकोआ ने WWE SmackDown के आखिरी एपिसोड में जेकब फाटू से टैग टीम चैंपियनशिप ले ली थीजेकब फाटू कुछ हफ्ते पहले टामा टोंगा के साथ मिलकर DIY को हराते हुए नए टैग टीम चैंपियंस बने थे। इस टीम को SmackDown के आखिरी एपिसोड में स्ट्रीट प्रॉफ़िट्स के खिलाफ अपना पहला टाइटल डिफेंस करना था। हालांकि, इस मुकाबले से पहले ही सोलो सिकोआ ने जेकब को अपना टाइटल टांगा लोआ को देने को कहा था।फाटू ने बिना देर किए हुए अपना टाइटल छोड़ दिया था। हालांकि, संभव है कि समोअन वेयरवुल्फ को यह चीज़ बिल्कुल भी पसंद नहीं आई होगी। इस वजह से जेकब फाटू आने वाले समय में सोलो सिकोआ पर अटैक करके उन्हें धोखा देते हुए दिखाई दे सकते हैं।2- सोलो सिकोआ WWE में जेकब फाटू को इन्फोर्सर के रूप में अपने कंट्रोल में रखने की कोशिश कर रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postजेकब फाटू डॉमिनेंट सुपरस्टार हैं और वो वापसी के बाद रोमन रेंस समेत कई बड़े स्टार्स की हालत खराब करते हुए दिखाई दे चुके हैं। हालांकि, सोलो सिकोआ SmackDown में फाटू को इन्फोर्सर के रूप में अपने कंट्रोल में रखने की कोशिश कर रहे हैं। जल्द ही, जेकब इस चीज़ से तंग आ सकते हैं।इसके बाद समोअन वेयरवुल्फ अपने ही ट्राइबल चीफ को धोखा देते हुए आजाद हो सकते हैं। जेकब फाटू द्वारा दिए धोखे के बाद उनके सोलो सिकोआ के खिलाफ फिउड की शुरूआत हो सकती है। इस स्थिति में यह देखना रोचक होगा कि सोलो इस संभावित फिउड के दौरान जेकब से किस प्रकार निपट पाते हैं।1- जेकब फाटू WWE में ट्राइबल चीफ बनने के लिए सोलो सिकोआ को धोखा दे सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ एक वक्त रोमन रेंस के इन्फोर्सर हुआ करते थे। रोमन ने यह ऐलान किया था कि सोलो उनके बाद अगले ट्राइबल चीफ होंगे। इसके बावजूद सिकोआ ने SmackDown में रेंस को धोखा देते हुए उनसे ट्राइबल चीफ का पद छीन लिया।जेकब फाटू भी मौजूदा समय में सोलो सिकोआ के इन्फोर्सर हैं। हालांकि, जेकब हमेशा के लिए शायद ही इन्फोर्सर बने रहना चाहेंगे और उनके मन में भी ट्राइबल चीफ बनने का ख्याल जरूर आया होगा। अगर ऐसा है तो सोलो को भविष्य में समोअन वेयरवुल्फ के हाथों अपना ट्राइबल चीफ पद गंवाना पड़ सकता है।