Reasons Roman Reigns Can Appear Raw Next Episode: WWE समरस्लैम (SummerSlam 2024) में रोमन रेंस (Roman Reigns) की धमाकेदार वापसी देखने को मिली। फैंस उन्हें देखकर बहुत ज्यादा खुश हो गए थे। ब्रेक पर जाने से पहले रोमन SmackDown का हिस्सा थे और इसी वजह से सभी को लग रहा है कि वो उसी शो का हिस्सा बनेंगे।इसी बीच कुछ कारणों से लगता है कि Raw के अगले शो में उनकी अपीयरेंस देखने को मिल सकती है। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस WWE Raw के अगले एपिसोड में नज़र आ सकते हैं।3- WWE दिग्गज रोमन रेंस अभी फ्री एजेंट हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस काफी सालों से SmackDown ब्रांड के लिए काम करते हुए नज़र आ रहे हैं। इसी वजह से फैंस को ऐसा महसूस हो रहा है कि वो इस समय ब्लू ब्रांड के साथ ही जुड़े हुए हैं लेकिन ऐसा नहीं है। Draft 2024 के दौरान रोमन रेंस को शामिल नहीं किया गया था और इसी वजह से वो अभी एक फ्री एजेंट हैं। WWE ने पहले ही बताया है कि फ्री एजेंट किसी भी शो में नज़र आ सकते हैं। इसी चीज़ का फायदा शायद रोमन रेंस उठा सकते हैं।SummerSlam 2024 में धमाकेदार रिटर्न करने के बाद अब रेड ब्रांड में भी वो बवाल मचा सकते हैं। वो आकर अपनी वापसी से जुड़ा प्रोमो कट कर सकते हैं। रेंस कह सकते हैं कि वो अब फ्री एजेंट हैं और इसी तरह से आगे भी नज़र आएंगे। इस तरह का ऐलान उनकी आने वाली अपीयरेंस की हाइप को दोगुना कर देगा।2- WWE Raw की व्यूअरशिप बढ़ाने के लिए रोमन रेंस की वापसी हो सकती है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उनके आने से हमेशा ही कंपनी को फायदा होता है। रोमन अगर Raw में आएंगे, तो व्यूअरशिप में बढ़ोतरी होगी। पिछले हफ्ते रेड ब्रांड की व्यूअरशिप में भारी गिरावट देखने को मिली थी। इसके पहले भी रेटिंग उतनी ज्यादा स्थिर नहीं थी। साफ तौर पर WWE को इसमें सुधार लाने की काफी जरूरत है और इस मामले में रोमन मदद कर सकते हैं।हाल ही में एक खबर आई थी कि रोमन रेंस के SummerSlam में रिटर्न के कारण WWE को बहुत बड़ा फायदा हुआ था। इससे पता चलता है कि रोमन की हर एक अपीयरेंस का अभी कितना महत्व है और उनका Raw में आना कंपनी के लिए फायदेमंद रह सकता है। यही कारण है कि रेड ब्रांड के अगले शो में उनकी खास अपीयरेंस देखने को मिल सकती है।1- जे उसो और सैमी ज़ेन को अपने साथ लाने के लिए रोमन रेंस को WWE Raw में आना ही होगा View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस को नए ब्लडलाइन से लड़ने के लिए साथियों की जरूरत होगी क्योंकि अगर वो अकेले भिड़ने की कोशिश करेंगे, तो उन्हें काफी नुकसान झेलना पड़ सकता है। यही कारण है कि रोमन अपने पूर्व पार्टनर्स को ही साथ लाने की कोशिश कर सकते हैं। जिमी उसो इस समय चोटिल हैं और रेंस के साथ वैसे भी उनके रिश्ते खराब नहीं हुए हैं। ब्रेक पर जाने से पहले रोमन और जिमी साथ ही नज़र आते थे।ब्लडलाइन के पूर्व सदस्य जे उसो और सैमी ज़ेन दोनों ही इस समय Raw का हिस्सा बने हुए हैं। ऐसे में उन्हें अपने साथ जोड़ने के लिए रोमन को रेड ब्रांड में आना ही होगा। जे और सैमी को मनाना आसान नहीं होगा और इसी कारण यह स्टोरीलाइन एंगल रोचक रह सकता है। रोमन अपने पूर्व साथियों को एक बार फिर जोड़ने के लिए Raw के अगले एपिसोड से ही पहल कर सकते हैं। इसी वजह से लग रहा है कि वो अपनी खास अपीयरेंस रेड ब्रांड में दे सकते हैं।