Reason Roman Reigns Look Weak Bad Decision: WWE SmackDown में इस समय रोमन रेंस (Roman Reigns) और ब्लडलाइन (Bloodline) की स्टोरीलाइन चर्चा का विषय है। रोमन अपने ट्राइबल चीफ पद और उला फाला को वापस हासिल करना चाहते हैं। रोमन पहले के मुकाबले SmackDown के एपिसोड में थोड़े निराश नज़र आए। वो स्टोरीलाइन के हिसाब से खुद को बेबीफेस कैरेक्टर में ढाल रहे हैं। हालांकि, WWE उन्हें लगातार कमजोर दिखा रहा है, जो कुछ हद तक सही नहीं है। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को SmackDown में लगातार कमजोर दिखाना बहुत बड़ी गलती है।3- रोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस WWE को पिछले एक दशक से लीड कर रहे हैं। हालांकि, पिछले 4 साल में उन्होंने अपने काम से खुद को मुख्य रूप से साबित किया है। रोमन इस समय WWE के सबसे बड़े रेसलर हैं। कोडी रोड्स ने भी अपना कद काफी बढ़ाया है लेकिन वो अभी रोमन रेंस के लेवल पर नहीं हैं। द रॉक साल में एक-दो बार आते हैं और उन्हें कंपनी का सबसे बड़ा स्टार कहना सही नहीं होगा। रोमन रेंस वो दिग्गज हैं, जो अगर WWE के किसी शो के पोस्टर पर आ जाएं, तो फिर टिकट काफी तेजी से बिकनी शुरू होती है।रेटिंग में सुधार देखने को मिलता है और सोशल मीडिया व्यूअरशिप बढ़ती है। इससे पता चलता है कि रोमन रेंस को लेकर कितनी ज्यादा हाइप है। इसी बीच अगर असली ट्राइबल चीफ को लगातार कमजोर दिखाया जाएगा, तो फैंस के मन उन्हें लेकर रुचि कम हो सकती है। इससे कुल मिलाकर WWE को ही नुकसान होगा और इसी वजह से रोमन को कमजोर दिखाना गलती होगी।2- WWE SmackDown का लगातार एक जैसा अंत हो रहा View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के एपिसोड में ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन हर हफ्ते किसी न किसी तरह से आगे बढ़ती है। SummerSlam 2024 के बाद से कई बार रोमन रेंस का ब्लडलाइन के साथ ब्रॉल हो चुका है। चुनिंदा मौकों पर रोमन को बढ़त मिली, वरना ज्यादातर मौकों पर ब्लडलाइन ही उनपर हावी रहा है। यह चीज़ शुरुआत में अच्छी लगी थी लेकिन अब इसे लगातार दोहराया जा रहा है। फैंस एक जैसे अंत देखकर बोर हो गए हैं।WWE SmackDown के पिछले हफ्ते के एपिसोड में ब्लडलाइन ने रोमन रेंस और जिमी उसो दोनों की हालत खराब कर दी थी। इस हफ्ते भी इसी गलती को दोहराया गया। ब्लडलाइन ने जिमी उसो को पहले ही धराशाई कर दिया था और फिर रोमन रेंस पर भी जानलेवा हमला किया। कई फैंस ने इस चीज़ की सोशल मीडिया पर शिकायत भी की थी कि लगातार शोज़ का एक जैसा अंत हो रहा है, जो एक बड़ी गलती है।1- WWE दिग्गज रोमन रेंस, ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन का मुख्य आकर्षण हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस WWE के सबसे बड़े सुपरस्टार हैं और उनकी ब्लडलाइन के साथ स्टोरीलाइन इसी वजह से चर्चा का विषय है। ब्लडलाइन की स्टोरीलाइन में कई सारे स्टार्स मौजूद हैं लेकिन रोमन रेंस इस पूरे सागा का मुख्य आकर्षण केंद्र हैं। सभी की नज़र उनके द्वारा उठाए गए कदमों पर होती है। इसी वजह से रोमन की बुकिंग हमेशा सोच-समझकर की जानी चाहिए। रोमन को पिछले हफ्ते कमजोर दिखाया गया, ताकि उन्हें समझ आ जाए कि वो अकेले ब्लडलाइन से नहीं भिड़ सकते।WWE का इसी बीच चीज़ों को खींचना खराब चीज़ है। रोमन को लगातार दूसरे हफ्ते कमजोर दिखाया गया है और इसके पहले भी रोमन की हालत खराब हुई थी। रोमन स्टोरी का मुख्य आकर्षण हैं और उन्हें देखकर ही फैंस का उत्साह बढ़ता है। ऐसे में उन्हें लगातार कमजोर दिखाना ब्लडलाइन की पूरी फ्यूड के लिए सही नहीं है। आने वाले समय में कंपनी को इस गलती से बचना चाहिए।