3 कारण क्यों WWE में Roman Reigns को वापसी के बाद Jacob Fatu से लड़ना चाहिए

WWE दिग्गज रोमन रेंस और जेकब फाटू का मैच धमाल होगा (Photos: WWE.com)
WWE दिग्गज रोमन रेंस और जेकब फाटू का मैच धमाल होगा (Photos: WWE.com)

Reasons Roman Reigns Should Face Jacob Fatu Return: WWE स्मैकडाउन (SmackDown) के आखिरी एपिसोड में जेकब फाटू (Jacob Fatu) ने कंपनी में अपना पहला प्रोमो कट किया था। इसके चलते ऐसा लगता है कि वह फैंस से नाराज हैं। इसी शो में हुए एक मैच के दौरान फैंस ने उनकी ताकत को भी महसूस किया था। उसके चलते ऐसी उम्मीद है कि वह जल्द ही रोमन रेंस के लिए अगली बड़ी मुसीबत बन सकते हैं। इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं क्यों WWE SmackDown में रोमन रेंस को वापस आकर जेकब फाटू से लड़ना चाहिए।

Ad

#3 WWE SmackDown में जेकब फाटू ने रोमन रेंस के द ब्लडलाइन मेंबर जिमी उसो पर हमला किया था

Ad

रोमन रेंस के द ब्लडलाइन मेंबर जिमी उसो आखिरी SmackDown एपिसोड में कार्मेलो हेज से मुकाबला कर रहे थे। इसके दौरान पूर्व टैग टीम चैंपियन को जेकब फाटू के हमले का शिकार होना पड़ा था। यह बात इसलिए खास है क्योंकि यह दोनों Survivor Series 2024 में WarGames मैच का हिस्सा थे। उसमें रोमन रेंस की द ब्लडलाइन और सीएम पंक को जीत मिली थी। उसके बाद ऐसा लगा जैसे यह स्टोरी खत्म हो गई है। अब चूंकि द समोअन वेयरवुल्फ ने जिमी पर हमला किया है तो उसका बदला लेने के लिए रोमन रेंस वापस आकर जेकब फाटू से लड़ सकते हैं।

#2 WWE SmackDown में सोलो सिकोआ, रोमन रेंस को जेकब फाटू से लड़ने के लिए चैलेंज कर सकते हैं

Ad

सोलो सिकोआ ने Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में रोमन रेंस से ट्राइबल कॉम्बैट मैच लड़ा था। इसमें वह हार गए थे। इससे पहले स्ट्रीट चैंपियन ने कहा था कि अगर वह अपनी फाइट हार जाते हैं तो वह असली ट्राइबल चीफ को एक्नॉलेज करेंगे। सोलो आखिरी SmackDown एपिसोड में नजर आए थे। उन्होंने बिना कुछ कहे ही रिंग छोड़ दी थी। यह संभव है कि पूर्व शील्ड मेंबर को एक्नॉलेज करने से पहले पूर्व उला फाला होल्डर अपने कजिन को जेकब फाटू के खिलाफ मैच के लिए चैलेंज कर दें। ऐसी स्थिति में भी रोमन रेंस को वापस आकर जेकब से मैच लड़ना पड़ सकता है।

#1 WWE SmackDown में धोखे के चलते रोमन रेंस vs जेकब फाटू मैच हो सकता है

रोमन रेंस Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में ट्राइबल कॉम्बैट मैच का हिस्सा थे, जहां उन्होंने सोलो सिकोआ को हराया था। अब इसके बाद असली ट्राइबल चीफ जेकब फाटू को अपने साथ जोड़ने का प्रयास कर सकते हैं। द समोअन वेयरवुल्फ इसके लिए दिलचस्पी दिखा सकते हैं लेकिन बाद में वह धोखा दे सकते हैं। पूर्व अनडिस्प्यूटेड WWE यूनिवर्सल चैंपियन को पहले भी कई बार धोखे मिल चुके हैं। ऐसे में जब पूर्व MLW हैवीवेट चैंपियन द्वारा द बिग डॉग को धोखा दिया जाएगा, तो उसके चलते दोनों के बीच मैच हो सकता है।

Quick Links

Edited by Ujjaval
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications