Reasons Paul Heyman Betrayed Roman Reigns-CM Punk: WWE रेसलमेनिया (WrestleMania 41) की नाईट 1 के मेन इवेंट में रोमन रेंस (Roman Reigns) ने सीएम पंक और सैथ रॉलिंस से मुकाबला किया था। इसके दौरान ऐसा पल आया जहां पॉल हेमन ने पहले सीएम पंक को, और बाद में रोमन रेंस को धोखा दे दिया था। इस आर्टिकल में आइए जानते हैं वह तीन कारण कि क्यों WWE WrestleMania 41 में पॉल हेमन ने सीएम पंक और रोमन रेंस को धोखा दिया।#3 WWE WrestleMania 41 के बाद रोमन रेंस या सीएम पंक की दोस्ती वाली बहस से बचने के लिए पॉल हेमन ने धोखा दिया है View this post on Instagram Instagram Postपॉल हेमन ने अपने करियर में कई लोगों के साथ काम किया है। इनमें से रोमन रेंस और सीएम पंक WrestleMania 41 की नाईट 1 के मेन इवेंट का हिस्सा थे। पॉल ने जबसे Survivor Series WarGames 2024 से पहले पंक को फेवर दिया था, तब से ही सभी यह जानना चाहते थे कि आखिरकार वह क्या था। पंक ने कुछ समय पहले यह बताया था कि वह हेमन को साल के सबसे बड़े शो के मेन इवेंट का हिस्सा बनते समय साथ चाहते थे। वहीं रोमन इस बात से नाराज थे कि पॉल ने उनको छोड़कर पंक का साथ दिया है। पॉल ने इस सारी बहस से बचने और आगे की समस्याओं को दरकिनार करने के लिए ही यह कदम उठाया जहां उन्होंने शोज ऑफ शोज में रोमन और पंक को धोखा दिया।#2 सैथ रॉलिंस के WWE Raw में फेवर की शर्त को पूरा करने के लिए View this post on Instagram Instagram Postसैथ रॉलिंस ने 7 अप्रैल 2025 को हुए Raw एपिसोड में पॉल हेमन पर स्टॉम्प मूव हिट करने की बजाय खुद को रोक लिया था। उस समय उन्होंने कहा था कि अब पॉल को उन्हें एक फेवर देना होगा। उस समय पॉल हैरान नजर आए थे। रॉलिंस एक ऐसे रेसलर हैं, जिनकी रोमन रेंस और सीएम पंक से बड़ी पुरानी दुश्मनी है। ऐसे में चूंकि हेमन अपने आप को बचाने के लिए रॉलिंस का साथ दे रहे हैं, तो उससे वह ना सिर्फ फेवर की शर्त को पूरा कर देंगे, बल्कि कुछ समय के लिए रोमन और पंक के बीच के विवाद में परेशान होने से भी खुद को बचा सकते हैं।#1 WWE WrestleMania 41 में फैंस को शॉक देने के लिए पॉल हेमन ने रोमन रेंस और सीएम पंक को धोखा दिया है View this post on Instagram Instagram PostWWE फैंस एक लंबे समय से कयास लगा रहे थे कि चूंकि पॉल हेमन एक मुश्किल स्थिति में हैं, तो ऐसे में वह WrestleMania 41 में रोमन रेंस और सीएम पंक के बीच की स्टोरी से बचने के लिए कुछ अलग कर सकते हैं। फैंस को उम्मीद थी कि पॉल और सैथ रॉलिंस साथ आ सकते हैं, और वही पल देकर पॉल तथा कंपनी ने देखने वालों को एक शॉक देने वाला पल प्रदान करके प्रीमियम लाइव इवेंट को मजेदार बना दिया है। यह मैच मेन इवेंट में हुआ था और इसमें हुए पल को फैंस याद रखेंगे, तो इस वजह से पॉल हेमन ने रोमन रेंस और सीएम पंक को धोखा दिया है।