3 कारण क्यों WWE WrestleMania 41 में Jey Uso ने Gunther को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती है

Jey Uso, WWE WrestleMania 41, WWE
जे उसो WrestleMania 41 में जीत सेलिब्रेट करते हुए (Photo: WWE.com)

Reasons Jey Uso Won World Title: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) की नाईट 1 के पहले मैच में जे उसो (Jey Uso) ने गुंथर को हराकर उनकी वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप अपने नाम कर ली है। यह उनकी पहली वर्ल्ड चैंपियनशिप है। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं वह तीन कारण कि क्यों WWE WrestleMania 41 में जे उसो ने गुंथर को हराकर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जीती है।

Ad

#3 जे उसो के करियर के लिए WWE WrestleMania 41 में हारना बुरा होता

youtube-cover
Ad

जे उसो ने दुनिया को चौंकाते हुए इस साल का Royal Rumble मैच जीता था। इसके बाद अगर वह साल के सबसे बड़े शो में अपना वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच हार जाते, तो यह बहुत बुरा होता। एक कारण तो यह है कि पिछले साल सिंगल्स रेसलर के रूप में पहली बार इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियनशिप जीतने के बाद उसको एक महीने में हारने वाले जे अगर यहां भी हार जाते तो उनका पुश खराब हो जाता। यही वजह है कि जे ने WrestleMania 41 में अपना वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप मैच जीता है।

#2 जे उसो WWE WrestleMania 41 में जिमी उसो का बदला ले रहे थे

youtube-cover
Ad

जिमी उसो ने गुंथर के साथ 31 मार्च 2025 को हुए Raw एपिसोड में मुकाबला किया था। इस दौरान जिमी को ऑस्ट्रियाई सुपरस्टार ने लहूलुहान कर दिया था। जिमी के इस हाल के बाद जे बेहद नाराज थे। ऐसा लग रहा था जैसे वह WWE WrestleMania 41 में सिर्फ वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप ही नहीं बल्कि जिमी उसो का बदला लेने का प्रयास कर रहे थे। ऐसे में अगर जे नहीं जीतते तो उससे उनकी इस स्टोरी को नुकसान होता। यही वजह है कि जे ने वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियन गुंथर को हराकर यह टाइटल अपने नाम किया है।

#1 जे उसो के लिए WWE WrestleMania 41 में फिनिश द स्टोरी वाला पल हो रहा था

कोडी रोड्स ने WrestleMania XL में जब रोमन रेंस से उनकी अनडिस्प्यूटेड यूनिवर्सल चैंपियनशिप जीती थी, तो कंपनी ने उसको फिनिश द स्टोरी वाला पल कहा था। इस साल यही बात जे उसो पर लागू होती थी। वह ना सिर्फ Royal Rumble मैच जीतने में सफल रहे, बल्कि उनकी ग्रोथ को फैंस भी फिनिश द स्टोरी वाले एंगल से जोड़ सकते हैं। जे एक लंबे समय से बड़े स्तर की सिंगल्स चैंपियनशिप जीतने का प्रयास कर रहे थे। वह भले ही इंटरकॉन्टिनेंटल चैंपियन रहे हैं, लेकिन WrestleMania 41 जैसे बड़े स्टेज पर वर्ल्ड हैवीवेट चैंपियनशिप जैसा टाइटल जीतना एक अलग बात है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications