Reasons Jey Uso Won IC Championship: WWE Raw के एपिसोड में एक बड़ा पल देखने को मिला। मेन इवेंट में जे उसो (Jey Uso) और ब्रॉन ब्रेकर (Bron Breakker) के बीच इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप के लिए मैच हुआ। फैंस को इस मुकाबले में ब्रेकर के जीतने और चैंपियनशिप रिटेन रखने की उम्मीद थी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ। उसो ने अंत में ब्रॉन पर स्पीयर और स्प्लैश लगाया। उन्होंने पिन करते हुए जीत हासिल की।जे उसो ने इसी के साथ अपने करियर में पहली सिंगल्स चैंपियनशिप जीत ली। जे उसो का चैंपियन बनना काफी बड़ी चीज़ है। कई लोगों के मन में सवाल होगा कि आखिर किन कारणों से जे ने टाइटल पर कब्जा किया। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, जे उसो ने WWE Raw के एपिसोड में ब्रॉन ब्रेकर को हराकर इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप पर कब्जा किया।3- WWE स्टार जे उसो को लगातार सिंगल्स चैंपियनशिप मैचों में हार का सामना करना पड़ रहा था View this post on Instagram Instagram Postजे उसो ने पिछले साल SummerSlam में रोमन रेंस के खिलाफ मिली हार के बाद SmackDown को अलविदा कह दिया। इसके बाद उन्होंने Raw में आकर सिंगल्स स्टार के रूप में करियर की शुरुआत की। वो बीच में कोडी रोड्स के साथ मिलकर टैग टीम चैंपियन भी बने लेकिन दोबारा अपने सिंगल्स रन पर ध्यान दिया। इसी बीच जे उसो ने काफी बार चैंपियनशिप मैच लड़ा।पूर्व ब्लडलाइन मेंबर ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप और इंटरकॉन्टिनेंटल टाइटल के लिए मैच लड़े। इन मुकाबलों में उसो को बड़ी हार का सामना करना पड़ा। इसके पहले वो रोमन रेंस की अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन के रूप में भी बादशाहत खत्म नहीं कर पाए थे। इसी वजह से उसो के सिंगल्स रन पर सवाल खड़े होने लगे थे। बड़े मैचों में मिली हालिया हार के बाद फैंस ने उनसे उम्मीद छोड़ दी थी। यही कारण है कि जे उसो को चैंपियन बनाया गया।2- WWE फैंस द्वारा लगातार सपोर्ट जे उसो को मिल रहा है View this post on Instagram Instagram Postजे उसो ने जब से सिंगल्स स्टार के रूप में करियर की शुरुआत की है, उन्हें जबरदस्त रिएक्शन मिला है। WWE ने उन्हें काफी बार टेस्ट किया और इसी बीच उसो ने बड़ी हार का सामना भी किया। इसके बावजूद भी फैंस ने उसो को लेकर कोई उम्मीद नहीं छोड़ी और उन्हें लगातार सपोर्ट किया।इसी वजह से शायद WWE मैनेजमेंट को महसूस हुआ कि जे उसो को फैंस चैंपियन के तौर पर देखना चाहते हैं और ऐसा करने से फायदा भी होगा। यही कारण है कि WWE ने जे को आईसी चैंपियन बनाने का निर्णय लिया। देखा जाए तो जे उसो को अपनी जीत का थोड़ा श्रेय फैंस को भी देना चाहिए।1- WWE स्टार जे उसो को अपनी कठोर मेहनत का फल देने के लिए View this post on Instagram Instagram Postजे उसो ने 14 साल पहले डेब्यू किया था। वो इसके बाद सालों तक टैग टीम रोस्टर का हिस्सा रहे और इसी बीच वो कंपनी के इतिहास की सबसे अच्छी टीमों में से एक बन गए। बाद में जब जे उसो को खुद के दम पर आगे आने का मौका मिला, तो भी उन्होंने निराश नहीं किया। मेन इवेंट जे ने इसके बाद भी उसी तरह से प्रभावित किया।जे उसो ने सिंगल्स स्टार के रूप में अभी मिले सभी मौकों पर भुनाया और लगातार साबित किया कि वो टॉप पर आना डिजर्व करते हैं। कई बार जब सुपरस्टार्स इस तरह से लगातार मुश्किलों को पार करते हैं और टॉप पर आने में सफल होते हैं, तो फिर WWE द्वारा उन्हें इनाम के तौर पर चैंपियन बनाया जाता है। कुछ ऐसा ही WWE ने जे के साथ किया। उसो द्वारा कंपनी को फायदा कराने और खुद को आगे लाने के लिए की गई मेहनत का पूरी तरह फल मिल गया।