Reasons The Rock Should Not Return Next Event: WWE अपने अगले प्रीमियम लाइव इवेंट Saturday Night's Main Event का आयोजन 14 दिसंबर 2024 को करने वाला है। इसके दौरान इस आर्टिकल के लिखे जाने तक चार चैंपियनशिप मैच होने वाले हैं। फैंस यह जानते हैं कि कंपनी अपने शो को यादगार बनाने के लिए कई बार किसी रेसलर या दिग्गज की वापसी को इवेंट का हिस्सा बनाती है। द रॉक (The Rock) कंपनी के बेहद बड़े स्टार हैं। फैंस उन्हें वापस देखना चाहते हैं, लेकिन इस आर्टिकल में हम आपको वह तीन कारण बताने वाले हैं कि क्यों द रॉक को WWE Saturday Night's Main Event में वापसी नहीं करनी चाहिए।#3 द रॉक के WWE Saturday Night's Main Event 2024 में वापस आने से कोई स्टोरी आगे नहीं बढ़ेगी View this post on Instagram Instagram Postद रॉक आखिरी बार WWE Bad Blood 2024 में नजर आए थे। उस समय उन्होंने रिंग में मौजूद रोमन रेंस, कोडी रोड्स और जिमी उसो को देखकर तीन काउंट का इशारा किया था। इसके बाद से वह टीवी से गायब हैं। अब उनके आने से वह स्टोरी आगे नहीं बढ़ी और Saturday Night's Main Event 2024 में उनके वापस आने के बाद भी यही हाल होगा। ऐसे में उनको वापस लाने का कोई मतलब नहीं है। इससे वह महज एक सरप्राइज देकर वापस चले जाएंगे और फैंस निराश हो जाएंगे।#2 द रॉक किसी भी WWE सुपरस्टार से स्पॉटलाइट छीन लेते हैं View this post on Instagram Instagram Postद रॉक को फैंस बेहद लंबे समय से देख रहे हैं। उनका थीम सॉन्ग बजते ही रिंग में मौजूद रेसलर से उसका मौका छिन जाता है। हम सबने यह Day 1 Raw एपिसोड के दौरान देखा था। अब पूर्व WWE सुपरस्टार जिंदर महल अपना प्रोमो इस शो के अपने सैगमेंट में कट कर रहे थे लेकिन जैसे ही द ग्रेट वन का म्यूजिक आया, सबका ध्यान उनपर चला गया। इससे जो फोकस द महाराजा पर था, वह खत्म हो गया था। यही हाल Royal Rumble 2024 के बाद हुए SmackDown में भी देखने को मिला था। इसी चीज को लोगों ने 8 अप्रैल 2024 को हुए Raw में कोडी रोड्स के सैगमेंट के दौरान देखा था। इससे बचने के लिए WWE द्वारा द रॉक को Saturday Night's Main Event 2024 से दूर रखना चाहिए। वो जिस मैच के बाद आएंगे, उसमें मौजूद स्टार्स से स्पॉटलाइट हट जाएगी।#1 WWE Raw के Netflix डेब्यू एपिसोड के लिए द रॉक की वापसी को बचाकर रखना चाहिए View this post on Instagram Instagram Postद रॉक बेहद खास हैं। ऐसे में उन्हें हर शो में इस्तेमाल करना सही नहीं होगा। WWE के लिए अगला साल बेहद खास है। Raw Netflix पर डेब्यू करने वाला है और कंपनी भी इस पल को खास बनाए रखना चाहती है। ऐसे में अगर वह रॉक को Saturday Night's Main Event 2024 में इस्तेमाल कर लेगी या उन्हें टीवी पर दिखा देगी, तो उनको देखने का जो क्रेज है, उसमें थोड़ी कमी आ सकती है। ट्रिपल एच अपने तरीके से द पीपल्स चैंपियन को इस समय पीपल से दूर रखकर ना सिर्फ अपने इतने बड़े स्टार और शो को सही रखेंगे बल्कि इससे Raw Netflix डेब्यू एपिसोड में उन्हें देखने का रोमांच भी जीवित रहेगा।