3 कारण क्यों Roman Reigns और Cody Rhodes को साथ मिलकर Bloodline के खिलाफ WWE में एक टैग टीम मैच लड़ना चाहिए

Ujjaval
WWE फैंस रोमन रेंस और कोडी रोड्स को जरूर साथ देखना चाहेंगे (Photo: WWE.com)
WWE फैंस रोमन रेंस और कोडी रोड्स को जरूर साथ देखना चाहेंगे (Photo: WWE.com)

Reasons Roman Reigns & Cody Rhodes Should Team Up Against Bloodline: अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियन कोडी रोड्स (Cody Rhodes) और रोमन रेंस (Roman Reigns) के बीच रिंग में जबरदस्त तालमेल है। यह चीज़ उनके आखिरी दोनों मैचों से पता चल गई है। रोमन और कोडी एक-दूसरे को उतना पसंद नहीं करते हैं।

Ad

इसी वजह से अगर वो साथ आते है, तो यह जरूर एक रोचक चीज़ होगी। कुछ ऐसे कारण हैं, जिनसे लगता है कि उन्हें साथ आकर ब्लडलाइन के खिलाफ मैच जरूर लड़ना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे क्यों रोमन रेंस और कोडी रोड्स को साथ मिलकर ब्लडलाइन के खिलाफ मैच का हिस्सा बनना चाहिए।

3- WWE दिग्गज रोमन रेंस और कोडी रोड्स की दुश्मनी खत्म करने के लिए

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस और कोडी रोड्स के बीच बड़ा इतिहास रहा है। दोनों के बीच WrestleMania में दो बार मैच हो गए हैं और दोनों ही काफी खतरनाक रहे हैं। इन दोनों कट्टर दुश्मनों ने एक-दूसरे पर काफी बार निशाना साधा। रोमन रेंस के ऐतिहासिक टाइटल रन का अंत कोडी रोड्स ने ही किया था। इसी वजह से शायद उनके बीच चीज़ें सही करने के लिए उन्हें टैग टीम मैच में लाने से अच्छा कोई विकल्प नहीं होगा।

रोमन रेंस और कोडी रोड्स दोनों ने यह बात जरूर बोली है कि वो एक-दूसरे का सम्मान करते हैं। इसी चीज़ को ध्यान में रखते हुए दोनों एक टैग टीम मैच साथ लड़ सकते हैं। ऐसा करने से दोनों के बीच दुश्मनी और अनबन खत्म हो सकती है। वो साथ काम करने पर एक-दूसरे को समझ सकते हैं और इससे उनके बीच चीज़ों को सही किया जा सकता है। कोडी की सैथ रॉलिंस के साथ भी अनबन रही थी लेकिन जब दोनों साथ आए, तो उनकी दुश्मनी सीधा दोस्ती में बदल गई। कुछ ऐसा ही रोमन और कोडी के साथ भी हो सकता है।

2- Roman Reigns और Cody Rhodes दोनों की WWE में एक ही फैक्शन से दुश्मनी है

youtube-cover
Ad

कोडी रोड्स पिछले कुछ महीनों से ब्लडलाइन के खिलाफ स्टोरीलाइन का हिस्सा थे। Money in the Bank में रोड्स को केविन ओवेंस और रैंडी ऑर्टन का साथ मिल गया। रोड्स ने नए ब्लडलाइन के लीडर सोलो सिकोआ के खिलाफ SummerSlam में भी मैच लड़ा था। सोलो ने अनडिस्प्यूटेड WWE टाइटल के लिए दोबारा चैलेंज करने का ऐलान कर दिया है। इससे पता चलता है कि कोडी रोड्स की अभी इस फैक्शन के साथ दुश्मनी जारी रहेगी।

रोमन रेंस का निशाना भी इस समय नया ब्लडलाइन ही है। यह चीज़ SummerSlam 2024 में उनकी वापसी के साथ पता चल गई। उन्होंने अगले दो SmackDown में भी नए ब्लडलाइन पर हमला किया। देखा जाए, तो कोडी रोड्स और रोमन रेंस के दुश्मन एक ही हैं। इसी वजह से वो साथ आकर टैग टीम में काम करते हुए इस खतरनाक ग्रुप से पार पा सकते हैं।

1- WWE के दो सबसे बड़े बेबीफेस स्टार्स Roman Reigns और Cody Rhodes को साथ देखना रोचक रहेगा

youtube-cover
Ad

रोमन रेंस ने पिछले 4 साल हील के तौर पर काम किया लेकिन उनके कैरेक्टर में बड़ा बदलाव आ गया है। SummerSlam 2024 में वापसी करने के बाद रोमन रेंस बेबीफेस बन गए। उन्हें फैंस द्वारा काफी अच्छा रिएक्शन मिल रहा है। कोडी रोड्स एक टॉप बेबीफेस हैं और उन्हें भी फैंस द्वारा बहुत पसंद किया जाता है। देखा जाए तो रोमन और रोड्स को कंपनी के मौजूदा समय के दो सबसे बड़े बेबीफेस स्टार्स कहना गलत नहीं होगा।

इसी वजह से जब दो सबसे बड़े बेबीफेस साथ आकर SmackDown के सबसे बड़े हील फैक्शन का सामना करेंगे, तो यह चीज़ फैंस को पसंद आएगी। इससे WWE को व्यूअरशिप, पैसों और अन्य चीज़ों के मामले में बहुत बड़ा फायदा होगा। इसी वजह से रोमन रेंस और कोडी रोड्स को एक मैच के लिए जरूर साथ आना चाहिए।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications