Reasons Paul Heyman Should Betray Roman Reigns: WWE रॉ (Raw) के Netflix डेब्यू शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) का बड़ा मैच होने वाला है। वो ट्राइबल कॉम्बैट मैच में सोलो सिकोआ का सामना करने वाले हैं। इस मैच में जबरदस्त तरीके से बवाल देखने को मिल सकता है। विजेता अनडिस्प्यूटेड ट्राइबल चीफ कहलाया जाएगा। इसके साथ ही अगर सोलो सिकोआ जीते, तो पॉल हेमन को उन्हें एक्नॉलेज करना होगा और उनका वाइजमैन बनना होगा। पॉल हेमन का एंगल जोड़कर WWE ने मैच का उत्साह बढ़ा दिया है और अब लग रहा है कि वाइजमैन का भी इसमें एक अहम किरदार होने वाला है। कुछ कारणों से लगता है कि वो रोमन के खिलाफ जा सकते हैं। इस आर्टिकल में हम तीन कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों पॉल हेमन को WWE Raw Netflix डेब्यू में रोमन रेंस को धोखा देना चाहिए। 3- WWE में रोमन रेंस को अब पॉल हेमन की जरूरत नहीं है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने SummerSlam 2024 में बेबीफेस के तौर पर वापसी की थी और अभी वो इसी गिमिक में नज़र आ रहे हैं। अब रेंस के पास फैंस का सपोर्ट है और एक अच्छा गिमिक है। कुछ समय तक रेंस, पॉल के बिना नज़र आए थे। इसके बावजूद उन्होंने शानदार काम किया था और यह साबित कर दिया था कि उन्हें अब पॉल की कोई जरूरत नहीं है। पॉल हेमन की वापसी के बाद रोमन रेंस के बेबीफेस कैरेक्टर में कोई सुधार नहीं है। इसी वजह से लग रहा है कि रोमन को आगे आने में पॉल की जरूरत नहीं है। दूसरी ओर पॉल अगर किसी अन्य स्टार को मैनेज करते हैं, तो उन्हें फायदा होगा। इसी वजह से पॉल, रोमन को Raw Netflix डेब्यू में धोखा देकर सोलो सिकोआ के साथ जुड़ सकते हैं। 2- WWE दिग्गज द रॉक हाई चीफ हैं और इसी वजह से पॉल हेमन उनके साथ जुड़ सकते हैं View this post on Instagram Instagram Postद रॉक अपने परिवार के हाई चीफ हैं और यह बात उन्होंने खुद बताई है। असल में हाई चीफ पद, ट्राइबल चीफ से बड़ा है। पॉल हेमन हमेशा से अनोआ'ई परिवार के करीबी रहे हैं। उन्होंने पहले वाइल्ड समोअन्स को मैनेज किया हुआ है और काफी समय से वो रोमन रेंस के साथ हैं। पॉल, अनोआ'ई परिवार के प्रति काफी ज्यादा लॉयल हैं। द रॉक अगर हाई चीफ होने के नाते पॉल हेमन को उनके साथ जुड़ने और रोमन रेंस के खिलाफ जाने के लिए कहते हैं, तो शायद वो मना नहीं कर पाएंगे। रॉक के मन में यह चीज जरूर होगी कि रोमन रेंस ने WrestleMania XL में हार के चलते परिवार का कद गिराया है। इसी वजह से अब उन्हें ट्राइबल चीफ नहीं होना चाहिए। इसी वजह से रॉक, पॉल हेमन को उनके साथ जुड़ने और रोमन रेंस को धोखा देकर उनकी हार का कारण बनने के लिए कह सकते हैं। 1- WWE दिग्गज सीएम पंक के फेवर के चलते पॉल हेमन उनके साथ जुड़ सकते हैं View this post on Instagram Instagram PostSurvivor Series WarGames 2024 में जब रोमन रेंस की टीम में कोई भी जुड़ने को तैयार नहीं था, तब पॉल हेमन ने सीएम पंक को लाकर फैंस को हैरान कर दिया था। पंक ने इसी बीच एक फेवर के बारे में बात की थी और कहा था कि वो समय आने पर इसके बारे में बताएंगे। पंक को पॉल हेमन से फेवर चाहिए। दोनों के बीच पहले बड़ा इतिहास रहा है। पॉल हेमन और सीएम पंक साथ काम कर चुके हैं। पंक WrestleMania मेन इवेंट करना चाहते हैं और इसके लिए उन्हें पॉल हेमन के दिमाग की जरूरत होगी। इसी के चलते पंक, हेमन को उनके साथ जुड़ने और रोमन रेंस को धोखा देने के लिए कह सकते हैं। Raw के Netflix डेब्यू पर पॉल, रोमन को धोखा दे सकते हैं और बाद में सीएम पंक को सैथ पर जीत दिलाकर उनके साथ जुड़ सकते हैं।