Roman Reigns-Seth Rollins Absence Raw Bad Decision: WWE रॉ (Raw) में काफी जबरदस्त एक्शन हुआ। इसके दौरान सीएम पंक (CM Punk) नजर आए। उन्होंने अपने प्रोमो में सैथ रॉलिंस और रोमन रेंस का जिक्र किया, लेकिन यह दोनों किसी भी रूप में खुद नजर नहीं आए। अब ऐसा किस वजह से किया गया, उसको लेकर कोई जानकारी नहीं है। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं कि क्यों WWE Raw में रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस का नजर नहीं आना गलत फैसला है।#3 रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस ही सीएम पंक के साथ WWE Raw को धमाकेदार बना सकते थे View this post on Instagram Instagram PostWWE Raw के बाद फैंस का रिएक्शन यह बताने के लिए काफी है कि उन्हें शो में क्या अच्छा लगा और क्या उतना सही नहीं था। ऐसे कई फैंस हैं जिन्होंने इतने खराब शो को लेकर नाराजगी जाहिर की। अब अगर रोमन रेंस और सैथ रॉलिंस उस समय खुद नजर आते, जब सीएम पंक अपना प्रोमो कट कर रहे थे, तो ना सिर्फ उस सैगमेंट बल्कि पूरे शो का एंटरटेनमेंट लेवल बहुत बढ़ जाता। ऐसे में इन दो जबरदस्त परफॉर्मर को Raw का हिस्सा नहीं बनाना एक बहुत बड़ी भूल थी। कंपनी चाहे तो इसको अगले सप्ताह होने से रोक सकती है, पर ऐसा होगा या नहीं यह देखना होगा।#2 रोमन रेंस, सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के बीच हालिया WWE SmackDown एपिसोड में ब्रॉल हुआ था View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस को काफी समय पहले ही 21 मार्च 2025 को हुए SmackDown एपिसोड के लिए अनाउंस किया गया था। अब इस दौरान सैथ रॉलिंस और सीएम पंक के नजर आने से फैंस को जबरदस्त एक्शन प्राप्त हुआ था। वही चीज Raw में भी की जा सकती थी। कंपनी चाहती तो उस परफॉर्मेंस के ऊपर बिल्डअप करते हुए हालिया Raw एपिसोड में तीनों को चाहे प्रोमो या फिर एक दूसरे पर अटैक का हिस्सा बनाकर पूरे सैगमेंट का एंटरटेनमेंट बढ़िया कर सकती थी। यह एक ऐसा मौका था, जिसको मिस कर दिया गया और इसको अब बदला नहीं जा सकता है।#1 WWE Raw में बिना एडवर्टाइजमेंट रोमन का आना शो को फायदा देता View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस एक बड़ा नाम हैं। उनको अक्सर एडवर्टाइज करके ही किसी शो का हिस्सा बनाया जाता है। अगर उससे उलट इस बार वह बिना किसी जानकारी के ही नजर आ जाते, तो उससे सरप्राइज फैक्टर बढ़ जाता। फैंस जानते हैं कि रोमन के नजर आने से ही सबकुछ अच्छा बन जाता है। उसपर अगर सैथ रॉलिंस भी आ जाएं, तो पल और खास बन जाता। पंक ने बताया था कि वो रोमन और सैथ को WWE में लेकर आए हैं। इसी बीच रोमन और सैथ आकर जवाब देते, तो सैगमेंट मजेदार बन जाता।