3 कारण क्यों Solo Sikoa ने WWE Raw में Seth Rollins की हार का कारण बनकर खुद 'अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी'

WWE, Seth Rollins, Roman Reigns, Solo Sikoa, Bronson Reed,
क्या सैथ रॉलिंस WWE में रोमन रेंस से मिलाएंगे हाथ? (Photo: WWE.com)

Reasons Solo Sikoa Made Big Mistake: WWE Raw के इस हफ्ते के एपिसोड का अंत सैथ रॉलिंस (Seth Rollins) vs ब्रॉन्सन रीड रीमैच के जरिए हुआ था। सैथ यह मुकाबला जीतने के काफी करीब थे। हालांकि, सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) ने मुकाबले के अंतिम पलों में उनका ध्यान भटका दिया था। इससे ब्रॉन्सन के लिए काम आसान हो गया और वो रॉलिंस को हराने में कामयाब रहे थे। देखा जाए तो सोलो ने द आर्किटेक्ट की हार का कारण बनकर बड़ी गलती कर दी है और उन्हें इसका खामियाजा भुगतना पड़ सकता है। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों सोलो सिकोआ ने WWE Raw में सैथ रॉलिंस की हार का कारण बनकर खुद 'अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मारी'।

Ad

3- WWE Raw में सोलो सिकोआ की गलती की वजह से असली ब्लडलाइन को सैथ रॉलिंस के रूप में 5वां मेंबर मिल सकता है

Ad

सैथ रॉलिंस WWE में बड़े सुपरस्टार हैं और उन्हें WarGames मैच में लड़ने का अनुभव है। यही कारण है कि रोमन रेंस के ग्रुप की तरफ से सैथ को मेंस WarGames मैच लड़ने का ऑफर दिया गया था। उस वक्त रॉलिंस ने यह मुकाबला लड़ने में दिलचस्पी नहीं दिखाई थी।

देखा जाए तो सोलो सिकोआ ने ना केवल सैथ रॉलिंस के कट्टर दुश्मन ब्रॉन्सन रीड को अपने ग्रुप का हिस्सा बनाया बल्कि रॉलिंस की हार का कारण भी बने। सोलो ने यह बेवकूफी करके अपने पैरों पर कुल्हाड़ी मार ली है। संभव है कि अब रॉलिंस मेंस WarGames मैच में रोमन रेंस की टीम से लड़ने के लिए तैयार हो सकते हैं।

2- सैथ रॉलिंस WWE में नए ब्लडलाइन को लंबे समय तक टारगेट करना जारी रख सकते हैं

Ad

सैथ रॉलिंस को WWE में अपने प्रतिद्वंदियों से दुश्मनी निभाना काफी अच्छे से आता है। अगर कोई सुपरस्टार सैथ के साथ दुश्मनी की शुरूआत करता है तो वो उसका आसानी से पीछा नहीं छोड़ते हैं। यही कारण है कि सोलो सिकोआ ने रॉलिंस के बिजनेस में दखल देकर सही नहीं किया है।

ऐसा लग रहा है कि द आर्किटेक्ट अपना बदला लेने के लिए नए ब्लडलाइन को लंबे समय तक टारगेट करना जारी रख सकते हैं। इस दौरान सैथ रॉलिंस नए ब्लडलाइन मेंबर्स को बड़े मुकाबले जीतने से रोक सकते हैं। यही नहीं, सैथ WWE में सोलो सिकोआ, जेकब फाटू को हराकर इस फैक्शन का दबदबा खत्म करने की कोशिश कर सकते हैं।

1- सोलो सिकोआ ने WWE Survivor Series WarGames मैच के लिए नंबर्स गेम एडवांटेज का मौका गंवा दिया

Ad

ब्रॉन्सन रीड मेंस WarGames मैच के लिए सोलो सिकोआ की टीम के 5वें मेंबर होने वाले हैं। हालांकि, रोमन रेंस की टीम को अभी तक 5वां मेंबर नहीं मिल पाया है। देखा जाए तो कोई भी सुपरस्टार मेंस WarGames मैच में रोमन की टीम से लड़ने के लिए तैयार नहीं हो रहा था।

इस स्थिति में सोलो सिकोआ के पास नंबर्स गेम एडवांटेज आ सकता था। वहीं, रोमन रेंस की टीम को 4 सुपरस्टार्स के साथ ही WarGames मैच में कम्पीट करने के लिए मजबूर होना पड़ सकता है। इसका फायदा उठाकर सोलो की टीम जीत हासिल कर सकती थी। हालांकि, सिकोआ ने सैथ रॉलिंस की हार का कारण बनकर नंबर्स गेम एडवांटेज लेने का मौका गंवा दिया है। इस बात की संभावना काफी बढ़ चुकी है कि सैथ अपना बदला लेने के लिए रोमन रेंस की टीम के 5वें मेंबर बन सकते हैं।

Quick Links

Edited by Subham Pal
Sportskeeda logo
Close menu
Cricket
Cricket
WWE
WWE
Free Fire
Free Fire
Kabaddi
Kabaddi
Other Sports
Other Sports
bell-icon Manage notifications