Reasons Solo Sikoa Should Defeat Roman Reigns: WWE Raw के Netflix डेब्यू शो के लिए फैंस उत्साहित हैं। इस शो में रोमन रेंस (Roman Reigns) भी इन-रिंग एक्शन में नज़र आएंगे। उनका सामना सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) से ट्राइबल कॉम्बैट मैच में देखने को मिलने वाला है। इस मैच में रोमन रेंस को जीत के लिए फेवरेट माना जा रहा है लेकिन कुछ कारणों से लगता है कि सोलो जीत सकते हैं। इस आर्टिकल में हम 3 कारणों के बारे में बात करेंगे, क्यों सोलो सिकोआ को रोमन रेंस को Raw के Netflix डेब्यू शो पर हराकर ट्राइबल चीफ बने रहना चाहिए। 3- WWE दिग्गज रोमन रेंस बिना ट्राइबल चीफ पद के भी अच्छा काम कर रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postरोमन रेंस ने ट्राइबल चीफ कैरेक्टर में शानदार काम किया था और SummerSlam 2024 के बाद उनका बेबीफेस टर्न हो गया। इसके बावजूद रोमन के बर्ताव में उतना बड़ा बदलाव नहीं आया है। वो पहले की तरह ही रह रहे हैं। फैंस को उनका मौजूदा काम भी पसंद आ रहा है और वो बिना ट्राइबल चीफ पद के भी प्रभावित कर रहे हैं। WWE SummerSlam 2024 के बाद से अब तक जिस तरह का प्रदर्शन रोमन का रहा है, साफ तौर पर लग रहा है कि उन्हें अपने करियर को आगे बढ़ाने के लिए अब उला फाला या ट्राइबल चीफ पद की जरूरत नहीं है। वो इसके बिना भी अच्छा काम कर रहे हैं और इसे आगे भी जारी रख सकते हैं। इसी वजह से लगता है कि सोलो सिकोआ को उनपर जीत दर्ज करते हुए ट्राइबल चीफ पद अपने पास ही रखना चाहिए। 2- WWE में सोलो सिकोआ के पास ट्राइबल चीफ पद जाने के बाद करने के लिए कुछ नहीं रह जाएगा View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने WWE Clash at the Castle 2022 में डेब्यू किया था। इसके बाद से वो मेन रोस्टर का अहम हिस्सा हैं। हालांकि, उनका सबसे अच्छा काम बतौर ट्राइबल चीफ आया है। शुरुआत में वो थोड़े कमजोर नज़र आ रहे थे लेकिन बाद में उन्होंने इस कैरेक्टर को अपनाया और लगातार प्रभावित किया है। सोलो सिकोआ को मेन रोस्टर पर आने के दो साल से ज्यादा हो गए हैं लेकिन ट्राइबल चीफ गिमिक ही उनके लिए सबसे फायदेमंद रहा। सोलो अगर इसे हार जाते हैं, तो फिर उनके पास करने के लिए कुछ नहीं रह जाएगा। वो इस गिमिक के बिना शायद ही उतने डॉमिनेंट रह पाएंगे। सोलो की हार से उनका कद एकदम ही गिर जाएगा और फिर वहां से उनके लिए वापस आकर नए कैरेक्टर के साथ मोमेंटम बनाना मुश्किल हो जाएगा। इसी वजह से सोलो सिकोआ को WWE Raw के Netflix डेब्यू में जीत दर्ज करते हुए ट्राइबल चीफ पद पर बने रहना चाहिए। यह उनके करियर के लिए सबसे सही चीज होगी। 1- WWE Raw Netflix डेब्यू में हार से सोलो सिकोआ का साथ नया ब्लडलाइन छोड़ सकता है View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ ने ट्राइबल चीफ बनने के बाद अपना नया ब्लडलाइन बनाया। हालांकि, सोलो ने काफी समय पहले अपने एक प्रोमो में कहा था कि वो ट्राइबल चीफ हैं, इसी वजह से नए ब्लडलाइन के सदस्य उन्हें एक्नॉलेज करते हैं। अगर रोमन रेंस के पास यह पद आ जाएगा, तो इस फैक्शन को OTC को एक्नॉलेज करना पड़ेगा। सोलो की यह बात उस समय काफी चर्चा एक विषय बनी थी। सोलो सिकोआ इसी वजह से अगर रोमन रेंस के खिलाफ ट्राइबल कॉम्बैट मैच में हार जाते हैं, तो फिर नए ब्लडलाइन का साथ छूट सकता है। सोलो और उनके ग्रुप को रोमन को अपने ट्राइबल चीफ के तौर पर स्वीकार करना पड़ सकता है। इस स्थिति में सोलो को शायद ही फिर जेकब फाटू और टोंगा ब्रदर्स का साथ मिल पाएगा। यह सिकोआ के लिए नुकसान का सौदा होगा और इसी वजह से उन्हें जीत के साथ ट्राइबल चीफ बने रहना चाहिए।