3 कारण क्यों Roman Reigns ने WWE में बेबीफेस टर्न लेकर बड़ी गलती कर दी है

WWE, Roman Reigns, Cody Rhodes, The Rock,
रोमन रेंस को WWE में बेबीफेस बनने का ज्यादा फायदा नहीं हुआ है (Photo: WWE.com, Roman Reigns Instagram)

Reasons Roman Reigns Made Mistake Turning Babyface: रोमन रेंस (Roman Reigns) WWE में पिछले कुछ महीनों से बेबीफेस के रूप में काम कर रहे हैं। रोमन को मौजूदा समय में द उसोज़, सैमी ज़ेन और पॉल हेमन का साथ भी मिल चुका है। बता दें, असली ब्लडलाइन को इस साल Survivor Series में मेंस WarGames मैच में सोलो सिकोआ के हील ग्रुप का सामना करना है। असली ट्राइबल चीफ को बेबीफेस के रूप में फैंस से काफी प्यार मिल रहा है। हालांकि, उन्होंने फेस बनकर शायद सही नहीं किया है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 बड़े कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों रोमन रेंस ने WWE में बेबीफेस टर्न लेकर बड़ी गलती कर दी है।

Ad

3- रोमन रेंस WWE में नाम के ट्राइबल चीफ रह गए हैं

Ad

रोमन रेंस के WrestleMania XL के बाद ब्रेक पर जाने के बाद सोलो सिकोआ ने ब्लडलाइन को टेकओवर कर लिया था। यही नहीं, सोलो ने खुद को ट्राइबल चीफ कहना शुरू कर दिया है। वहीं, रोमन अब असली ट्राइबल चीफ बन चुके हैं लेकिन अब उनका यह पद नाम का रह गया है।

बता दें, रेंस को WWE में ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज किया जाना बंद हो चुका है। पॉल हेमन की वापसी हो चुकी है और उनके रोमन रेंस का वाइजमैन होने के नाते उन्हें एक्नॉलेज किए जाने का मतलब बनता है। हालांकि, हेमन के रिटर्न के साथ ही उनके द्वारा रोमन को धोखा दिए जाने की अटकलें लगाई जा रही हैं।

2- रोमन रेंस के WWE में बेबीफेस बनने की वजह से शायद द रॉक ने उनका साथ छोड़ दिया है

Ad

द रॉक ने WrestleMania XL तक रोमन रेंस का WWE में काफी साथ दिया था। बता दें, रोमन बेबीफेस के रूप में वापसी के बाद Bad Blood में कोडी रोड्स के साथ मिलकर सोलो सिकोआ-जेकब फाटू को हराते हुए दिखाई दिए थे। इस मुकाबले के बाद द रॉक ने वापसी करके रोमन-जिमी उसो के साथ दुश्मनी शुरू करने के संकेत दिए थे।

हालांकि, अगर रेंस ने बेबीफेस टर्न नहीं लिया होता तो शायद उन्हें रॉक की मदद मिलना जारी रह सकती थी। यही नहीं, फाइनल बॉस WWE में रोमन रेंस को सोलो सिकोआ से सुलह करने में भी मदद कर सकते थे। इस स्थिति में रोमन को सोलो के हील ग्रुप का कंट्रोल मिल सकता था।

1- रोमन रेंस हील होते तो शायद अभी तक कोडी रोड्स से अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप हासिल कर लिया होता

Ad

कोडी रोड्स ने WrestleMania XL में रोमन रेंस से ही अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप जीती थी। जैसा कि हमने बताया कि रोमन ने वापसी के बाद कोडी के साथ टीम बनाकर मैच लड़ा था। हालांकि, रेंस को रोड्स के साथ मिलकर काम करने के बजाए उनसे अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप रीमैच मांगनी चाहिए थी।

अगर रोमन रेंस WWE में वापसी के बाद भी हील होते तो वो सबसे पहले कोडी रोड्स के खिलाफ टाइटल मुकाबले में जगह बनाते। यही रेंस इस संभावित मुकाबले में कोडी को किसी तरह हराकर उनसे अनडिस्प्यूटेड WWE चैंपियनशिप वापस हासिल कर लेते। वहीं, वर्तमान परिस्थिति में ऐसा लग रहा है कि रोमन रेंस को चैंपियन बनते हुए देखने के लिए लंबा इंतजार करना पड़ सकता है।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications