3 कारण क्यों Jacob Fatu को WWE में Roman Reigns को जॉइन कर लेना चाहिए 

WWE, Roman Reigns, Solo Sikoa, Jacob Fatu, Bloodline,
क्या WWE में रोमन रेंस और जेकब फाटू एक साथ आ पाएंगे? (Photo: WWE.com, Sk Wrestling Twitter)

Reasons Jacob Fatu Should Join Roman Reigns: WWE Raw के Netflix प्रीमियर पर ब्लडलाइन की कहानी में रोचक मोड़ आया। बता दें, रोमन रेंस (Roman Reigns) ने इस हफ्ते Raw में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) को ट्राइबल कॉम्बैट मैच में मात दी। इसके साथ ही रोमन एकमात्र ट्राइबल चीफ बन चुके हैं और सोलो ने उला फाला गंवा दी है। जेकब फाटू ने जरूर सिकोआ को जीत दिलाने की अपनी पूरी कोशिश की थी। जेकब इस चीज में नाकाम रहे और अब उन्हें रोमन के फैक्शन को जॉइन करने पर विचार करना चाहिए। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों जेकब फाटू को WWE में रोमन रेंस को जॉइन कर लेना चाहिए।

Ad

3- सोलो सिकोआ अब WWE में ट्राइबल चीफ नहीं रहे

Ad

सोलो सिकोआ ने WWE में ट्राइबल चीफ बनने के बाद टोंगा ब्रदर्स के साथ-साथ जेकब फाटू को भी अपने नए ब्लडलाइन का हिस्सा बनाया था। जेकब भी सोलो के फैसले को सही ठहराते हुए अब तक वफादरी निभाते हुए आए हैं। यह बात किसी से छुपी नहीं है कि फाटू, सिकोआ की काफी इज्जत करते हैं।

हालांकि, सोलो सिकोआ के हाथों से ट्राइबल चीफ पद जा चुका है। यही कारण है कि जेकब फाटू का सोलो के साथ रहने का कोई मतलब नहीं बनता है। जेकब को अब अपने परिवार के एकमात्र ट्राइबल चीफ रोमन रेंस को एक्नॉलेज करते हुए उनके ग्रुप को जॉइन कर लेना चाहिए।

2- WWE में जेकब फाटू के रोमन रेंस को जॉइन करने से ब्लडलाइन की कहानी में नया रोमांच आ जाएगा

Ad

रोमन रेंस का उला फाला हासिल करने के साथ नए ब्लडलाइन से बदला पूरा हो चुका है। अब ब्लडलाइन की कहानी में करने के लिए ज्यादा कुछ नहीं रह गया है। हालांकि, अगर जेकब फाटू, सोलो सिकोआ को झटका देते हुए रोमन के साथ आ जाते हैं तो इससे इस स्टोरीलाइन में नया रोमांच आ जाएगा।

इस वजह से सोलो अपने फैक्शन में नए मेंबर्स शामिल करने के लिए मजबूर हो जाएंगे। इस स्थिति में कुछ रियल ब्लडलाइन मेंबर्स के मेन रोस्टर में डेब्यू का रास्ता खुल जाएगा। इससे फैंस की ब्लडलाइन की कहानी में उत्सुकता बनी रहेगी।

1- WWE में रोमन रेंस के साथ रहकर जेकब फाटू को बेहतर मौके मिल पाएंगे

Ad

जेकब फाटू ने WWE में नए ब्लडलाइन का हिस्सा रहते हुए खुद को खूंखार रेसलर के रूप में स्थापित कर लिया है। हालांकि, सोलो सिकोआ ने अभी तक जेकब का अपने फायदे के लिए इस्तेमाल किया है। बता दें, अतीत में कोडी रोड्स, फाटू को अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप मैच देना चाहते थे।

हालांकि, सोलो ने समोअन वेयरवुल्फ को मैच लड़ने नहीं दिया था। देखा जाए तो रोमन रेंस मौजूदा समय में बेबीफेस बन चुके हैं। यही कारण है कि अगर जेकब फाटू उन्हें जॉइन करते हैं तो वो उन्हें अपने फायदे के लिए इस्तेमाल करने की जगह उन्हें बेहतर मौके दिला सकते हैं। संभव है कि जेकब को इस वजह से अपने करियर में पहली बार सिंगल्स चैंपियन बनने में कामयाबी मिल सकती है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications