Reasons Jey Uso Lost Championship: WWE Raw के एपिसोड के मेन इवेंट में ब्रॉन ब्रेकर (Bron Breakker) और जे उसो (Jey Uso) के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप मैच हुआ। जे उसो ने चैलेंजर को कड़ी टक्कर दी और नए ब्लडलाइन का दखल हुआ। इसी वजह से जे उसो को अंत में हार मिली और ब्रॉन ब्रेकर नए चैंपियन बन गए। WWE ने कुछ कारणों से ही यह टाइटल चेंज प्लान किया होगा। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों जे उसो WWE Raw के एपिसोड में ब्रॉन ब्रेकर के खिलाफ आईसी चैंपियनशिप हार गए।3- ब्लडलाइन के रीयूनियन के दौरान WWE स्टार जे उसो चैंपियनशिप डिफेंड नहीं कर पाते View this post on Instagram Instagram Postओरिजिनल ब्लडलाइन के रीयूनियन की स्टोरीलाइन शुरू हो गई है। रोमन रेंस और जिमी उसो तो साथ आ गए हैं और जे उसो के भी फैक्शन में जुड़ने के संकेत मिले हैं। सभी को अंदाजा है कि जे आगे जाकर अपने भाइयों की मदद करने के लिए आगे जरूर आएंगे। ऐसे में उनसे चैंपियनशिप लेना सबसे अच्छा फैसला होता। द ब्लडलाइन की स्टोरी इस समय SmackDown में चल रही है।दूसरी ओर जे उसो Raw ब्रांड का हिस्सा बने हुए हैं। ऐसे में जे अगर चैंपियन रहते, तो उन्हें दोनों शोज़ पर काम करना पड़ता और उनका मुख्य फोकस सोलो सिकोआ की ब्लडलाइन के खिलाफ फ्यूड पर होता। ऐसे में जे अपने इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप रन पर बिल्कुल ध्यान नहीं दे पाते और कुल मिलाकर टाइटल का कद कम होता। इसी वजह से ब्रॉन को चैंपियन बनाना सबसे अच्छा फैसला था। अब ब्रेकर बतौर चैंपियन प्रभावित कर सकते हैं, वहीं जे उसो अन्य स्टोरीलाइन का हिस्सा बन सकते हैं।2- WWE Raw के अंत को शॉकिंग बनाने के लिए View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw का हालिया एपिसोड काफी अच्छा था। हालांकि, सैथ रॉलिंस और ब्रॉन्सन रीड के ब्रॉल के अलावा उतनी बड़ी चीजें देखने को नहीं मिली थी। इसी वजह से जे उसो और ब्रॉन ब्रेकर के मैच के पहले तक एपिसोड थोड़ा हल्का पड़ रहा था और WWE को यह चीज अच्छे से पता होगी। इसी वजह से उन्होंने अंत में फैंस को बड़ा सरप्राइज देने का मन बनाया।जे उसो ने 28 दिन पहले ही इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीती थी और इसी वजह से लग रहा था कि शायद वो जल्द टाइटल नहीं हारेंगे। कुछ लोगों का मानना था कि ब्लडलाइन के साथ स्टोरीलाइन के दौरान भी जे चैंपियनशिप होल्ड करेंगे। ऐसे में WWE ने उन सभी फैंस को सरप्राइज देने के लिए Raw के एपिसोड में बड़ा टाइटल चेंज प्लान किया होगा। उनका यह प्लान पूरी तरह से सफल भी साबित हुआ, क्योंकि कई लोग हैरानी में थे।1- WWE स्टार ब्रॉन ब्रेकर को जे उसो के खिलाफ लगातार दूसरी हार देना सही नहीं होता View this post on Instagram Instagram Postब्रॉन ब्रेकर WWE के अगले बड़े स्टार माने जा रहे हैं। मेन रोस्टर पर आए उन्हें एक साल भी नहीं हुआ है और वो Raw का अहम हिस्सा बन गए हैं। कुछ हफ्ते पहले ब्रॉन की बादशाहत को जे उसो ने क्लीन अंदाज में फिनिश किया था। इस तरह के अंत से ब्रॉन का कद जरूर थोड़ा कम हुआ था। हालांकि, जब उन्हें रीमैच मिला, तो यहां उनके लिए जीतना बहुत ज्यादा जरुरी था।जे उसो अगर ब्रेकर को फिर से हराकर चैंपियनशिप रिटेन रखते, तो पूर्व NXT चैंपियन का कद कम होता। जे के खिलाफ लगातार दूसरी हार उनके मोमेंटम को नुकसान पहुंचाती और उनके लिए तेजी से आगे बढ़ना मुश्किल हो जाता। WWE ब्रॉन जैसे स्टार को लेकर हर एक फैसला सोच-समझकर लेना चाहेगी। इसी वजह से कंपनी ने ब्रेकर को जे के खिलाफ लगातार दूसरी हार दिलाने के बजाय उन्हें चैंपियन बनने का मौका दे दिया। इस जीत से उन्हें काफी फायदा होगा।