3 कारण क्यों Roman Reigns WWE में Jacob Fatu को पिन करने वाले पहले सुपरस्टार बन सकते हैं 

WWE, Jacob Fatu, Roman Reigns,
WWE में जेकब फाटू vs रोमन रेंस धमाकेदार साबित हो सकता है (Photo: WWE.com)

Roman Reigns First To Pin Jacob Fatu: जेकब फाटू (Jacob Fatu) ने WWE में डेब्यू के बाद काफी कम समय में खुद को खतरनाक रेसलर के रूप में स्थापित कर लिया और उन्हें अभी तक कोई पिन नहीं कर पाया है। फैंस जेकब का रोमन रेंस (Roman Reigns) के खिलाफ सिंगल्स मैच देखना चाहते हैं। बता दें, फाटू और रोमन का दो मौकों पर टैग टीम मैचों में आमना-सामना हो चुका है। भविष्य में किसी बड़े इवेंट में इन दोनों सुपरस्टार्स के बीच वन-ऑन-वन मैच भी कराया जा सकता है। अगर यह मुकाबला होता है तो असली ट्राइबल चीफ द्वारा समोअन वेयरवुल्फ को हराए जाने की संभावना होगी। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों रोमन रेंस WWE में जेकब फाटू को पिन करने वाले पहले सुपरस्टार बन सकते हैं।

Ad

3- WWE ब्लडलाइन की कहानी रोमांचक बनाए रखने के लिए रोमन रेंस के हाथों जेकब फाटू को पिन करा सकती है

Ad

WWE में मौजूदा समय में रोमन रेंस के असली ब्लडलाइन और सोलो सिकोआ के नए ब्लडलाइन के बीच राइवलरी देखने को मिल रही है। इस फैक्शन की कहानी आने वाले महीनों में भी जारी रह सकती है। इस स्थिति में कंपनी को स्टोरीलाइन को रोमांचक बनाए रखने के लिए कोई बड़ा कदम उठाना होगा।

चूंकि, जेकब फाटू WWE में अनडिफिटेड बने हुए हैं। कंपनी रोमन रेंस को जेकब फाटू को पिन करने के लिए बुक करके ब्लडलाइन की कहानी में नया रोमांच ला सकती है। इसके बाद फैंस यह देखने के लिए उत्सुक होंगे कि जेकब अपनी इस हार का रोमन से किस प्रकार बदला ले पाते हैं।

2- WWE जेकब फाटू के खिलाफ कमजोर दिखाए जाने की भरपाई रोमन रेंस को उन्हें सबसे पहले पिन करने का मौका देकर कर सकती है

Ad

WWE में रोमन रेंस और जेकब फाटू का टैग टीम मैचों के अलावा ब्रॉल के दौरान भी आमना-सामना हो चुका है। ज्यादातर मौकों पर जेकब ने ब्रॉल के दौरान रोमन की जबरदस्त पिटाई करते हुए उनका बुरा हाल कर दिया था। इससे फाटू के सामने रेंस कमजोर दिखाई दिए थे।

कंपनी आने वाले समय में असली ट्राइबल चीफ को इसका बदला लेने का मौका दे सकती है। इसके लिए जेकब फाटू को रोमन रेंस के हाथों पिन कराया जा सकता है। बता दें, Survivor Series में होने वाले मेंस WarGames मैच में भी रोमन और जेकब का सामना होना है। यही कारण है कि देखना मजेदार होगा कि रेंस इस मुकाबले में फाटू को पिन कर पाते हैं या नहीं।

1- रोमन रेंस अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हारने के बाद से ही कुछ खास नहीं कर पाए हैं

Ad

WWE में रोमन रेंस का ऐतिहासिक टाइटल रन 1316 दिनों तक जारी रहा था। रोमन अपने इस चैंपियनशिप रन के दौरान कई खास चीजें करते हुए दिखाई दिए थे। रेंस ने WrestleMania XL में अपनी अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप गंवा दी थी।

इसके बाद से ही असली ट्राइबल कुछ खास नहीं कर पाए हैं। यही नहीं, रोमन रेंस Crown Jewel में सोलो सिकोआ के हाथों पिन भी हो गए थे। यही कारण है कि WWE आने वाले समय में रोमन को जेकब फाटू की अनडिफिटेड स्ट्रीक खत्म करने का कारनामा करने का मौका दे सकती है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications