Roman Reigns Should Not Help Solo Sikoa: WWE में सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) और रोमन रेंस (Roman Reigns) एक समय पर साथ थे। WWE WrestleMania XL के बाद रोमन ब्रेक पर चले गए और सोलो सिकोआ नए ट्राइबल चीफ बन गए। इसके बाद रोमन और सोलो के बीच दुश्मनी देखने को मिली। रोमन अब दोबारा ट्राइबल चीफ पद हासिल कर चुके हैं। सोलो सिकोआ और उनके साथी जेकब फाटू के बीच दरार देखने को मिल रही है। ऐसा महसूस हो रहा है कि जल्द दोनों अलग हो सकते हैं लेकिन उनकी स्टोरी में रोमन को नहीं जुड़ना चाहिए। इसके कुछ बड़े कारण हैं। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों जेकब फाटू से धोखा मिलने पर रोमन रेंस को सोलो सिकोआ की मदद नहीं करनी चाहिए।3- WWE स्टार सोलो सिकोआ ने रोमन रेंस का भरोसा तोड़ा है View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस को ब्लडलाइन फैक्शन में सबसे ज्यादा भरोसा सोलो सिकोआ पर था। इसी वजह से जब उन्होंने अपने बाद किसी को ट्राइबल चीफ बनाने की बात कही थी, तो सोलो सिकोआ का नाम लिया था। हालांकि, जब रोमन रेंस ब्रेक पर गए, तो सोलो ने पूरी तरह से चीजों को बदल दिया। उन्होंने रोमन का भरोसा तोड़ा और बिना उनकी मर्जी के नए ट्राइबल चीफ बन गए। उन्होंने पूरी तरह से ब्लडलाइन को टेकओवर कर लिया।फैंस और खुद रोमन रेंस ने इस तरह की उम्मीद नहीं की होगी। रोमन को यह बात अच्छी नहीं लगी और इसी कारण उन्होंने ट्राइबल चीफ पद वापस हासिल कर लिया। अब उनके लिए सोलो पर किसी भी तरह से भरोसा कर पाना बेहद ही मुश्किल रहने वाला है। बाद में भी सोलो उनके खिलाफ जा सकते हैं और यह डर हमेशा अब उन्हें बना रहेगा। इसी वजह से रोमन को सोलो की मदद नहीं करनी चाहिए। इससे वो खुद के लिए खतरा मोल ले सकते हैं।2- WWE स्टार सोलो सिकोआ ने अब तक रोमन रेंस को एक्नॉलेज नहीं किया है View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ के पास जब उला फाला थी और वो ट्राइबल चीफ पद होल्ड कर रहे थे, उस समय उन्होंने एक बात बोली थी। सोलो ने कहा था कि अगर रोमन रेंस ट्राइबल चीफ बन गए, तो वो खुद और उनका नया ब्लडलाइन रेंस को एक्नॉलेज करेगा। ट्राइबल कॉम्बैट मैच 2025 की शुरुआत में हुआ था। इस मुकाबले को हुए काफी हफ्ते बीत चुके हैं। अभी तक सोलो ने रोमन को एक्नॉलेज नहीं किया है। सिकोआ बहुत समय से चुप थे और WWE SmackDown के हालिया एपिसोड में उन्होंने इस विषय पर बात की।इस बीच सोलो ने रोमन को एक्नॉलेज करने के बारे में कुछ नहीं बोला और लगा कि वो अपनी अलग राह पर जाने वाले हैं। अब अगर जेकब फाटू, सोलो के खिलाफ हो जाते हैं, तो फिर रोमन रेंस शायद ही उनकी मदद कर पाएंगे। अगर सोलो, रोमन को एकमात्र ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज कर लेते, तो शायद चीजें अलग होती। हालांकि, अब काफी लेट हो गया और जेकब से धोखा मिलने के बाद सोलो का रोमन को एक्नॉलेज करने का सेंस नहीं बनेगा।1- WWE स्टार सोलो सिकोआ ने खुद अपने लिए गड्ढा खोदा है View this post on Instagram Instagram PostWWE दिग्गज पॉल हेमन एक समय पर रोमन रेंस की गैरमौजूदगी में सोलो सिकोआ के साथ नज़र आ रहे थे। इसी बीच हेमन ने कई बार सोलो को समझाया कि टोंगा ब्रदर्स और जेकब फाटू काफी खतरनाक हैं। सोलो ने उनकी बात नहीं मानी और अपने नए ब्लडलाइन को बड़ा बनाने के लिए इन स्टार्स को अपने साथ जोड़ लिया। अब देखा जा रहा है कि जेकब फाटू और टामा टोंगा धीरे-धीरे बगावत पर उतर आए हैं।यह चीज साफ तौर पर साबित कर रही है कि सोलो सिकोआ ने नए ब्लडलाइन में इन स्टार्स को शामिल करके अपने लिए ही गड्ढा खोद लिया है। सोलो ने खुद की मुश्किल बढ़ाई है और अगर साथ होते, तो शायद ऐसा नहीं होता। रोमन रेंस यह बात अच्छे से समझते हैं और इसी वजह से उन्हें जेकब फाटू से सोलो सिकोआ को धोखा मिलने पर उनकी मदद नहीं करनी चाहिए।