Reasons Roman Reigns Should Appear Next SmackDown: WWE रॉ (Raw) के Netflix डेब्यू के लिए फैंस बहुत उत्साहित हैं। इसका बड़ा कारण यह है कि रोमन रेंस (Roman Reigns) का मैच यहां देखने को मिलेगा। वो सोलो सिकोआ के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में नज़र आने वाले हैं। इस मैच में बवाल मचने की पूरी उम्मीद है। पिछले कुछ हफ्तों से रोमन ब्लू ब्रांड के शो का हिस्सा नहीं बने हैं और यह जरूर निराशाजनक चीज है। कुछ कारणों से लगता है कि उन्हें SmackDown के अगले एपिसोड में आना चाहिए। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों रोमन रेंस को WWE Raw Netflix डेब्यू में ट्राइबल कॉम्बैट मैच से पहले SmackDown के एपिसोड में नज़र आना चाहिए। 3- WWE Raw Netflix डेब्यू में मैच से पहले धमकी देने के लिए SmackDown में आ सकते हैं रोमन रेंस View this post on Instagram Instagram PostSurvivor Series WarGames 2024 के बाद सिर्फ सोलो सिकोआ ने अपनी ओर से स्टोरीलाइन को आगे बढ़ाया है और रोमन रेंस का कोई इन-रिंग सैगमेंट देखने को नहीं मिला है। सोलो, रोमन पर निशाना साधने या उन्हें धमकी देने का कोई चांस नहीं छोड़ रहे हैं। रोमन रेंस अभी तक चुप्पी साधे हुए हैं लेकिन उन्हें मैच से पहले इस तरह से नहीं जाना चाहिए। उन्हें भी सोलो के खिलाफ अपनी बात रखनी चाहिए। WWE SmackDown का अगला एपिसोड इसके लिए एकदम ही सही होगा। वो ब्लू ब्रांड के अगले शो में वापसी कर सकते हैं और आकर सोलो सिकोआ को कंफ्रंट करते हुए उन्हें धमकी दे सकते हैं। रोमन रेंस के प्रोमो हमेशा ही देखने लायक रहते हैं और वो आसानी से किसी भी मैच की हाइप दोगुनी कर सकते हैं। इसी वजह से Raw के Netflix डेब्यू से पहले SmackDown में रोमन रेंस को आकर सोलो को धमकी देनी चाहिए।2- WWE SmackDown का 2025 का पहला शो खास बनाने के लिए View this post on Instagram Instagram PostWWE SmackDown के लिए 2025 के साथ एक नई शुरुआत देखने को मिल रही है। बता दें कि अब ब्लू ब्रांड के शो तीन घंटे के होने वाले हैं। साफ तौर पर SmackDown को WWE खास बनाना चाहेगा और 2025 में जाते ही अपनी अलग छाप छोड़ने की कोशिश में होगा। इस स्थिति में रोमन रेंस को लाया जाना सबसे अच्छा फैसला हो सकता है। वो SmackDown के सबसे बड़े स्टार हैं। 2025 में नई शुरुआत करते हुए अगर ब्रांड के सबसे बड़े स्टार को ही नहीं लाया जाएगा, तो शायद फैंस खुश नहीं होंगे। इसी वजह से SmackDown के पहले एपिसोड में रोमन रेंस को लाया जा सकता है। उनकी वापसी को अगर सरप्राइज रखा जाए, तो यह और भी अच्छी बात होगी। अचानक फैंस उन्हें देखकर शॉक हो जाएंगे और साल WWE के लिए शानदार तरीके से शुरू हो पाएगा। 1- रोमन रेंस अपने साथियों का बदला लेने के लिए WWE SmackDown में आ सकते हैं View this post on Instagram Instagram PostWWE Survivor Series WarGames 2024 के बाद से ही रोमन रेंस नज़र नहीं आए हैं। इसी बीच उनके साथियों की लगातार हालत खराब हुई है। ड्रू मैकइंटायर और नए ब्लडलाइन ने उनका यह हाल किया है। SmackDown के पिछले एपिसोड में जिस तरह से नए ब्लडलाइन बवाल मचाया था और सैमी ज़ेन की हालत खराब कर दी थी, इससे रोमन को गुस्सा आ सकता है। रोमन रेंस अब SmackDown के अगले एपिसोड में आ सकते हैं। वो अपने साथियों से बदला लेने के इरादे से आ सकते हैं और आते ही नए ब्लडलाइन की हालत खराब कर सकते हैं। इस तरह का एंगल देखना काफी खास होगा। रोमन शायद अभी ड्रू मैकइंटायर पर फोकस नहीं करना चाहेंगे और उनसे ट्राइबल कॉम्बैट मैच के बाद निपटने के प्रयास में होंगे। इसी वजह से वो SmackDown में आकर नए ब्लडलाइन पर हमला करते हुए अपने साथियों का बदला ले सकते हैं।