Reasons The Rock Can Acknowledge Solo Sikoa: द रॉक (The Rock) की WWE में Raw के Netflix पर डेब्यू एपिसोड के जरिए वापसी होने की अटकलें लगाई जा रही हैं। रॉक इससे पहले आखिरी बार Bad Blood प्रीमियम लाइव इवेंट में दिखाई दिए थे। इस बात के संकेत मिल चुके हैं कि सोलो सिकोआ (Solo Sikoa) के नए ब्लडलाइन को फाइनल बॉस का सपोर्ट है। यही कारण है कि अगर दिग्गज वापस आने के बाद सोलो को अपना ट्राइबल चीफ मान लेते हैं तो हैरानी नहीं होनी चाहिए। इस आर्टिकल में हम ऐसे 3 कारणों का जिक्र करने वाले हैं कि क्यों द रॉक WWE रिटर्न के बाद सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज कर सकते हैं।3- WWE में सोलो सिकोआ के पास उला फाला मौजूद है View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ, द उसोज़, रोमन रेंस, द रॉक और जेकब फाटू ये सभी समोअन फैमिली से ताल्लुक रखते हैं। बता दें, समोअन फैमिली में उला फाला (माला) का काफी महत्व होता है। सोलो उला फाला की वजह से ही WWE में ट्राइबल चीफ बने हुए हैं और रोमन उनसे यह माला हासिल करने की कोशिश कर रहे हैं।अतीत में उला फाला रेंस के पास थी। उस वक्त द रॉक ने असली ट्राइबल चीफ के कहने पर उन्हें एक्नॉलेज भी किया था। चूंकि, मौजूदा समय में उला फाला सोलो सिकोआ के पास आ चुकी है। यही कारण है कि द रॉक वापसी के बाद सोलो सिकोआ को अपना ट्राइबल चीफ मानते हुए उन्हें एक्नॉलेज कर सकते हैं।2- WWE में फैंस सोलो सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में गंभीरता से नहीं ले रहे हैं View this post on Instagram Instagram Postसोलो सिकोआ WrestleMania XL के बाद रोमन रेंस से बग़ावत करते हुए ट्राइबल चीफ बन बैठे थे। ट्राइबल चीफ बनने के बाद सोलो के कैरेक्टर में बहुत बड़ा बदलाव आया है और वो नए रोल में लगातार अच्छी परफॉर्मेंस दे रहे हैं। हालांकि, काफी लंबा समय बीत जाने के बाद भी अधिकतर फैंस सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में गंभीरता से नहीं ले रहे हैं।सोलो सिकोआ ने SmackDown के आखिरी एपिसोड में इस चीज को लेकर फैंस पर अपना गुस्सा भी उतारा था। देखा जाए तो WWE यूनिवर्स पर द रॉक का प्रभाव काफी ज्यादा है। यही कारण है कि रॉक, सोलो को ट्राइबल चीफ के रूप में सम्मान दिलाने के लिए वापसी के बाद उन्हें एक्नॉलेज कर सकते हैं। संभव है कि फैंस इसके बाद सिकोआ को ट्राइबल चीफ के रूप में गंभीरता से लेना शुरू कर सकते हैं।1- द रॉक WWE में रोमन रेंस को कड़ा संदेश देने के लिए ऐसा कर सकते हैंजैसा कि हमने बताया कि द रॉक ने रोमन रेंस के कहने पर उन्हें ट्राइबल चीफ के रूप में एक्नॉलेज किया था। देखा जाए तो रोमन ने Bad Blood में रॉक के कट्टर दुश्मन कोडी रोड्स के साथ टीम बनाकर बड़ी गलती कर दी थी। इसी मुकाबले के बाद फाइनल बॉस ने इशारे से कोडी के अलावा रेंस को भी चेतावनी दी थी।संभव है कि द रॉक वापसी के बाद सोलो सिकोआ को एक्नॉलेज करते हुए साफ कर सकते हैं कि अब वो रोमन को ट्राइबल चीफ नहीं मानते हैं। इस स्थिति में रोमन का रॉक पर गुस्सा फूट सकता है। इसके बाद फाइनल बॉस नए ब्लडलाइन के साथ मिलकर रेंस के असली ब्लडलाइन से फिउड कर सकते हैं।